: बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री
Fri, Oct 8, 2021
गाडरवारा। बीते दिवस शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बगदरा के छात्र छात्राओं को शिक्षको द्वारा गाडरवारा के समाजसेवी ज्ञानचंद डागा से प्राप्त कापियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने बताया की गाडरवारा में श्री डागा ने मुझे निःशुल्क 150 कापियां स्कूल के बच्चों को वितरित करने हेतु दी थी जिनका हम लोगो ने वितरण किया है। इस अवसर पर प्रधान पाठक टीकाराम कोरी,राकेश अग्रवाल, अनिल पटेल, मदन गोपाल चौधरी, प्रकाश नामदेव, नीता अग्रवाल, अंजुलता नामदेव आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु स्कूल करेंगे प्रेरित
Fri, Oct 8, 2021
गाडरवारा। अब जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूल उनमे अध्ययनरत विद्यार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित करेंगे । जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा टी एल बेठक में दिये गए निर्दशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्राचार्य, प्रधानपाठक एवं प्रभारियों के लिए उक्ताशय का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 1 माह के भीतर समस्त छात्रो के बने हुए आयुष्मान कार्ड से संकुल प्राचार्य एवं डीईओ कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए है।
: दमोह(हटा)अपराधी पर रहम करने की आवश्यकता नहीं है – डीएसपी भावना दांगी,महिला आत्मरक्षा कार्यशाला
Fri, Oct 8, 2021
दमोह(हटा), नगर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय हटा में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं तथा महिला शिक्षकों के लिए १० दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं कार्यशाला चल रही है, प्रतिदिन अलग अलग विषय विशेषज्ञ के द्वारा छात्रो को आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी जा रही है, कार्यशाला में दमोह जिला की महिला सेल प्रभारी डीएसपी भावना दांगी ने महिला के हित में बनाये कानून, पास्को एक्ट, अपराध कैसे घटित होता, अपराधी की प्रवृति, अपराध कारण, डायल १००, डायल १०९८ आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों को लेकर कानून भी सक्त बने है, घिनौने कृत्य करने वाले अपराधी पर रहम करने की आवश्यकता नहीं है उनका स्थान केवल सलाखों के पीछे है, सुश्री दांगी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के अनमोल टिप्स भी दिये, साथ ही पुलिस भर्ती, पीएससी की तैयारी कैसे करे इसकी जानकारी दी, कालेज प्राचार्य डा. पीके ढाका व कार्यशाला संयोजक प्रशांत सूर्यवंशी (क्रीड़ा अधिकारी) द्वारा डीएसपी भावना दांगी को स्मृति चिह्न भेंट किया।
अगले तकनीकी सत्र में छात्राओं और महिला शिक्षकों को आत्मरक्षा के लिए दमोह जिला में पदस्थ साइबर अपराध का निकाल करने वाले रमाकांत मिश्रा एवं प्रधान आरक्षक सौरभ टण्डन, राजेश अठया, आरक्षक अजीत दुबे (CYBER CRIME, ) ने सोशल नेटवर्किंग साइट जिसमें फेसबुक, व्हाटसेप, ऑन लाइन मार्केटिंग, बैंक से एटीएम से संबंधित अपराध को प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। सरकार के द्वारा बेटियों, महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी संजीव मिश्रा महिला सशक्तिकरण अधिकारी दमोह द्वारा दी गई जिसमें महिलाओं के लिए रोजगार से जोडने उन्हे आत्मनिर्भर बनाये जाने के लिए सरकार के द्वारा जो योजनाएं वर्तमान में चल रही है उनकी जानकारी दी साथ ही कार्यशाला में
लैंगिक समानता, लैंगिक उत्पीडन एवं अपराध, पोषणहार, सुरक्षित स्पर्श, असुरक्षित स्पर्श, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे,
कार्यक्रम में कार्यशाला संरक्षक तथा महाविद्यालय हटा के प्राचार्य डॉ पी के ढाका, संयोजक प्रशांत सूर्यवंशी आयोजन सचिव प्रणय ठाकुर, सहायक प्राध्यापक मुकेश अहिरवार, डॉ माला हकवाडिया, डॉ शिवानी राय, तथा ग्रंथपाल आकाश कुर्मी जी एवं छात्राएं उपस्थित रही,