: सिवनी, रस्म अदायगी में निपटा वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह
Tue, Oct 5, 2021
सिवनी। जिले के कुरई,सिवनी एवं लखनादौन में वन विभाग के द्वारा 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक संचालित वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम विभागीय अधिकारियों की अकर्मण्यता के कारण महज रस्म अदायगी में ही निपटा जा रहा है । कार्यक्रम के दौरान वॉल पेंटिंग चित्रकला,निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी थी । जिसे लेकर विभाग के अफसरॉन ज्यादा संजीदा नजर नहीं आए ,लिहाजा वन्यजीवों से जन सामान्य को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण आयोजन सिर्फ रस्म अदायगी बनकर रह गया।
: नरसिंहपुर, जनसुनवाई में कलेक्टर ने आवेदक को कान में सुनने वाली मशीन मौके पर प्रदान की
Tue, Oct 5, 2021
नरसिंहपुर। मंगलवार को नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में शास्त्री वार्ड करेली के निवासी आवेदक रामनारायण नामदेव ने कलेक्टर रोहित सिंह को अपने आवेदन में बताया कि वृद्धावस्था में कान से सुनाई नही देता है। आवेदक ने बताया कि अत्यंत गरीब होने के कारण वे कान की मशीन खरीदने में भी असमर्थ हैं। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदक को कान में सुनने वाली मशीन मौके पर प्रदान की।
इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सहायक कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, प्रभारी उप संचालन सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण श्रीमती अंजना त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
: दमोह(हटा)शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर गांववालों ने दी भावभीनी बिदाई
Tue, Oct 5, 2021
44 वर्ष के सेवाकाल को याद किया
वर्ष 2008 में राज्य स्तरीय सम्मान एवं ६ बार जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक सरमन लाल शर्मा को स्कूल परिवार एवं गांववालों ने भावभीनी बिदाई दी। माध्यमिक शाला बोरीकलां में पदस्थ प्रधानाध्यापक सरमन लाल शर्मा ने 1979 में बने थे, बम्होरी, घुटरिया, सकौर, पाठा के उपरांत 2019 में बोरीकलां आये हुए थे, शिक्षक को वर्ष 2008 में राज्य स्तरीय सम्मान एवं 6 बार जिला स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ था । शिक्षक के बिदाई समारोह में गांववालों के अतिरिक्त पूर्व बीईओ डा. मनमोहन पाण्डे, समाजसेवी डा. सीएल नेमा, बीईओ बीएस राजपूत, राघवेन्द्र पाठक प्राचार्य एक्सीलेंस स्कूल हटा, माखन लाल नेमा, दिनेश प्यासी, दिनेश विश्वकर्मा, चंद्रशेखर राय, ईश्वरदास पटैल, मुकेश साहू, संदीप नामदेव ने शिक्षक के कार्यकाल को याद किया, शाला परिवार से चौधरी देवेन्द्र सिंह, भगवान दास पटैल, ममता सोनी, पूनम सेन, लक्ष्मण तंतुवाय ने सेवानिवृत हो रहे शिक्षक का उपहार देकर सम्मान किया, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भगवानदास पटैल ने किया ।