: करेली,18 में 5 वीं कृति का विमोचन समारोह,जुड़ेगी साहित्य जगत व राजनैतिक क्षेत्र की हस्तियां
Tue, Sep 14, 2021
करेली। मप्र के साहित्य जगत में अपनी श्रेष्ठतम पहचान बनाने वाले नगर के जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार नारायण श्रीवास्तव की 5 वीं कृति कविता की चार पंक्तियों से....का विमोचन समारोह व काव्य पाठ का आयोजन साखी साहित्य परिषद, करेली द्वारा शनिवार, 18 सितम्बर 2021 को समय दोपहर 2:00 बजे से पंडित रामेश्वर प्रसाद मिश्र सभागार सरस्वती शिशु मंदिर, करेली में किया जा रहा है। जिसमे नगर के सभी विशिष्ठ जन सादर आमंत्रित है । समारोह के प्रथम चरण में नारायण श्रीवास्तव की 5वीं कृति कविता की चार पंक्तियों से....का विमोचन कैलाश सोनी सांसद राज्य सभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ के मुख्य आतिथ्य, देवेन्द्र सिंह जी पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरसिंहपुर की अध्यक्षता में किया जावेगा। मुख्य समीक्षक के रूप में प्रोफेसर डॉ. दिवाकर राजपूत क्षेत्रीय निदेशक म.प्र. भोज मुक्त वि.वि प्रोफेसर डॉ. प्रकाश चंद डोंगरे वरिष्ठ साहित्यकार नरसिंहपुर रहेंगे समारोह में विशिष्ट अतिथि मान, प्रोफेसर डॉ. विनोद निगम, वरिष्ठ साहित्यकार होशंगाबाद प्रोफेसर डॉ. यतीन्द्र महोबे अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार रहेंगे कार्यक्रम का संचालन- अभिषेक श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार द्वारा किया जावेगा। समारोह के द्वितीय चरण में काव्यपाठ डॉ. सुधीर सिंघई वरिष्ठ साहित्यकार के मुख्य आतिथ्य श्रीमति सरोज पटेल पूर्व अध्यक्ष कृ. उ. मण्डी अध्यक्ष, तेन्दूखेड़ा की अध्यक्षता, धनराज चौकसे अध्यक्ष सार्वजनिक पुस्तकालय, गाडरवारा पं. राजेन्द्र सहारिया, अमित बिल्लौरे, सोहागपुर, प्रेमप्रकाश चौबे "प्रेम" कुबई बीना, रामकिशोर नाविक, इटारसी, रमेश तिवारी, दमोह रोहित रमन, गाडरवारा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित है । साखी साहित्य परिषद परिवार करेली के संरक्षक बाबूलाल दुबे, सत्यप्रकाश पेठिया, वेदप्रकाश साहनी, टीकाराम रैकवार, सचिव खलील करेलबी, परामर्श दाता प्रो. माधव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कालीदास बघेल, प्रेम पटेल, कार्यालय मंत्री रामनारायण कौरव, कोषाध्यक्ष शंकर पाल सिंह चौहान, सहसचिव अनंत स्वामी, प्रचार मंत्री व समस्त सदस्यों ने सहभागिता का आग्रह किया है।
: गाडरवारा,गणराजा का दरबार बना वैक्सिनेशन के लिये प्रेरणा
Tue, Sep 14, 2021
माँ सिंहवाहिनी दरवार गणेश उत्सव समिति हनुमान वार्ड गाडरवारा के द्वारा गाडरवारा नगर में कोरोना वेक्सीन के प्रति जागरूकता अभियान की झांकी प्रदर्शित कर रही है जिसके तत्वाधान में कल रात्रि को मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पियूष जैन एबं वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया तथा विशिष्ट अतिथि सम्मानीय लखन पटेल, राजेश शर्मा गुट्टी महाराज, महेंद्र सोनी ,कपिल घारू ,सोहिल खान, काके गंगापारी, चंद्रभान पटेल के कर कमलो द्वारा नगर पालिका गाडरवारा के उन कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने कोरोना जैसी विश्व स्तरीय महामारी के दौरान मृत शवों का अंतिम संस्कार किया और कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु अपनी जान की परवाह न करते हुए गाडरवारा नगर में अपनी सेवाय दी, जिसमे नगर पालिका के कोरोना प्रभारी प्रमोद सिंह चौहान और संजय श्रीवास , नरेश रजक दीपक प्रजापति, दीपक जाटव, देवांशु शर्मा मनोज बाल्मीक, अनुज घारू , आकाश पिपरहा, अतुल बाल्मीक , वरुण बाल्मीक , वीरू बाल्मीक , विक्की बाल्मीक ,धर्मेंद्र बाल्मीक और अन्य कर्मचारियो को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पियूष जी जैन ने कहा कि कोरोना योद्धाओं का सम्मान व झांकी की प्रेरणा सराहनीय कार्य है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल के समय मृतको का अग्नि संस्कार , अस्थि संचय , तथा ससम्मान अस्थि विसर्जन एक महान सेवा कार्य है , इनका योद्धाओं का सम्मान कर स्वयं गौरान्वित है तथा समिति के पंकज पटेल व अखिलेश सेन ने कोरोना काल , वैक्सिनेशन कार्य मे सतत सेवा देकर सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया तथा साथ ही संपूर्ण कालोनी को पूर्ण वैक्सिनेशन के लिए जागरूक किया
समिति के अध्यक्ष ,दीपक दुबे उपाध्यक्ष ,राजेश मालवीय सचिव , अजय राजोरिया, कोषाध्यक्ष, कमलेश सेनकार्यकारणी अध्यक्ष , पंकज पटेल उपाध्यक्ष ,अखिलेश सेन सचिव , ब्रजेश कहार कोषाध्यक्ष करन खटीक सदस्य , रोहित सेन, धम्मू ,अभिषेख, अंशुल, मोनू , प्रशांत , अनुराग, अनवर, छोटू भाईजान, आवेद , सपनील, भाईजान , राजाराम जोशी और अन्य वार्डवासियो की गरिमामयी उपस्तिथ रही।अंत मे आभार सत्य साईं सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक दुबे ने किया।
: भारतीय नौसेना द्वारा गुजरात में बाढ़ राहत अभियान
Tue, Sep 14, 2021
नागरिक प्रशासन से सहायता के अनुरोध के आधार पर सपोर्ट गियर से लैस नौसेना के गोताखोरों की एक मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) टीम को 13 सितंबर, 2021 की शाम को अल्पकालीन सूचना पर जारी बाढ़ राहत कार्यों में शामिल होने के लिए आईएनएस सरदार पटेल से राजकोट के लिए भेजा गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे नागरिक बचाव प्रयासों पर जोर देने के लिए छह और टीमें तैयार हैं।
इसी तरह, जामनगर में आईएनएस वलसुरा से कई बचाव दल तैनात किए गए हैं, ताकि शहर के बारिश प्रभावित और जलमग्न क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की सहायता की जा सके। जेमिनी बोट, लाइफ वेस्ट, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य आवश्यक गियर से लैस टीमों ने बुजुर्गों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। नौसेना की टीमों ने फंसे हुए नागरिकों को भोजन के पैकेट भी उपलब्ध कराए।
बाढ़ राहत गतिविधियों में किसी भी तरह की मदद की पेशकश करने के लिए वरिष्ठ नौसेना अधिकारी नागरिक प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। अल्पकालिक सूचना पर भेजे जाने के लिए और बचाव दलों को तैयार रखा गया है।