: गाडरवारा,पीएम के जन्मदिन पर लगाया पौधा
Fri, Sep 17, 2021
गाडरवारा। बीते दिनों स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सिंतम्बर शुक्रवार को शासकीय शालाओं में पौधारोपण करने के निर्देश दिए गए थे। इसी परिपेक्ष्य में बीते शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक शाला जाईखेड़ा में बीआरसी चंदन शर्मा की मौजूदगी में शिक्षक संजय मेहरा एवं पर्यावरण प्रेमी शिक्षक रत्नेश चौबे ने पौधारोपण कर पौधा लगाया एवं जानकारी वायुदूत एप्प पर अपलोड की ।
: गाडरवारा,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के लिए जनशिक्षा केंद्र क्लस्टर प्रभारी नियुक्त
Fri, Sep 17, 2021
गाडरवारा। 12 नवम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे हेतु शासकीय शालाओं में कक्षा 3, 5 और 8 के छात्र छात्राओं की व्यापक तैयारी कराने हेतु जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर द्वारा जारी आदेश में प्रत्येक विकासखण्ड के जनशिक्षा केंद्र स्तर पर क्लस्टर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। साईखेड़ा जनपद शिक्षा केंद्र से बीएसी एवं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे प्रभारी योगेंद्र झारिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार साईखेड़ा विकासखण्ड के जनशिक्षा केंद्र शासकीय कन्या नवीन गाडरवारा में माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता, शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय गाडरवारा में माध्यमिक शिक्षक आज़ाद सिंह कौरव, शासकीय पलोहा बड़ा में उच्च श्रेणी शिक्षक व्ही के चौरसिया, शासकीय उच्चतर माध्यंमिक विद्यालय बम्होरी कला में माध्यमिक शिक्षक विश्वनाथ शर्मा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा में उच्च श्रेणी शिक्षक रमाकांत पाराशर , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में माध्यमिक शिक्षक प्रशांत पटैल एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईंखेड़ा में माध्यमिक शिक्षक भारती सोनी क्लस्टर प्रभारी बनाये गए है। नियुक्त किये गए क्लस्टर प्रभारी जनशिक्षा केंद्र की अंतर्गत शालाओं में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में बारे में जानकारियों का प्रचार प्रसार एवं मॉनिटरिंग करेंगे
: गाडरवारा,बीईओ एवं बीआरसी कर रहे स्कूलों की सतत मॉनिटरिंग
Fri, Sep 17, 2021
गाडरवारा। साईंखेड़ा विकासखंड के बीईओ प्रतापनारायण एवं बीआरसी चंदन शर्मा स्कूलों का निरीक्षण करते हुए शेक्षणिक व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश दे रहे है। बीते गुरूवार को अपराह्न 4:45 पर उन्होंने शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि नवाचारी शिक्षक हल्केवीर पटैल, अपनी शाला के बच्चों के लिए शेक्षणिक सहायक शिक्षण सामग्री तैयार कर रहे है। साथ ही उन्हें शाला परिसर साफ -स्वच्छ और व्यवस्थित मिला। इस मौके पर शाला के पूर्व छात्र ओमप्रकाश खेमरिया भी मौजूद रहे जो कि गत एक माह से शाला में एवं बच्चों के घरों में किये जा रहे शैक्षिक नवाचारों में शिक्षक हल्केवीर पटैल का सतत् सहयोग कर रहे हैं। दोनो अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के हित में तैयार की गईं शिक्षण सामग्री अक्षर -वृक्ष,पत्थरों में लिखी गईं स्पेलिंग और मीनिंग्स तथा खिलौनों एवं बालकेविनेट हेतु संसद,शौचालय और परिसर की स्वच्छता ,शालेय अभिलेख शिक्षकों की समय पर उपस्थिति आदि का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है की बीईओ एवं बीआरसी ने ग्राम मुआर एवं चिरहकलां की शासकीय शालाओं का भी निरीक्षण कर दक्षता उन्नयन, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी, बेसलाइन टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे