Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: नरसिंहपुर, पुलिस ने जिले में चलाया दो दिवसीय स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

Aditi News Team

Fri, Sep 17, 2021

नरसिंहपुर। पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देश पर दिनांक 17 एवं 18 सितम्बर 2021 को समस्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना, चौकी, विसबल वाहिनी मुख्यालय, पुलिस ट्रेनिंग स्कूलों आदि में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण कराए जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
जिले के विभिन्न कार्यालय एवं थाना, चौकियों में की गयी साफ-सफाई एवं कराये गये वृक्षारोपण:-
प्रदेश स्तर पर पुलिस इकाईयों में चलाये जा रहे दो दिवसीय अभियान स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के तहत पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न पुलिस कार्यालयों एवं थाना, चौकी एव पुलिस लाईन कार्यालय एवं रहवासी क्षेत्रों में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आज दिनांक 17.09.2021 को साफ-सफाई की गयी साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया श्रमदान:-
अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे द्वारा स्वयं श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया गया एवं वृक्ष भी रोपे गये एवं अधिकारी कर्मचारियों को अभियान का महत्व को समझाते हुये कार्यालयों एवं पुलिस रहवासी क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने हेतु समझाईसभी दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें