: गाडरवारा,विवेकानंद वार्ड में बन रहे आयुष्मान कार्ड
Thu, Jan 7, 2021
गाडरवारा। स्वास्थ्य खराब होने पर 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज के लिए लोगों के मददगार बने आयुष्मान कार्ड अब जिला प्रशासन की पहल पर नगरीय क्षेत्रों के वार्डो एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बनवाये जा रहे है। इसी कड़ी में गाडरवारा के विवेकानंद वार्ड स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र एवं डोला बाबा में भी आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के कार्य मे एएनएम प्रतिभा साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना श्रीवास्तव, रजनी कोरी,उषा कार्यकर्ता ममता राजपूत, आंगनबाड़ी सहायिका नीता विश्वकर्मा , मंजू सोनी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर अर्पित कुमार भट्ट का सहयोग मिल रहा है।
: शाहनगर ,आमा में सुचारू संचालित हो रही गौशाला
Thu, Jan 7, 2021
शाहनगर ,शासन की मंशा अनुसार जनपद पंचायत शाहनगर के अंतर्गत ग्राम शाहनगर एवं आमा में गौशाला का संचालन किया जा रहा है । जो ग्राम पंचायत द्वारा शाहनगर में जय बजरंग स्व सहायता समूह एवं ग्राम पंचायत आमा में गौरव स्व सहायता समूह के द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है । जिसमें शासन के निर्देश के अनुसार एक गऊ साला में सौ गाये रखना है जिस के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत शाहनगर की गौशाला में 100 गायेऔर ग्राम पंचायत आमा की गौशाला में सो गाएं प्रवेश है । जिनकी भरपूर खाने एवं पेयजल से पीने की व्यवस्था समूह प्रबंधक द्वारा की गई है जिसकी मॉनिटरिंग स्थानीय जनपद स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों की नियमित रूप से की जा रही है। विगत दिनों कुछ असामाजिक तत्वों के मवेशी गौशाला में किसानों के द्वारा लाए गए थे जिन्हें गौशाला में बंद किया गया था, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा अपने मवेशी निकालने के लिए गेट एवं बाउंड्री जाली से बनी जिनको तोड़ कर अपने मवेशी गौशाला से निकालने की कोशिश की जिसकी जानकारी गौशाला संचालक के द्वारा ग्राम पंचायत को दी गई ,जिन्होंने तत्काल असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ी गई बाउंड्री वॉल को सुधार कार्य कराया जिससे गौशाला सुचारू रूप से संचालित है ।
: जनपद चीचली के ग्राम पंचायत पनागर में आये जांच टीम के द्वारा जांच में आना कानी
Thu, Jan 7, 2021
गाडरवारा अधिकारियो के ऊपर लगाए ग्रामबसियो ने आरोप, जांच अधिकारी कर रहे थे जांच में भेदभाव ,मोके पर अधूरे पड़े शौचालय को भी नजरअंदाज कर सही ठहराकर अपने मनमाने तरीके से पंचनामा तैयार कर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया भेदभाव पूर्ण जांच से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हुए हस्ताक्षर करने से मना किया एवं तो जांच अधिकारियों द्वारा उल्टा शिकायत कर्ता पर कार्रवाई कर फंसाने की धमकी दी ।ग्रामीणों का कहना है कि जांच अधिकारियों द्वारा भेदभाव पक्षपात कर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालकर संबंधितो को बचाने में लगे हुए हैं
इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई ।