Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: शाहनगर ,आमा में सुचारू संचालित हो रही गौशाला

Aditi News Team

Thu, Jan 7, 2021

शाहनगर ,शासन की मंशा अनुसार जनपद पंचायत शाहनगर के अंतर्गत ग्राम शाहनगर एवं आमा में गौशाला का संचालन किया जा रहा है । जो ग्राम पंचायत द्वारा शाहनगर में जय बजरंग स्व सहायता समूह एवं ग्राम पंचायत आमा में गौरव स्व सहायता समूह के द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है । जिसमें शासन के निर्देश के अनुसार एक गऊ साला में सौ गाये रखना है जिस के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत शाहनगर की गौशाला में 100 गायेऔर ग्राम पंचायत आमा की गौशाला में सो गाएं प्रवेश है । जिनकी भरपूर खाने एवं पेयजल से पीने की व्यवस्था समूह प्रबंधक द्वारा की गई है जिसकी मॉनिटरिंग स्थानीय जनपद स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों की नियमित रूप से की जा रही है। विगत दिनों कुछ असामाजिक तत्वों के मवेशी गौशाला में किसानों के द्वारा लाए गए थे जिन्हें गौशाला में बंद किया गया था, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा अपने मवेशी निकालने के लिए गेट एवं बाउंड्री जाली से बनी जिनको तोड़ कर अपने मवेशी गौशाला से निकालने की कोशिश की जिसकी जानकारी गौशाला संचालक के द्वारा ग्राम पंचायत को दी गई ,जिन्होंने तत्काल असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ी गई बाउंड्री वॉल को सुधार कार्य कराया जिससे गौशाला सुचारू रूप से संचालित है ।

Tags :

जरूरी खबरें