: भजन संध्या का आयोजन संपन्न
Fri, Apr 4, 2025
भजन संध्या का आयोजन संपन्न
गाडरवारा l मां अन्नपूर्णा दरबार समिति बोदरी रोड गाडरवारा एवं श्री संकट मोचन हनुमान रामायण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिवस भगवान खाटू श्याम के भजनों का आयोजन किया गया जिसमें श्री गोपाल शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी गई l इस दौरान भगवान खाटू श्याम का दरबार भी सजाया गया तथा ज्योति भी जलाई गई जिसका उपस्थित सभी धर्म प्रेमी जनों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया l मां अन्नपूर्णा दरबार समिति द्वारा प्रति वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते रहते हैं l उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह के सुपुत्र श्री राव अनुज प्रताप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर योगेश कौरव, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश राय एवं विवेकानंद वार्ड पार्षद श्रीमती आरती कमलेश विश्वकर्मा उपस्थित रही l नवरात्रि के चलते मां अन्नपूर्णा दरबार में मातारानी की ज्योत भी जल रही है l यहां रोजाना 8:30 बजे मातारानी की आरती होती है तथा प्रतिदिन दरबार में ही कन्या भोज कराये जा रहे हैं l आगामी 6 अप्रैल रविवार को मातारानी के दरबार में विशाल भंडारा एवं प्रसादी का आयोजन किया जाएगा l उक्त कार्यक्रम में विनोद शुक्ला, हरनारायण राजपूत, हरगोविंद शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, विकास शुक्ला, अजय शर्मा, राजेन्द्र मेहरा, कुंजीलाल पटेल, हरिराम वर्मा, वीरेंद्र साहू, मनोज विश्नोई, रामगोपाल विश्वकर्मा, अरविन्द ढीमोले, संतोष पुरी, संतोष बदकूर, मनोज वर्मा, नीलेश पटेल,अक्कू राय, राहुल शर्मा, शिवांश साहू, सुदर्शन पटेल, रोहित राय, भुवन पटेल, बब्बू पुरी, सत्यम पटेल, प्रहलाद श्रीवास, नारायण रजक, भागचंद सराठे के अलावा सभी समिति सदस्य उपस्थित रहे l
: "अभियान "पहल" के अन्तर्गत थाना प्रभारी साईखेडा ने दी बच्चों को समझाइस"
Thu, Apr 3, 2025
"
अभियान "पहल" के अन्तर्गत थाना प्रभारी साईखेडा ने दी बच्चों को समझाइस"
गाडरवारा - समीपस्थ बम्हौरीकलाँ में नरसिंहपुर पुलिस की अपराजित अभियान के तहत "पहल" कार्यक्रम के अन्तर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में थाना प्रभारी साईखेडा प्रकाश पाठक ने कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के बच्चों को वर्तमान में हो रहे अपराधों के बारे में बतलाया तथा मोबाइल एवं अन्य साधनों की ओर अत्याधिक आकर्षित न होने की सलाह दी, श्री पाठक ने बच्चों से अच्छा जीवन जीने का आग्रह किया साथ ही नसमझी में उठाये कदमों का परिणाम पश्चाताप ही होता है यह बतलाया, कार्यक्रम के पूर्व विद्या की देवी सरस्वती का पूजन किया गया, इस अवसर पर थाना साईखेडा से श्रीमती आशा शुक्ला, अमन सिकरवार के साथ प्राचार्य श्रीमती मुमताज खान,श्रीमती ऊषा सिंह, नगेंद्र त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार, श्रीमती प्रियंका भोसले, सुश्री दीपिका पटैल, सुश्री अंजलि संग, श्रीमती मंजू प्रजापति, श्रीमती मंजू नागवंशी, श्रीमती मोहन कोरी, श्रीमती मनोरमा कोरी, कैलाश तिवारी, सुश्री प्रतीक्षा मालवीय, श्रीमती मनुजी राजपूत, अनिमेष राजपूत, नारायण तिवारी,नंदकिशोर प्रजापति,रामकुमार ठाकुर, जितेन्द्र पाण्डे, श्रीमती आरती चौरसिया, श्रीमती आरती यादव, श्रीमती दीपशिखा दुबे, सुश्री अक्षिता अवस्थी, कु. संजना नागा, चन्द्रभान सिंह गूजर, ग़ाम कोटवार गिरजा मेहरा, श्रीमती शिवकुमारी चौधरी तथा छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति थे, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राघवेन्द्र चौधरी ने किया।
: "जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘ ग्राम हिरणखेड़ी में जन सहयोग से समग्र स्वच्छता एवं जल संरक्षण के कार्य किये
Thu, Apr 3, 2025
‘‘
जल गंगा संवर्धन अभियान‘‘
ग्राम हिरणखेड़ी में जन सहयोग से समग्र स्वच्छता एवं जल संरक्षण के कार्य किये
आगर-मालवा । जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत आगर-मालवा जिले में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नंदा भलावे कुशरे के मार्गदर्शन में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य जिलेभर में हो रहे है।आज जिले की ग्राम पंचायत हिरण खेड़ी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था हिरण खेड़ी जन जागरूकता सामाजिक उत्थान समिति के तत्वाधान में समग्र स्वच्छता एवं जल संरक्षण का कार्य किया गया। गांव में जन सहयोग से नाली व गांव की साफ-सफाई की गई तथा गुडे के ढ़ेर हटाकर, उस स्थान पर नाली निर्माण कार्य एवं मांगलिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही मंदिर की सफाई की गई। अभियान में गांव में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यां के साथ ही साफ-सफाई का कार्य निरन्तर किया जाएगा।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्री पवन त्रिपाठी एवं मंत्री श्री नाथू लाल परमार, रोजगार सहायक श्री प्रेम पाटीदार, जन अभियान परिषद के सचिव सदस्य एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, परामर्शदाता ग्रामीणजन उपस्थित रहे।