: गाडरवारा में न्यु ऐज पब्लिक स्कूल तहसील विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Fri, Oct 18, 2024
गाडरवारा में न्यु ऐज पब्लिक स्कूल तहसील विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
गाडरवारा।तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में न्यु ऐज पब्लिक स्कूल, तहसील गाडरवारा में न्यायाधीश श्री सूरज सिंह राठौड, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री सूरज सिंह राठौड, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियो को उनके मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य के संबंध चर्चा की गई एवं बच्चों को विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया गया, इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को बेड टच-गुड टच की जानकारी व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विधिक प्रावधानों की जानकारी साथ ही विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों के विकास तथा समाज के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी। माननीय महोदय द्वारा मोबाईल से संबंधित छोटे-छोटे अपराधों जैसे अश्लील वीडियो, मैसेज, टिप्पणीयां न करने की बिना किसी की अनुमति के फोटो न लेने एवं सायबर काइम जैसे फर्जी कॉल, या मैसेज में आई ओ०टी०पी० से बचने की सलाह दी गई। महोदय जी द्वारा बारहवी के छात्रों को विश्वविद्य ालय में होने वाली रेगिंग के विषय में बताया गया कि रेगिंग करना, करने देना दोनो ही कानूनी अपराध है। इसके साथ ही मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित विधिक प्रावधानों जानकारी देते हुये बच्चों को दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने एवं गाडी धीरे चलाने पर जोर देते हुये अपने कर्तव्यों का एवं यातायात के नियमों का कडाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा संगीतमय सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुती प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर माननीय महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत श्री संतोष श्रीवास्तव द्वारा एवं प्राचार्य श्रीमति मधुकांत श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को मोमेंटों स्मृति चिन्ह स्वरूप भेट किया गया एवं शिक्षक श्री रवि कौरव द्वारा आभार व्यक्त किया । उक्त कार्यक्रम का मंचसंचालन विद्यालय से श्रीमति सीमा अवस्थी शिक्षक द्वारा किया गया ।उक्त शिविर में विद्यालय से श्री चेयरमेन श्री आशा शाह, न्यु एरा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री दीपक विश्वकर्मा, श्रीमति अरुनिमा अग्रवाल एवं समस्त स्टॉफ एवं श्रीमति शिखा सोनी, पी०एल०व्ही० श्री शेख रहीम की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया।
: गाडरवारा,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समारोह पूर्वक हुआ साइकिल वितरण
Fri, Oct 18, 2024
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में समारोह पूर्वक हुआ साइकिल वितरण
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में मध्य प्रदेश शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत छात्राओं को समारोह पूर्वक साइकिल वितरणकिया गया । सरस्वती पूजन उपरांत छात्राओं ने मधुर कंठ में सरस्वती वंदन प्रस्तुत की एवं अतिथियों का स्वागत वंदन किया।संस्था के प्राचार्य श्री सुशील शर्मा ने पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा , श्री मिनेंद्र डागा ,श्रीमती शिरोमणि चौधरी, श्री अनूप जैन ,श्री अरुण बड़कुर, श्री आनंद दुबे, श्री सुरेंद्र गुर्जर श्री महेश अधरुज ,श्री महेश खत्री ,श्रीमती सुषमा साहू ,श्री हर्ष पाठक श्री संदीप स्थाधपक सहित सभी का विद्यालय में उपस्थिति पर अभिनंदन किया। क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक ने विद्यालय के अनुशासन की भूरि -भूरि प्रशंसा की। अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक ने शासन की साइकिल वितरण योजना को छात्राओं के हित में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में विद्यालय के सहयोग हेतु तत्पर रहने की बात कही।श्री मिनेंद्र डागा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में छात्राओं को देवी स्वरूप मानते हुए नमन कर बेटियों के भविष्य के प्रति संपूर्ण समाज को सचेत रहने एवं पूर्ण प्रणार्पण से उनके हित में प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।श्रीमती शिरोमणि चौधरी ने छात्राओं अपनी सपनों की उड़ान को साकार करने हेतु साइकिल प्राप्ति पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा ने प्राचार्य सुशील शर्मा को आश्वासन दिया कि वे विद्यालय की प्रगति में अपना पूरा योगदान देंगे ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदुल इंदुरख्या ने सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही छात्राओं को साइकिल का सदुपयोग करने एवं विद्यालय में उपस्थित बढ़ाकर मनोयोग से पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती अल्पना नाहर ने किया।
: शरद पूर्णिमा उत्सव संपन्न
Thu, Oct 17, 2024
शरद पूर्णिमा उत्सव संपन्न
गाडरवारा /स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा प्रति वर्ष अनुसार शरद पूर्णिमा उत्सव अति हर्ष के साथ मनाया गया। मान्यतानुसार इस शुभ दिन भगवान श्री कृष्ण ने प्रेम का दिव्य महा-रास किया था। कार्यक्रम की शुरुआत समस्त वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारीयों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण जोड़ी, यशोदा-कान्हा जोड़ी, भजन प्रस्तुति, रास एवं लीलाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों ने विविध इंद्रधनुषी रंग बिखरे। अति मनोरंजन कार्यक्रमों का सभी ने आनंद उठाया। सभी ने पारंपरिक परिधानों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच की साजसज्जा शरद पूर्णिमा पर्व पर सविता काबरा ,सारिका मालपानी, प्रीति मालपानी, अंशु चाचा द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष अनुराधा काबरा ने बताया कि सभी बच्चों को मंडल के द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनका वितरण वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया। पूजा मालपानी एवं शिवानी काबरा द्वारा कार्यक्रम के सुंदर संचालन हेतु सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा गरबा कर किया गया। गरबा की तैयारी विधि मूंदड़ा , चंचल गगरानी , ममता काबरा,आभा मालपानी, सचिव लक्ष्मी काबरा द्वारा की गई।दूध की प्रसादी के साथ सभी ने चंद्रमा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी पदाधिकारियों एवं सभी के पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।