: गाडरवारा,969 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Sun, Jul 28, 2024
969 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 969 वें सप्ताह का पौधारोपण शनि मंदिर रोड ( वाटर ट्रीटमेंट प्लॉट ) स्थित मवेशी बाजार प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें राजेंद्र राय् श्रीमती वर्षा चौकसे् कुमारी नताशा सराठे ्कुमारी सैजल जैन् विकास आरसे् चिरंजीव अपूर्व पाराशर सिद्धांत जैन ( टीनू भाई ) चिरंजीव आदित्य राजौरिया्श्रीमती वृन्द्रा लड्ढ़ा् कुमारी खुशबू जैन के जन्म दिवस पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थित ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: सोमवार की दोपहर एक बजे खोले जायेंगे बरगी बांध के 7 गेट.
Sun, Jul 28, 2024
सोमवार की दोपहर एक बजे खोले जायेंगे बरगी बांध के 7 गेट.
रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने कल सोमवार 29 जुलाई की दोपहर एक बजे इसके इक्कीस में से सात जलद्वारों को औसतन 1.07 मीटर ऊंचाई तक खोला जायेगा और इनसे 35 हजार 552 क्यूसेक ( घनफुट प्रति सेकंड ) पानी की निकासी की जायेगी । परियोजना प्रशासन ने अलर्ट जारी कर बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट एवं घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने की अपील की है ।
कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे के अनुसार जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध का जलस्तर आज रविवार 28 जुलाई को सुबह 9 बजे 418.15 मीटर हो गया है और बांध 62 प्रतिशत भर चुका है । कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बांध में पानी की आवक को देखते हुये इसका जल स्तर सोमवार 29 जुलाई को दोपहर तक लगभग 419 मीटर तक पहुँचने की संभावना है जो ऑपरेशन मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक 418 मीटर के निर्धारित स्तर से ऊपर है।
श्री सूरे ने बताया कि वर्तमान में बाँध में 2 हजार 144 घन मीटर प्रति सेकण्ड जल की आवक हो रही है। इसे देखते हुये इसके जल स्तर को नियंत्रित करने सोमवार 29 जुलाई को दोपहर 1 बजे सात जलद्वार (स्पिल-वे गेट) 1.07 मीटर औसत ऊंचाई तक खोले जायेंगे । इनसे 1 हजार 007 घन मीटर (35 हजार 562 घन फुट) प्रति सेकण्ड जल की निकासी की जायेगी । उन्होंने बताया कि बांध में वर्षा जल की आवक को देखते हुये जल निकासी की मात्रा को घटाया या बढाया भी जा सकता है ।
कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बांध के जलद्वार खोले जाने से नर्मदा के जलस्तर में 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बांध के निचले क्षेत्र के निवासियों से नर्मदा तट से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने का अनुरोध किया है ।
: जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता संपन्न
Sat, Jul 27, 2024
हरदा 27 जुलाई 24/ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड , स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में जिला स्तरीय मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज का आयोजन शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के लिए जिले के 75 विद्यालयों के 225 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था,जिसमे से 63 विद्यालयों के 189 विद्यार्थी अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक विद्यार्थियों की उपस्थिति ली गई। इसके उपरांत उन्हे स्वल्पाहार कराया गया, इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक टूरिज्म पर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों को भोजन कराया गया तत्पश्चात दोपहर 2 बजे लिखित परीक्षा में विजेता 6 टीमों के नाम की घोषणा की गई इसमें जिसमें द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन हरदा प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर ज्ञान गंगा हाई सेकेंडरी स्कूल हरदा तृतीय स्थान पर नॉलेज पब्लिक स्कूल टिमरनी चतुर्थ स्थान पर सनशाइन स्कूल सिराली पांचवें स्थान पर शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल मसनगांव और छठवें स्थान पर सी एम राइस विद्यालय करताना रहा और उनके साथ मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया गया इन छः टीमों में से कुल 18 विद्यार्थी मल्टीमीडिया क्विज में सम्मिलित हुए क्विज का आयोजन दोपपर 2ः30 बजे से 4ः30 तक किया गया, मल्टीमीडिया क्विज में द फाउंडेशन ऑफ़ एजुकेशन स्कूल हरदा प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर सनशाइन स्कूल सिराली तृतीय स्थान पर नॉलेज पब्लिक स्कूल टिमरनी चतुर्थ स्थान पर ज्ञान गंगा हाई सेकेंडरी स्कूल हरदा पांचवें स्थान पर शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल मसनगांव एवं छठवें स्थान पर सी एम राइस विद्यालय करताना रहा ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार डेहरिया, श्री बलवंत पटेल प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हरदा रहे । इसके कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरिता तोमर , श्री डी के साहू प्राचार्य हाई स्कूल रेहटा कला भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र,गिफ्ट कूपन एवं मेडल प्रदान किए गए। विजेता टीम प्रदेश के किसी भी होटल में दो रातें और टीन दिनों का विशेष टूर पैकेज और उप विजेता तीन टीमों को प्रदेश के किसी भी होटल में एक रात और 2 दिनों का टूर पैकेज मध्य प्रदेश टूरिज्म की और से निशुल्क प्रदान किया जाएगा जिसमें वे जिले के क्विज मास्टर नितिन सोनी के साथ सम्मिलित होंगे । कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री अशोक कुमार डेहरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम 2016 से मध्य प्रदेश के समस्त जिलो में एक साथ आयोजित किया जा रहा है,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओ में प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरो ,पर्यटन स्थलो ,लोक नृत्यों,लोक संस्कृति आदि के बारे में जागरूकता लाना है ।