: बाढ़ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक सम्पन्न,अतिवर्षा की स्थिति में लोग जल स्रोतों के निकट न जायें
Wed, Jul 24, 2024
बाढ़ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अतिवर्षा की स्थिति में लोग जल स्रोतों के निकट न जायें
नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ आपदा नियंत्रण के संबंध में तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में स्थापित जिला कंट्रोल रूम एवं अनुभाग स्तर पर बनाया गया कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहे। कंट्रोल रूम में ऐसे अधिकारी- कर्मचारी की ही ड्यूटी लगाई जाए, जो बाढ़ आपदा के संबंध में भलीभांति परिचित हो और जानकारी का त्वरित आदान-प्रदान कर सके। कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ऐसे पुल- पुलिया जिनमें भारी वर्षा के दौरान जलमग्न होने की स्थिति निर्मित होती है, उनका चिन्हांकन कराएं। पुल- पुलिया से संबंधित निर्माण विभाग जलमग्न होने की स्थिति में तत्काल उन पुल- पुलियों को बंद कराएं। इनसे वाहनों का आवागमन किसी भी स्थिति में नहीं हो। वैकल्पिक वैरीकेडिंग की जाये। लोग एवं मवेशी जल स्रोतों के पास न जायें, इसके लिए भी स्थानीय स्तर पर अपील जारी हो। होमगार्ड की टीम, बोट, रस्सी, टॉर्च, लाइफ जैकेट की पहले से व्यवस्था रखी जाये। राजस्व विभाग का स्थानीय अमला, कोटवार एवं पटवारी मौजूद रहें। पानी कम होने के उपरांत संबंधित निर्माण एजेंसी यह भी सुनिश्चित करें कि पुल- पुलिया की गुणवत्ता की स्थिति अब कैसी है। लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अंडर ब्रिज में पानी भराव की स्थिति न हो। नेशनल हाईवे एजेंसी द्वारा डायवर्सन किये गये मार्ग के आसपास गड्ढे न हो यह भी सुनिश्चित करें। साथ ही इन मार्ग पर मिट्टी के कारण फिसलन न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये, ताकि दुर्घटना न हो। संबंधित निर्माण एजेंसी जेसीबी एवं अन्य आवश्यक सामग्री के साथ तैनात हो। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती पटले ने छिंदवाड़ा, जबलपुर एवं नरसिंहपुर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को दिये। अतिवृष्टि होने पर यह भी सुनिश्चित किया जाये कि ऐसे क्षेत्रों में स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों का संचालन वहां की परिस्थितियों के आधार पर निर्णय लेकर हो। जल भराव की स्थिति होने पर महिला एवं बाल विकास का अमला घर- घर जाकर पोषण आहार का वितरण करवाना सुनिश्चित करवायें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोग न हो। उन्हें ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी भी पहले से हो। जनपदों की ग्राम पंचायत, सामुदायिक भवन एवं नगरीय निकायों के आश्रय स्थल व सामुदायिक भवन में उनके रहने व भोजन की भी व्यवस्था संबंधित अधिकारी पहले से सुनिश्चित करेंगे। जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला आवश्यक दवाईयों का छिड़काव सुनिश्चित करें। सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पीएचई विभाग का अमला जल स्रोतों में दवाईयों का छिड़काव करवायें। अतिवृष्टि के कारण मकानों, फसलों, मवेशियों आदि के नुकसान होने पर क्षति प्रकरण भी तैयार किये जायें।बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, सहायक कलेक्टर श्री शुभम कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
: गाडरवारा,तिरंगा अंगीकार दिवस मनाया गया
Wed, Jul 24, 2024
तिरंगा अंगीकार दिवस मनाया गया
शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशन गंज गाडरवारा में 22 जुलाई सोमवार को तिरंगा अंगीकार दिवस मनाया गया इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक विनोद सोनी ने बताया22 जुलाई 1947 को हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को संविधान द्वारा अंगीकृत किया गया था इसी उपलक्ष्य में पूरे देश भर में तिरंगे का अंगीकार दिवस मनाया जाता है इस तिरंगे की लंबाई चौड़ाई का अनुपात 3अनुपात 2 होता है ऊपर केसरिया रंग बीच में सफेद रंग नीचे हरा रंग और सारनाथ सम्राट अशोक की राजधानी में तीन शेरों के बीच लगा अशोक चक्र इसके बीच में सुशोभित किया गया चक्र की परिधि सफेद रंग के बराबर ही रखी गई है वर्तमान तिरंगा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज 1916 में मछलीपट्टनम के पिंगली वेंकैया द्वारा डिजाइन किया गया था। हालांकि ध्वज में कई बदलाव हुए हैं, लेकिन इसके प्रारंभिक डिजाइन का श्रेय पिंगली वेंकैया को जाता है।अशोक चक्र को कर्तव्य का पहिया भी कहा जाता है. ये 24 तीलियाँ मनुष्य के 24 गुणों को दर्शातीं हैं. दूसरे शब्दों में इन्हें मनुष्य के लिए बनाये गए 24 धर्म मार्ग भी कहा जा सकता है.।राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।भारत के राष्ट्रीय ध्वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच में स्थित सफेद पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है।
चक्र
इस धर्म चक्र को विधि का चक्र कहते हैं जो तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सारनाथ मंदिर से लिया गया है। इस चक्र को प्रदर्शित करने का आशय यह है कि जीवन गतिशील है और रुकने का अर्थ मृत्यु है। हमें हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान करना चाहिए इसे कभी नीचे नहीं गिरने देना चाहिए यदि किसी ने नीचे गिरा दिया है तो उसको उठाकर चुपचाप रख देना चाहिए और अकेले में नष्ट करना चाहिए यह गंदा और फटा नहीं होना चाहिए इस अवसर पर शाला की शिक्षिकाएं चंद्रिका कौरव गीता अग्रवाल अनीता सोनी ज्योति द्विवेदी मनोरमा ढिमोले कुसुम भार्गव ने भी अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चंद्रिका कौरव ने किया ।
: नरसिंहपुर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
Mon, Jul 22, 2024
समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश
नरसिंहपुर।प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत जिन चिन्हित क्षेत्रों में जनमन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं उसके आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवायें जायें।क्योंकि आधार लिंक होने पर विभिन्न संचालित योजनाओं का उन्हें प्राप्त हो पाएगा।इन कैंपों की सूचना स्थानीय स्तर पर लोगों तक प्रदान की जाये जिससे वे इन कैंपों में आकर लाभ ले सकें। यह निर्देशित कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को आयोजित होने वाली समय सीमा की बैठक में दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य विभाग अधिकारी यह सुनिश्चित करवायें कि जन मन योजना के तहत जो जनजातीय समुदाय अभी शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित है उन्हें इसमें शामिल किया जाये।इन कैंपों में विशेष तौर पर स्कूल शिक्षा,महिला एवं बाल विकास व कृषि विभाग के अन्तर्गत आने वाले लोगों को शामिल करने पर ज़ोर देना है। विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेशन, जाति प्रमाण पत्र, आधार मिसमैच आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ज़िला शिक्षा अधिकारी अगली टीएल बैठक में प्रस्तुत करेंगे।साथ ही स्कूल विभाग का अमला यह भी सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण हो। समस्त एसडीएम एवं तहसीलदार अपने अपने क्षेत्र में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्र छात्राओं के हॉस्टल का निरीक्षण करेंगे।इसमें उनके लिए भोजन, पानी, रहने, बिस्तर एवं छात्रावास तक पहुँचने के मार्ग की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करेंगे। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग यह भी बतायेंगे कि किस छात्रावास को शासन द्वारा कितनी राशि प्रदान की गई है। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने शासन की महत्वाकांक्षी राजस्व महाअभियान 2.0 की चर्चा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसके अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में राजस्व अभिलेख दुरुस्ती एवं राजस्व प्रकरणों के निराकरण के प्रतिदिन के लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करें। खाद्य विभाग द्वारा विकासखंड वार प्रतिमाह खाद्यान वितरण की जानकारी बैठक में ली। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों की ई केवायसी के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश भी बैठक में दिये। खाद्य आपूर्ति अधिकारी द्वारा जिन राशन दुकानों से खाद्यान का वितरण प्रारंभ नहीं हुआ है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।शासकीय भवनों में संचालित विभिन्न कार्यालयों जिनकी स्थिति जर्जर हो चुकी है इनका निरीक्षण लोक निर्माण विभाग द्वारा कर डिस्मेटल किए जाने योग्य भवनों को एक सप्ताह के भीतर डिस्मेंटल कर जानकारी देंगे। विभाग प्रमुखों को हिदायत देते हुए कहा कि जिन कार्यालयों का स्टाफ सेवानिवृत्त होने वाला हो उनके पेंशन आदि प्रकरण समय पर तैयार किए जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।विभाग प्रमुख इसे गंभीरता से लें। बैठक में कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले ने जून माह में सीएम हेल्पलाइन में विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की। विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन विभागों की ग्रेडिंग सी और डी में है वे अपनी ग्रेडिंग को बेहतर करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दलिप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, सहायक कलेक्टर श्री शुभम कुमार यादव सहित समस्त एसडीएम एवं जिला अधिकारी मौजूद थे
डाइट परिसर में 47 पौधों का हुआ रोपण
नरसिंहपुर।"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन व जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा के मार्गदर्शन में डाइट परिसर नरसिंहपुर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान यहां मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम सीएमसीएलडीपी के छात्रों ने आम, जामुन, नीम व अशोक के 47 पौधे रोपे। रोपे गये सभी पौधों को वायुदूत एप पर अपलोड किये गये।
जेईई और नीट की तैयारी कराने वाले शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक
नरसिंहपुर।स्थानीय शासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन की पहल पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में विगत 8 जून से जेईई व नीट की परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रतिभावान बच्चे अपनी कक्षाओं में अध्ययन के साथ- साथ नि:शुल्क कोचिंग से उक्त परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने नि:शुल्क कोचिंग में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों से चर्चा की। उन्होंने शाला प्रचार्यों को चिन्हित बच्चों को नियमित भेजने के निर्देश दिये। साथ ही विषय नोडल शिक्षकों को सप्ताह में एक दिन टेस्ट लेकर उनकी गलतियों को सुधारने के निर्देश दिये। सहायक कलेक्टर श्री शुभम यादव द्वारा अभिभावकों से चर्चा करके इन परीक्षाओं के महत्व व अन्य जानकारी पर बल दिया। जिला प्रशासन की ओर से तैयारी के लिए पुस्तकें व सॉफ्ट मटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर श्री जीएस पटैल ने अभी तक की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में प्राचार्य नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री एके चौबे, प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसा पाला श्री आरके श्रीवास्तव, श्री दीपक अग्निहोत्री, श्री आरएन रावत, श्रीमती शुभावना पांडेय और अन्य शिक्षक मौजूद थे।
आयुष विभाग द्वारा मलेरियारोधी दवाइयों का कराया जा रहा वितरण
नरसिंहपुर। राज्य शासन के आयुष विभाग के निर्देशानुसार आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जिले के मलेरिया प्रभावित हाई रिस्क गांव में आयुष मलेरिया अभियान चलाया जा रहा है।जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि वे मलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें। घर के कूलर, पुराने पड़े टायर आदि में पानी जमा न होने दें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, पानी के गड्ढे में केरोसिन या टिनोंफोर्स डालें, नीम का धुआं करें, फुल बाहों के कपड़े पहने, बुखार आने पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की सलाह लें। दवाई का वितरण आयुष चिकित्सक आयुष कंपाउंडर आयुष महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आयुष दवा साज योग शिक्षक एवं सहायक के माध्यम से किया जा रहा है।होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ- 200 की 6- 6 गोली मलेरिया से प्रभावित परिवार के प्रत्येक सदस्य को खिलाई जायेगी। नोडल अधिकारी डॉ. आरएन पांडे ने बताया कि हौम्योपैथिक औषधि के सेवन करते समय मुख को साफ रखें, दवाई खाने के 15 मिनिट पहले एवं बाद में कोई भी चीज न खाएं, दवाई को बच्चों की पहुंच से दूर रखें, दवाई खुशबूदार चीजों से दूर रखें, दवाई को फाइल्स के ढक्कन या चम्मच में लेकर सेवन करें, दवाई का सेवन हौम्योपैथिक चिकित्सक की सलाह से करें, मलेरिया के लक्षण बुखार आना, सर दर्द होना, उल्टी होना, ठंड लगना, चक्कर आना व थकान लगना बचाव के उपाय बताए गए। आयुष चिकित्सालय झिरना रोड डेडवारा, आयुष विंग नरसिंहपुर, सभी ब्लॉक के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा प्रतिदिन दवाई का वितरण किया जा रहा है।
जिले में अब तक 325 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर, 22 जुलाई 2024. नरसिंहपुर जिले में एक जून से 22 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 325.6 मिमी अर्थात 12.81 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 22 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 68.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 106 मिमी, गाडरवारा में 94 मिमी, गोटेगांव में 76 मिमी, करेली में 45 मिमी वर्षा और तेंदूखेड़ा में 22 मिमी वर्षा आंकी गई है। अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक तहसील नरसिंहपुर में 315 मिमी, गाडरवारा में 411 मिमी, गोटेगांव में 348 मिमी, करेली में 208 और तेन्दूखेड़ा में 346 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 596 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 672 मिमी, गाडरवारा में 644 मिमी, गोटेगांव में 442 मिमी, करेली में 679 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 543 मिमी वर्षा हुई थी।जन मन शिविर का आयोजननरसिंहपुर।प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजाति के हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किये जाने के लिए पंचायत भिलमाढाना के ग्रामों के लिए जनमन शिविर छिंदवाड़ा जिले की जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत भवन चिलक में रखा गया है। ये शिविर 23, 24, 26 व 27 जुलाई को आयोजित किये जायेंगे। संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी नियत समय प्रात: 10 बजे शिविर में ऐसे हितग्राहियों जिन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें उक्त शिविर में अनिवार्यत: उपस्थित करायेंगे। शिविर में बैठक व्यवस्था, पेयजल व विद्युत आदि की व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करेंगे। यह जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बाबई चीचली ने दी है।