: गाडरवारा,एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया
Sat, Jul 13, 2024
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया
गाडरवारा । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् एवं प्रशासन द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर जगह-जगह वृक्षारोपण किया जा रहे हैं इसी क्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा जी एवं सुश्री स्मिता दांड़े जी के मार्गदर्शन में चीचली की नवांकुर संस्थाओं के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है तेंदूखेड़ा मे जन शक्ति सेवा समीति एवं बसुरिया सेक्टर मे हरदौल जन सेवा समिति के तत्वाधान में रेशम केंद्र के पास वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया जिसमे नीम आम बादाम शीशम बीही के पौधों का रोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई इस कार्यक्रममें N C । स्कूल संचालक राजेंद्र परिहार , लीलाधर वर्मा , नवांकुर संस्था जन शक्ति सेवा समीति से रामकृष्ण राजपूत हरदौल संस्था रामेश्वर वर्मा , आर.डी. वर्मा , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लवासर कमलेश मेहरा , विवेकानन्द वार्ड अध्यक्ष पुखराज राजपूत , रीतेश मेहरा , गुलाब पटेल , राहुल नगपुरिया , खुमान पटेल , भोजराज वर्मा , आकाश राजपूतआदि उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा,मार्च 2024 में सेवानिवृत कर्मचारी को आज दिनांक तक पेंशन का भुगतान न मिलने सेवानिवृत शिक्षक परेशान
Fri, Jul 12, 2024
गाडरवारा,मार्च 2024 में सेवानिवृत कर्मचारी को आज दिनांक तक पेंशन का भुगतान न मिलने सेवानिवृत शिक्षक परेशान
गाडरवारा नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बी टी आई से सेवानिवृत हुए उच्च श्रेणी शिक्षक गोविंद प्रसाद कोरी दिनांक 28 मार्च 2024 को सेवानिवृत हुए जिनकी पेंशन स्वीकृत का आदेश 26 जून 2024 को प्राप्त हुआ। परंतु 3 माह बीत जाने के बाद भी अब तक सेवा निवृत शिक्षक को पेंशन, ग्रेच्युटी,अर्जित अवकाश कुछ भी देय नहीं हुआ है जिसके चलते उनको अपने परिवार के भरण पोषण करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि विकासखंड कार्यालय एवं जिला पेंशन कार्यालय द्वारा अनावश्यक रूप से विलंब कर उन्हें परेशान किया जा रहा है जिसके चलते उनकी पेंशन अभी तक नहीं बन पाई है। खबर के माध्यम से उन्होंने शासन प्रशासन एव जिम्मेदार अधिकारिियों से मांग की है कि शीघ्र उनकी पेंशन बनाई जाए जिससे कि उनके परिवार का पालन पोषण सही तरीके से हो सके ।
: वरिष्ठता सूची के परीक्षण हेतु शिविर आयोजित
Fri, Jul 12, 2024
वरिष्ठता सूची के परीक्षण हेतु शिविर आयोजित
गाडरवारा। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर के आदेशानुसार क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के शासकीय स्कूलों में पदस्थ सहायक शिक्षकों एवं प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूचियों के परीक्षण के लिए विकासखण्ड स्तरीय शिविरों का आयोजन बीईओ कार्यालय गाडरवारा एवं बीईओ कार्यालय चीचली में अलग अलग किया गया। विदित हो कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग द्वारा पिछले दिनों जिले के सहायक शिक्षकों एवं प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूचियों का प्रकाशन किया गया था एवं इनके परीक्षण के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए थे। इन्ही निर्देशों के चलते सबसे संकुल स्तर पर सहायक एवं प्राथमिक शिक्षकों से आवश्यक दस्तावेजों की फाइलें जमा कराई गई एवं उनका परीक्षण किया गया तत्पश्चात दोनों बीईओ कार्यालय में सेवा पुस्तिकाओं से मिलान करते हुए शिक्षकों की जानकारी को कम्प्यूटर पर अपलोड किया गया। साईंखेड़ा ब्लॉक में बीईओ प्रतुल इंदुरख्या एवं चीचली ब्लॉक में बीईओ नीलम मरावी के निर्देशन में पिछले 2 दिनों से गठित टीम द्वारा देर शाम तक परीक्षण कार्य किया गया। साईंखेड़ा बीईओ कार्यालय के लिपिक अमित पटैल ने बताया कि हम लोगो ने संकुल प्राचार्यो, शिक्षकों, लिपिकों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों की सक्रियता व कुशल कार्यशैली से 90 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया है । शेष कार्य भी जल्द निपटा लेंगे। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्य की सतत मॉनिटरिंग डीईओ एवं संयुक्त संचालक कार्यालयों से की जा रही है।