: सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद द्वारा सातवां बालिका सम्मान समारोह "विद्यांजलि"का आयोजन किया गया
Sun, Jul 7, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद द्वारा सातवां बालिका सम्मान समारोह "विद्यांजलि"का आयोजन किया गया
सर्व ब्राह्मण महिला एकता परिषद द्वारा विगत 6 वर्षों से बालिका प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी परिषद की सहयोगी बहनों के सहयोग से बालिका सम्मान विद्यांजलि का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं मोनिका तिवारी एवं प्रियंका गोस्वामी जी द्वारा गाई गई सरस्वती वंदना एवं श्रीमती कामिनी दुबे जी की गणेश वंदना गई। इस कार्य क्रम में परिषद द्वारा 10th एवं 12th में 80% और इससे ऊपर प्राप्त करने वाली बालिकाओं को शील्ड , प्रमाण पत्र एवं उनकी माताजी का शाल, श्रीफल से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम परिषद की जिला अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे जी की अध्यक्षता में, मुख्य अतिथि सुश्री अनुराधा भार्गव जी, परिषद के वरिष्ठ, संरक्षक, मार्गदर्शक, विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता दुबे, श्रीमती मालती त्रिवेदी, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती सरला पांडे ,श्रीमती उर्मिला भाटली जी उपाध्यक्ष अरुणा दुबे जी, करेली से श्रीमती नीतू आचार्य जी, गोटेगांव ब्राह्मण महिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खेमरिया जी की उपस्थिति में ,10th की 16 प्रतिभावान बालिकाओं एवं 12th की 20 प्रतिभावान बालिकाओं को परिषद की समस्त बहनों द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीमती कविता दुबे जी द्वारा उनके स्वर्गीय ससुर श्री के.डी. दुबे जी की स्मृति में 6 शील्ड प्रदान की गई।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रीमती ज्योति तिवारी, श्रीमती नंदिता चौबे, श्रीमती सपना शर्मा एवं श्रीमती मनीषा पुरोहित द्वारा किया गया।सम्मान समारोह में परिषद की श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला श्रीमती मंजूलता पांडे श्रीमती संचिता दुबे, श्रीमती ममता मिश्रा,श्रीमती चेतना दुबे , श्रीमती सुमन शर्मा,श्रीमती भारती दीक्षित, श्रीमती कीर्ति पालिवाल,श्रीमती सुषमा मिश्रा, श्रीमती संगीता दुबे, श्रीमती शिवानी दीक्षित ,श्रीमती सोनल दुबे, श्रीमती नीता भारद्वाज, श्रीमती रक्षापालीवाल, श्रीमती रजनी राजौरिया,श्रीमती शालू शर्मा, श्रीमती मंजू दुबे,श्रीमती वत्सला त्रिवेदी, श्रीमती रचना त्रिवेदी, श्रीमती अंजना तिवारी, श्रीमती सीमा स्थापक ,श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती ज्योति पचौरी,श्रीमती दीपशिखा तिवारी, श्रीमती रुक्मणी ढिमोले, श्रीमती सुषमा शर्मा , श्रीमती अंजना दुबे,करेली एवं गोटेगांव की बड़ी संख्या में विप्र मातृ-शक्तियों की उपस्थिति रही।
: गाडरवारा,966 में सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Sun, Jul 7, 2024
966 में सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 966 वें सप्ताह का पौधारोपण र्शान मंदिर रोड ( वाटर ट्रीटमेंट प्लॉट ) स्थित मवेशी बाजार प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें - ज्योति जी शर्मा, चिरंजीव प्रांजल देवपुरिया,चिरंजीव आर्यन देवपुरिया,चिरंजीव अमन मेहरा ,चिरंजीव कृष्णा राय, चिरंजीव गुलशन गुप्ता ,कुमारी ऋतिका बसेड़िया, चिरंजीव पवित्र नेमा, कुमारी परिधि राय के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती रश्मि विश्वनाथ जी दुबे ,श्रीमती रीना मुरारी साहू की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ । जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की भूतपूर्व उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया याद
Sat, Jul 6, 2024
स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया याद
गाडरवारा। सरस्वती शिशु मंदिर में युवा ह्रदय सम्राट स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि मानव सेवा संघ के सदस्य अनूप जैन, मुख्य वक्ता युवा शक्ति जागरण मंच के अध्यक्ष आशीष राय एवम संस्था के सचिव नरेन्द्र राय, प्राचार्य विपिन बिहारी श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ शिक्षक राकेश शर्मा के अतिथि में मां सरस्वती,भारत माता, विवेकानंद के तैलचित्र की पूजा अर्चना की गई। अनूप जैन ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्वांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी विवेकानंद पर तीन पुस्तक लिख चुके युवा समाजसेवी आशीष राय ने कहा कि वास्तव में अगर युवा ह्रदय सम्राट कोई है तो वह सिर्फ और सिर्फ स्वामी विवेकानंद जी है। जिनके शिकागो में दिए ओजश्वी भाषण ने पूरी दुनिया को हिला डाला था। जिनके व्यक्तित्व में अपार उदय है,जिनके आचरण में अद्भुत शक्ति है। हम अगर उनके एक वाक्य के शब्दकोश को अपने जीवन में उतार ले तो हमारा कल्याण हो जायेगा। साथ ही आशीष राय ने स्वलिखित पुस्तक "स्वामी विवेकानंद मेरे आदर्श,मेरी यात्रा" कृति स्कूल पुस्तकालय के लिए भेंट की।कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने और आभार प्रकट नरेंद्र राय ने किया। तदपश्चत उपस्थिति विधार्थियों को बिस्किट वितरित किये। इस अवसर पर शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित रहे।