: गाडरवारा,स्कूल के छात्र-छात्राओं को चश्मा का वितरण
Wed, Jul 10, 2024
गाडरवारा,स्कूल के छात्र-छात्राओं को चश्मा का वितरण
गाडरवारा।शासकीय माध्यमिक शाला में 175 छात्र छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें 65 छात्र छात्रा ओ को शासकीय चिकित्सालय में पदस्थ सहायक चिकित्सक श्री पटेल ने स्कूल में आकर उन बच्चों को जिनकी आंख में नंबर ब सर दर्द था उनको चश्मा वितरित किए चश्मा पाकर छात्राओं एवं बालकों में हर्ष और अद्भुत खुशी देखी गई सभी ने इस कार्य को सराहां और प्रशंसा की ।
:
Wed, Jul 10, 2024
टवेरा कार पेड़ से टकराई 5 की मौत
पिपरिया (नर्मदापुरम)।
में टवेरा कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 युवकों को चोट आई। पिपरिया अस्पताल लाते-लाते 5 युवकों ने दम तोड़ दिया। 6 युवक घायल हैं, जिन्हें रात में ही नर्मदापुरम के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में इनमें से 5 को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि सभी शादी में साड़िया गए थे। वहां से वापस पिपरिया लौटते समय हादसा हुआ। कार का ऊपरी हिस्सा पेड़ की डाल से रगड़ता हुआ निकला। इस वजह से सभी के सिरों में चोट आई है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 1.30 बजे पिपरिया में साड़िया रोड पर हुई।मृतकों में तीन नरसिंहपुर के, दो नर्मदापुरम जिले के हैं। सभी दोस्त हैं और एक दोस्त की चाचा की शादी से लौट रहे थे। पिपरिया सिटी थाने के एसआई एमएस बट्टी ने बताया कि घायलों को गाड़ी के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है।
ये हुए घायल
शोभित राजपूत (20), पिपरिया (नर्मदापुरम),ऋषभ चौरसिया (22), पिपरिया (नर्मदापुरम),दिनेश साहू (22), पिपरिया (नर्मदापुरम),हर्षित विश्वकर्मा (21) (नर्मदापुरम),मयंक सोनी (19), करेली (नरसिंहपुर),आदर्श चौरसिया, पिपरिया (नर्मदापुरम)
इनकी गई जान
मयंक चौरसिया (22), पिपरिया (नर्मदापुरम),अमन मालवीय (21), पिपरिया (नर्मदापुरम),आयुष शर्मा (25), करेली (नरसिंहपुर) ,श्रेयांश जैन (23) बरमान (नरसिंहपुर),प्रदुम्न अग्रवाल (26), करेली (नरसिंहपुर
: आमा नर्सरी विश्राम ग्रह मे लगाये मां के नाम के पौधे
Mon, Jul 8, 2024
आमा नर्सरी विश्राम ग्रह मे लगाये मां के नाम के पौधे
शाहनगर ।प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू हुये एक पौधा मां के नाम पर शाहनगर वन परिक्षेत्र के पन्ना रोङ नर्सरी विश्राम ग्रह मे पौधा रोपङ कराया गया जहां पर भाजपा मंङल के अध्यक्ष सुलभ उरमलिया एवं जनपद अध्यक्ष आशीष खरे एवं शाहनगर वन परिक्षेत्र अधिकारी आनंद शिवहरे की उपस्थिती मे दो दर्जन से अधिक पौधे समस्त उपस्थित लोगों ने लगाये पौधों मे छायादार फलदार एवं औषधी पौधे रोपित किये गये ।