: एक पेड माॕ के नाम पर किया पोधारोपण.
Sat, Jul 6, 2024
एक पेड माॕ के नाम पर किया पोधारोपण
गाडरवारा _ विगत दिवस शासकीय प्राथमिक शाला देवरी मे एक पेड माॕ के नाम के तहत पोधारोपण किया गया जिसमे शाला मे तीन पोधो का पोधारोपण वच्चो के साथ किया गया और उन्हे संरक्षित कर पेड वनाने का संकल्प लिया गया इस मोके पर शिक्षक सुरेन्द्र पटैल ,क्रष्णकांत कोरव ,देवेन्द्र पटैल ,भूपेन्द्र पटैल, आगनवाडी कार्यकर्ता प्रमिला कहार उपस्थित रही |
: पौधे रोप दिया पौधारोपण का संदेश
Sat, Jul 6, 2024
पौधे रोप दिया पौधारोपण का संदेश
गाडरवारा । पंच-ज अभियान (05 जून से 15 अगस्त) के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उददेश्य से तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा एवं नगरपालिका परिषद गाडरवारा के संयुक्त तत्वाधान से दिनांक 06.07.2024 को शनि मंदिर के पास तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति कलावती व्यारे एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, श्री वैभव देशमुख द्वारा संयुक्त रूप से आंवले का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत की और उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री सूरज सिंग राठौड, श्री अश्विन परमार, श्री अजय सिंह यादव, श्री विनय सोनी. श्रीमति शाम्भवी सिंह, श्री यश शर्मा एवं राजस्व विभाग से अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति कलावती व्यारे, तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, श्री वैभव देशमुख, श्री सुरेन्द्र गूर्जर लोक निर्माण सभापति, श्री कमल खटी पार्षद, श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव नायब नाजिर, श्री विष्णु श्रीवास, श्री शुभम चौधरी, श्री अतुल राय, श्री प्रमोद चौहान, श्री नरेश रजक, श्री विनोद चौहान, श्री अर्पित तोमर, पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम, श्री अखिलेश सोनी, श्री रामकृष्ण राजपूत, श्री नरेन्द्र सोनी, श्री आनंद केवट, श्री सदन सोनी, श्री सत्यनारायण कुशवाहा, श्रीमति शिखा साहू, श्री शाहिद मंसूरी के द्वारा आम, नीम, अशोक एवं आंवले आदि के पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर मनीष कुमार श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा यह संदेश दिया गया कि इस बार ग्रीष्मकाल में जनसामान्य ने जो गर्मी सहन की है वह गर्मी या उससे और अधिक गर्मी आगामी वर्षों में जनसामान्य को और आने वाली पीढ़ियों को न सहन करना पड़े, इस हेतु पर्यावरण को संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है अतः बारिश के महीनों में अधिक से अधिक फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों को लगाये जाने की आवश्यकता है। तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष की हैसियत से जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव ने गाडरवारा की प्रबुद्ध जनता, विद्यार्थियों, सभी ग्राम पंचायतों, सभी शासकीय कर्मचारियों, विद्यालयों एवं स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वालों विद्यार्थियों से यह अपील की है कि वे पर्यावरण के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करें और समय-समय पर लगाये गए पौधों की देखभाल भी करें, जिससे वे बड़े वृक्षों में परिवर्तित हो सके।
: एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण
Sat, Jul 6, 2024
एक पेड़ मां के नाम
शहीद प्रकाश स्टेडियम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने 700 पौधों का किया रोहण
KamarRana
देवरीरायसेन----नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम में, मैं एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के अंतर्गत, पौधारोपण किया गया।
इस अभियान में नगर परिषद पुलिस विभाग राजस्व विभाग, वन विभाग के साथ-साथ नगर के जनप्रतिनिधि विद्यार्थी एवं कर्मचारीेयो ने मिलजुल कर नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम कीबाउंड बालके अंदर 700 पेड़ों का पौधा रोपण किया।
नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघु ने बताया कि इस बार नगर परिषद लगभग 15000 पौधों का रोपण करेगी।
सीएमओ जगदीश शर्मा ने बताया कि नगर की कई जगहों पर जमीन तैयार की जा रही है उस जमीन पर फलदार और छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे जो 3 साल में फल देंगे।
उन्होंने बताया कि नीम ,गुलमोहर ,करंज अर्जुन, पीपल के पेड़ लगाए गए हैं ।
इस मौके पर तहसीलदार दिनेशकुमार बरगले, महिला बालविकास अधिकारी खुशबू अग्रवाल ,थाना प्रभारी हरिओम अस्तया, प्रिंसिपल राजेश बाथम, इंजीनियर कपिल मीणा,
पटवारी पुष्पेंद्र शर्मा ,यशपाल राजपूत, परसोत्तम परोपकारी, सैयदखालिद, पार्षद लईक, पार्षद लखन पार्षद टीका राम के सथ-साथ
सभीविभागों के कर्मचारी एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।