Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

:

Aditi News Team

Wed, Jul 10, 2024
टवेरा कार पेड़ से टकराई 5 की मौत पिपरिया (नर्मदापुरम)। में टवेरा कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 युवकों को चोट आई। पिपरिया अस्पताल लाते-लाते 5 युवकों ने दम तोड़ दिया। 6 युवक घायल हैं, जिन्हें रात में ही नर्मदापुरम के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में इनमें से 5 को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी शादी में साड़िया गए थे। वहां से वापस पिपरिया लौटते समय हादसा हुआ। कार का ऊपरी हिस्सा पेड़ की डाल से रगड़ता हुआ निकला। इस वजह से सभी के सिरों में चोट आई है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 1.30 बजे पिपरिया में साड़िया रोड पर हुई। मृतकों में तीन नरसिंहपुर के, दो नर्मदापुरम जिले के हैं। सभी दोस्त हैं और एक दोस्त की चाचा की शादी से लौट रहे थे। पिपरिया सिटी थाने के एसआई एमएस बट्टी ने बताया कि घायलों को गाड़ी के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है। ये हुए घायल शोभित राजपूत (20), पिपरिया (नर्मदापुरम),ऋषभ चौरसिया (22), पिपरिया (नर्मदापुरम),दिनेश साहू (22), पिपरिया (नर्मदापुरम),हर्षित विश्वकर्मा (21) (नर्मदापुरम),मयंक सोनी (19), करेली (नरसिंहपुर),आदर्श चौरसिया, पिपरिया (नर्मदापुरम) इनकी गई जान मयंक चौरसिया (22), पिपरिया (नर्मदापुरम),अमन मालवीय (21), पिपरिया (नर्मदापुरम),आयुष शर्मा (25), करेली (नरसिंहपुर) ,श्रेयांश जैन (23) बरमान (नरसिंहपुर),प्रदुम्न अग्रवाल (26), करेली (नरसिंहपुर

Tags :

जरूरी खबरें