: दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, खिले चेहरे: विकासखंड स्तरीय शिविर में 51 को मिला लाभ
Tue, Jul 22, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, खिले चेहरे: विकासखंड स्तरीय शिविर में 51 को मिला लाभ
सिहोरा।दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण मिलने से उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। विकासखंड स्तरीय चिकित्सीय मूल्यांकन एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन शासकीय यशोदा बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार में संकुल प्राचार्य जे.एल. खांडे और बीआरसी सिहोरा बृजेश श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।एल्मिको टीम जबलपुर के चिकित्सकों - डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. प्रिया वर्मा और डॉ. सौरभ शर्मा - द्वारा बच्चों का मूल्यांकन किया गया। शिविर में कुल 51 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, सीपी चेयर, कैलीपर्स, स्मार्ट केन एवं टीएलएम किट जैसे सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।इस अवसर पर बीआरसीसी बृजेश श्रीवास्तव और प्राचार्य जे.एल. खांडे ने दिव्यांग बच्चों के साथ आए उनके अभिभावकों से कहा कि इन उपकरणों की सहायता से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में अभिरुचि बढ़ेगी, जिससे शासन की मंशा पूरी होगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य जे.एल. खांडे, बीआरसी सिहोरा बृजेश श्रीवास्तव, बीएसी अश्वनी उपाध्याय, बीएसी राकेश मिश्रा, एपीसी तरुण राज दुबे,एमआरसी संजय सिंह, विष्णु कुमार पटेल, सीएसी संजीव गुप्ता, श्याम राव माण्डेलकर, जयप्रकाश तिवारी,अर्जुन गर्ग, के.एन. रैदास, भाग्यश्री पहारिया, योगेंद्र मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, राजभान पटेल, सजनी लोधी, मंजू दुबे, सरोज पटेल, अंजनी गौतम सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
: कलेक्टर श्री सिंह ने ली समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक
Tue, Jul 22, 2025
कलेक्टर श्री सिंह ने ली समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक
रिपोर्टर शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा
कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सीएम कार्यालय, सीएम हाउस, विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं न्यायालयों से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। साथ ही विभिन्न समसामयिक एवं अंतर्विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।जगह-जगह खड़ी बसों पर जताई नाराजगी, आर.टी.ओ. को कार्रवाई के निर्देश- कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में यह बात स्पष्ट की कि जिले में कई स्थानों पर अब भी निजी बसें अव्यवस्थित ढंग से खड़ी की जा रही हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति में नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और संबंधित बस मालिकों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही हो।भ्रामक जानकारी के खंडन के लिए विभागों को निर्देश- कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि यदि मीडिया या अन्य माध्यमों से उनके विभाग के संबंध में कोई भ्रामक अथवा गलत जानकारी प्रसारित की जाती है, तो उसका तत्काल खंडन जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना अनिवार्य है, ताकि आम जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।गोद लिए गए स्कूलों का निरीक्षण अनिवार्य- कलेक्टर ने अधिकारियों को उनके द्वारा गोद लिए गए स्कूलों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।कक्षा 6वीं में 100 प्रतिशत प्रवेश नहीं होने पर डीपीसी का वेतन रोका- श्री सिंह ने पूर्व की समीक्षा बैठक में डीपीसी को निर्देशित किया था कि कक्षा 6वीं में 100% नामांकन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डीपीसी द्वारा बताया गया कि अब तक 90% ही प्रवेश हो सके हैं, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री सिेह ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूर्ण नामांकन नहीं होता, तब तक वेतन नहीं दिया जाएगा।गर्भवती महिला को गेट पर हुआ प्रसव, बीएमओ और एएनएम पर कार्रवाई- बैठक में यह मामला भी सामने आया कि छिंदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गेट बंद होने के कारण एक गर्भवती महिला को अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। कलेक्टर श्री सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित बीएमओ का एक सप्ताह का वेतन रोकने और एएनएम की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि बीएमओ एवं एएनएम निर्धारित समय पर अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपस्थित रहें। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।समय सीमा की बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, प्रभारी एडीएम श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री पी. राजौदिया, आयुक्त नगर निगम श्री सी. पी.राय सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अन्य एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े थे।
: रोटरी क्लब ने बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर बढ़ाया मनोबल
Tue, Jul 22, 2025
रोटरी क्लब ने बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर बढ़ाया मनोबल
https://youtu.be/is4-7JHb_qs?si=_edXk9JRMPfQvdmd👆👆👆*अदिति न्यूज aditinews.com 9630254100*गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय गंज प्राथमिक शाला(क्लब द्वारा गोदित शाला) में रोटरी क्लब के सौजन्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम हमारे नन्हे विद्यार्थियों के प्रवेश उत्सव के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता, हाथ धोने की कार्यशाला ,स्वास्थ्य और पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सर्व प्रथम प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का पूजन कर रोटेरियन द्वारा सभी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य डॉक्टर उमाशंकर दुबे, डॉ यागेश तिवारी ने बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका सिखाया और उन्हें इन महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में नवीन शिक्षण सत्र 2025 _26 के लिए सभी छात्रों को रोटरी क्लब के माध्यम से स्टेशनरी एवं लेखन सामग्री प्रदान की गई।इस विशेष अवसर पर, सहायक संचालक शिक्षा सुश्री सीमा डोंगरे ने कहा कि रोटरी क्लब ने बच्चों के हित में जो कार्य किया हैं वह अनुकरणीय हैं। रोटरी क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू ने कहा की क्लब द्वारा सदैव समाजसेवा से जुड़े कार्य हमेशा किये जाते हैं। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रतुल इन्दुरख्या सर, प्राचार्य सुशील शर्मा एवं बीआरसी संदीप स्थापक ने बच्चों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षा समिति के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पटेल ने किया।कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सचिव मनोज वसा ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में रोटरी क्लब असिस्टेंट गवर्नर अशोक राजपूत, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉ दुबे , मनीष जायसवाल ,मोनू बड़कुर,प्रियंक सोनी, नीलेश साहू, सम्मिलित हुए।