: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Thu, Jun 27, 2024
30 जून से एक अक्टूबर तक रेत का उत्खनन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मानसून सत्र की अवधि में 30 जून की मध्य रात्रि से एक अक्टूबर 2024 तक जिले की नदियों से रेत खनन पर रोक लगाई गई है। इस अवधि में जिले की समस्त नदियों/ स्वीकृत खदानों से खनिज रेत का उत्खनन करना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सस्टेनेबल सेंड माइनिंग मेनेजमेन्ट गाइडलाइन के पालन में लागू किया गया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जिले में अब तक 46 मिमी वर्षा दर्ज
नरसिंहपुर।नरसिंहपुर जिले में एक जून से 27 जून तक की अवधि में औसत रूप से कुल 46 मिमी अर्थात 1.81 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 27 जून की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 4.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील गाडरवारा में 2 मिमी और गोटेगांव में 21 मिमी वर्षा आंकी गई है।अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 जून तक तहसील नरसिंहपुर में 31 मिमी, गाडरवारा में 81 मिमी, गोटेगांव में 86 मिमी, करेली में 7 और तेन्दूखेड़ा में 25 मिमी वर्षा आंकी गई है।इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 191.80 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 208 मिमी, गाडरवारा में 245 मिमी, गोटेगांव में 111 मिमी, करेली में 159 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 236 मिमी वर्षा हुई थी।
हितग्राही बैंक खते को आधार से लिंक करवायें
नरसिंहपुर। राज्य शासन द्वारा समस्त विभागों को राज्य प्रायोजित डीबीटी योजनाओं में हितग्राहियों की पहचान के लिये मुख्य रूप से आधार का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में मंडल द्वारा संचालित समस्त योजनाओं में पारदर्शिता के लिये निर्माण श्रमिक पंजीयन तथा योजनाओं के आवेदन के समय ई-केवायसी तथा योजनाओं अंतर्गत हितलाभ वितरण आधार आधारित भुगतान प्रक्रिया के माध्यम से किए जाने की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है।उक्त व्यवस्था के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक/ हितग्राही की आधार ईकेवायसी कराए जाने के पश्चात ही किसी भी योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। पंजीकृत श्रमिक/ हितग्राही के बैंक खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य है। हितग्राही का योजना अंतर्गत सहायता राशि का भुगतान पदाभिहित अधिकारी द्वारा ईपीओ जारी कर डिजीटल साईन के पश्चात हितग्राही के आधार लिंक बैंक खाते में ही प्राप्त होगा। अत: पंजीकृत श्रमिक/ हितग्राही अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाया जाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी श्रमपदाधिकारी नरसिंहपुर श्रीमती ज्योति पाण्डे दुबे ने दी है।
कमिश्नर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
साफ- सफाई नहीं पाये जाने पर संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाने के निर्देश
नरसिंहपुर।कमिश्नर जबलपुर श्री अभय वर्मा ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री वर्मा ने सिविल सर्जन नरसिंहपुर से जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों, उन्हें भोजन- नाश्ता, यहां प्रतिमाह होने वाले प्रसव, दवाईयों की उपलब्धता, शिशु चिकित्सा, पोषण पुनर्वास केन्द्र आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इलाज के लिए आये मरीजों एवं उनके परिजनों से भी चर्चा की। परिजनों ने बताया कि जिला चिकित्सालय में उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ इलाज के दौरान नहीं हुई। दवाईयां चिकित्सालय में मिल गई।कमिश्नर श्री वर्मा ने सिविल सर्जन को मरीजों की तत्काल सोनोग्राफी कराने के निर्देश दिये। उन्होंने एएनसी वार्ड में भर्ती मरीजों से अस्पताल से मिलने वाले भोजन के बारे में तथा लेबर रूम में मरीजों के हुए ऑपरेशन के बारे में तथा चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे उपचार की जानकारी ली।अस्पताल भ्रमण के दौरान अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ- सफाई नहीं पाये जाने पर संभागायुक्त श्री वर्मा ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुबंधित एजेंसी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को साफ- सफाई की नियमित रूप से सतत मानीटरिंग करने के निर्देश दिये। जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में विषय- विशेषज्ञ चिकित्सकों में कार्यरत चिकित्कों के नाम सहित उपलब्धता की जानकारी ली और कमी होने पर राज्य स्तर पर विषय- विशेषज्ञ चिकित्सकों की पूर्ति के लिए मांग पत्र भेजने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बोहरे ने बताया कि शासन स्तर से नियुक्तियां होनी हैं। उन्होंने ब्लड बैंक में ब्लड की ग्रुपवार उपलब्धता की जानकारी ली एवं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ब्लड उपलब्ध कराये जाने निर्देश दिये। साथ ही ब्लड डोनेशन कैम्प भी सतत रूप से आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बोहरे, सिविल सर्जन, अन्य अधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक
विभागीय योजनाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा
नरसिंहपुर। कमिश्नर जबलपुर श्री अभय वर्मा ने गुरूवार को नरसिंहपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों आदि की विस्तृत समीक्षा की। जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, पीएचई, जिला पंचायत, शिक्षा, कृषि, विद्युत विभाग एवं खाद्य विभाग आदि सम्मिलित हैं। बैठक में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, जिला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिले के डिलेवरी प्वाइंट में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो, एम्बुलेंस, जननी एक्सप्रेस एवं 108 वाहन का बेहतर ढंग से संचालन हो। इसमें मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत जिले में लगभग 93 प्रतिशत कार्ड बनाये जा चुके हैं। इन कार्डों की ई- केवायसी का भी कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन- मन योजना के अंतर्गत लक्षित कार्ड एवं ई- केवायसी करने का कार्य भी प्रारंभ है। उक्त जानकारी सीएमएचओ डॉ. राकेश बोहरे ने बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन, पूर्ण टीकाकरण आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 30 जून तक किये जा रहे हैं। इसके तहत कुयें, तालाबों, नदियों, बावड़ियों आदि की मरम्मत, जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पौधरोपण भी किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की जानकारी देते हुए अब तक पूर्ण हो चुके आवासों के बारे में भी बताया। इसके अलावा जिले में सामुदायिक स्वच्छता परिसर, मध्यान्ह भोजन वितरण, वॉटर शेड एवं मनरेगा के अंतर्गत वर्ष 2024- 25 में कार्य पूर्णता की प्रगति की भी जानकारी बैठक में दी। संभागायुक्त श्री वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लायें राजस्व अधिकारी। इसके अंतर्गत 0 से तीन माह, तीन माह से 6 माह, 6 माह से 12 माह, 12 से दो साल एवं दो से पांच वर्ष की अवधि में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की।उप संचालक कृषि श्री उमेश कटेहरे ने खरीफ वर्ष में जिले में बोवनी की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। साथ ही जिले में उर्वरक, खाद के भंडारण, उपलब्धता एवं वितरण की भी स्थिति से अवगत कराया। सहायक संचालक गन्ना डॉ. अभिषेक दुबे ने गन्ना कृषकों को गन्ने के भुगतान की जानकारी दी। कमिश्नर श्री वर्मा ने निर्देशित किया कि शेष गन्ना कृषकों का भुगतान भी सुनिश्चित करायें।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत नल- जल योजनाओं की स्थिति, जिसमें पूर्ण हो चुकी नल- जल योजनायें, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ योजनाओं की जानकारी कमिश्नर श्री वर्मा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री श्री रंजन सिंह ठाकुर से ली। उन्होंने कहा कि पाईप लाइन बिछाने के दौरान किये गये सड़क खुदाई की गई है। कार्य पूर्ण होने के पश्चात रोड रेस्टोरेशन का कार्य पूर्व की भांति हों, जिससे नागरिकों को परेशानी न हो।शिक्षा विभाग के अंतर्गत डीपीसी ने स्कूल चले हम, भविष्य से भेंट कार्यक्रम की जानकारी बैठक में दी। वर्ष 2024- 25 में कक्षा पहली से लेकर 12 वीं तक के बच्चों के इनरोलमेंट एवं अधिक से अधिक बच्चों का नाम दर्ज कराने के निर्देश संभागायुक्त ने दिये। विद्युत विभाग अधिकारी द्वारा बताया गया कि जून माह में गैर कृषि फीडर में विद्युत आपूर्ति अवधि 23 घंटे 52 मिनट है, जबकि कृषि फीडर में यह अवधि 9 घंटे 33 मिनट है।
: पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में 23वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का शुभारंभ
Thu, Jun 27, 2024
श्री तुषार कांत विद्यार्थी पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर ने किया श्री आदित्य प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में 23वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का शुभारंभ
15 जिले के अलावा PTS रीवा, PTS उमरिया, GRP जबलपुर तथा रेडियो जबलपुर की टीमें करेंगी प्रदर्शन
23 वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनॉक 26-6-24 को शाम 6-30 बजे पुलिस लाईन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) की उपस्थिति मे किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) श्रीमति सोनाली दुबे, एवं जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा शहर के थाना प्रभारी एवं विभिन्न खेल संगठनो के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक सहित पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।सर्वप्रथम आगमन पर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात आप 15 ईकाईयों से आई टीमो के टीम मैनेजरो से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मंच पर पहुचंे, मंच पर पहुंचते ही 6 वीं वाहिनी वि.स.बल एवं पुलिस बैंण्ड के द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) का अभिवादन किया गया।मुख्य अतिथि श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने गुब्बारे छोडते हुये शुभारंभ की उद्घोषणा कर सभी खिलाडियो को बधाई देते हुये कहा कि पुलिस की तमाम व्यस्तताओं के बीच उनके स्वस्थ्य रहने, निरोग रहने, स्ट्रेस को कम करने के दृष्टिकोण से जोनल स्पोर्टस का अपना विशेष महत्व है। पुलिस मे तमाम हमारे साथी अधिकारी/कर्मचारी अपने जीवन में किसी न किसी स्पोर्र्ट्स से जुडकर रहते है अैर स्पोर्ट्स को अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनाते है। ऐसी तमाम प्रतिभाओ को जो अपनी क्षमताओं के अनुरूप जिन खेला में रूचि है उनके भीतर एक खेल भावना प्रतियोगी भावना को प्र्रोत्साहित करने के लिये जोनल स्पार्ट्स का आयोजन प्रतिवर्ष होता है।मै उम्मीद करता हूॅ कि यहॉ सभी प्रतिभागी अपनी क्षमताओं के अनुरूप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और मेडल भी प्राप्त करेंगे औ जो तुलनात्मक रूप से पीछे रह जाते है वे भी अपने खेल को बेहतर करने के लिये निरंतर प्रयास करंेगे। समग्र रूप से यह ईवेंट आपकी उर्जा, आपके उत्साह, आपके स्वास्थ को बढाने मे मदद करता है। जिन खेला में आपकी रूचि है उनसे आप हमेशा जुडे रहें एैसी अपेक्षा करता हूॅ।आशा करता हूॅ कि प्रतियोगिता के दौरान आप पूरी खेल भावना का परिचय देंगे और आप सभी लोग इस जोनल स्तर के आयोजन को सफल बनायेंगे।जोनल स्पोर्ट्स कराने के लिये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह , नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा , समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनायें देता हॅूं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीगण, मीडिया के सम्मानीय बंधुगण एवं विभिन्न जिलो सेे आये खिलाडियों का स्वागत करते हुये बताया कि आज दिनॉक 26-6-2024 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया जिसका समापन 29-6-2024 को होगा।इस आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 15 ईकाईयॉ जिला जबलपुर, कटनी, छिंदवाडा, नरंिसहपुर, सिवनी, सिंगरौली, रीवा, सीधी, सतना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मण्डला, बालाघाट, डिण्डौरी रेडियो जबलपुर, जी.आर.पी. जबलपुर, के लगभग 250 खिलाडी भाग ले रहे है, । प्रतियोगिता मे 6 टीम गेम्स हाकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैेण्डबॉल, एवं व्यक्तिगत स्पर्धा कुश्ती, वेटलिफिटिंग, के अतिरिक्त एथलेटिक्स की समस्त प्रतियोगिताये जैसे दौड, कूद, एवं थ्रो आदि के इवेन्टस होगे।प्रतियोगिता पुलिस ग्राउंड रानीताल मैदान, रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय तथा रेल्वे मैदान पर आयोजित होंगे। खेलों को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिये खेल युवा कल्याण विभाग, रेल्वे विभाग के साथ ही सभी खेल संघों का सहयोग मैच के निर्णायक के रूप में प्राप्त किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि प्रतियोगिता में आयोजित खेलेा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाडियों का चयन इस वर्ष भोपाल मे आयोजित म.प्र. पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 हेतु किया जायेगा। सभी खिलाडियों से अपेक्षा है कि आयोजित खेलो मे खेल के साथ अनुशासन का भी विशेष ध्यान रखेंगे एवं खिलाड़ी भावना के साथ अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये इस आयोजन को सफल बनायेंगे।
: शाह नगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
Thu, Jun 27, 2024
पुलिस एवं वन बिभाग की टीम ने बोरी चौकी में किया पौधा रोपङ
शाहनगर नि प्र । शाहनगर थाना क्षेत्रांतर्गत बोरी चौकी परिसर में वन विभाग एवं पुलिस विभाग सहित जनप्रतिनिधीगण एवं मीङीया के लोगों ने मिलकर हरित क्रान्ती को बढावा देने एवं पर्यावरण को संरक्षण एवं सुरक्षित बनाये रखने के उद्देश्य को लेकर आधा सैकङा से अधिक पौधे रोपित किये इन पौधों मे आंवला शीशम अमरूद पीपल अनार सहित आधा सैकङा पौधा रोपित किये गये बोरी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम सिंह परिहार ने बताया की निश्चित ही वन बिभाग द्वारा यह जो कदम है काबिलेतारिफ है निश्चित ही हम पौधारोपङ कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जा सकता है साथ ही वन परिक्षेत्र सहायक बोरी अशोक पान्ङे ने कहा की आज वर्तमान समय में वनों की अंधाधुंध कटाई से वातावरण में तापमान अत्यधिक तेज गति से बढ़ रहा है, जिससे कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। साथ ही वनों की कटाई से महत्वपूर्ण संसाधनों, औषधि आदि की भी लगातार कमी होती जा रही है। इस जीव मंडल की पर्यावरणीय व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु पौधारोपण आवश्यक है। इस अवसर पर बोरी प्रभारी उप निरिक्षक श्याम सिंह परिहार प्रधान आरक्षक मनीष सिंह , आरक्षक राजेश ढुङवे राहुल बेदु अशोक कुमार पान्ङे वन परिक्षेत्र सहायक बोरी प्रेमनारायण वर्मा बीट गार्ङ बोरी जनप्रतिनिधीगण पत्रकार विनोद पाठक सहित क्षेत्रीय पत्रकार शामिल रहे ।
नगर में हुआ विश्रांत सागर सहित सस॔घ मुनियों का आगमन
शाहनगर नि प्र ।नगर में मंगलवार के रोज परम पूज्य आचार्य भगवन 108 विराग सागर जी के शिष्य मुनि श्री 108 विश्रांत सागर से महाराज का ससंघ कटनी नगर से पवई पन्ना की ओर से आगमन हुआ मुनि श्री के मंगल प्रवचन से सभी के ह्रदय गदगद हो गया तथा शाम 4.30 पर मुनि श्री का मंगल विहार पवई नगर की ओर हुआ जिसमें जैन समाज के सभी पुरुष महिलाए और बच्चें सामिल रहे विहार में शामिल प्रमुख वर्ग में श्री प्रवीण कुमार जैन शिक्षक, अखिलेश जैन, प्रदीप कुमार जैन, लखन जैन आदि जनसमुदाय शामिल हुआ।
खेल खेल मे बच्चे ले रहे शिक्षा का ज्ञान
समयानुसार विद्यालय संचालन ,अध्यापन, और सर्वागीण विकास एक साथ
शाहनगर ।नि .प्र .। बच्चे खेल-खेल में काफी कुछ सीख लेते हैं। खेल से बच्चों की मांसपेशियों का व्यायाम , मस्तिष्क का विकास , और अन्य बच्चों के साथ हिल -मिल कर रहना खेल के माध्यम से आपसी बातचीत, तालमेल, एवं अपनी बारी का इंतजार और धैर्य आदि का विकास होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला शाहनगर विकास खंन्ङ के शासकीय माध्यमिक शाला लुधगंवा मे जहां विद्यालय की प्राधानअध्यापिका श्री मति नीता सैनी के मार्गदर्शन मे जून के इस महिने में विद्यालय का विधिवत समयानुसार संचालन अध्यापन कार्य के साथ साथ बच्चों को शिक्षा का ज्ञान दिया जा रहा है । 26जून बुधवार के रोज जहां विद्यालय में प्राथमिक खन्ङ के शिक्षक विनोद कूमार खरे एवं प्राथमिक शिक्षिका रूबी मिश्रा खेल खेल में बच्चों को शिक्षा का ज्ञान दे रहे है ।जिससे बच्चों का बौद्धिक शारिरिक एवं मानसिक विकास हो सके ।
शाहनगर लोक सेवा केन्द्र के सामने छुरा लहराते युवक गिरफ्तार
शाहनगर नि प्र /शाहनगर मुख्यालय के देवरी आमा रोङ पर स्थित लोक सेवा केन्द्र के सामने बका नुमा छुरा लहराते शाहनगर पुलिस ने 1 आरोपी कमलेश चौधरी पिता धनीराम चौधरी उम्र 27वर्ष को गिरफ्तार कर पवई न्यायलय मे पेश किया गया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहनगर पुलिस में पदस्त एस आई भैयामन सिंह ने बताया की आरोपी युवक कमलेश चौधरी निवासी शाहनगर स्थानिय लोक सेवा केन्द्र के सामने राहगीरों को शराब मे धुत होकर लोगों को छुरा लेकर ङराते धमकाते की खबर प्राप्त हुयी थी जिसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी मामले मे आर्म्स एक्ट 25 बी के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया।