: 23वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आज समापन
Sat, Jun 29, 2024
23वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर ने पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में किया समापन
ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जिला जबलपुर ने जीता एथलेटिक में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप का खिताब महिला वर्ग में जी.आर.पी. जबलपुर की प्रिया सिंह ने एवं पुरूष वर्ग में जिला छिंदवाड़ा के आशीष यादव ने जीता23 वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज दिनॉक 29-6-24 को सायं 5-30 बजे पुलिस लाईन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) की उपस्थिति मे किया गया।इस अवसर पर विभिन्न खेल संगठनो के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री राजेश ंिसह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा, उपुअ मुख्यालय श्री भगत सिंह गौठरिया, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री बैजनाथ प्रजापति तथा शहर के थाना प्रभारियों सहित पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, साथ ही 6 वीं वाहिनी वि.स.बल एवं पुलिस बैंण्ड के द्वारा अभिवादन किया गया। तत्पश्चात इस खेल कूद प्रतियोगिता मे 15 ईकाईयों से आये पुलिस के खिलाडियो ने जोश एवं उल्लास के साथ मुख्य अतिथि का अभिवादन किया।पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीगण, मीडिया के सम्मानीय बंधुगण एवं विभिन्न जिलो सेे आये खिलाडियों का स्वागत करते हुये बताया कि इस आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 15 इकाईयों (जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सिंगरौली, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, मण्डला, बालाघाट, सिवनी, छिन्दवाड़ा, नरसिहपुर, जी.आर.पी. जबलपुर, पीटीएस उमरिया) के 224 खिलाडियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता मे 6 टीम गेम्स हाकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैेण्डबॉल, एवं व्यक्तिगत स्पर्धा कुश्ती, वेटलिफिटिंग, के अतिरिक्त एथलेटिक्स की समस्त प्रतियोगिताये जैसे दौड, कूद, एवं थ्रो आदि के इवेन्टस हुये। सभी स्पर्धाओं में भी विभिन्न इकाईयों के प्रतिभागियों द्वारा अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है जिन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आयोजित प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन म.प्र. पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हेतु पूर्वी जोन जबलपुर की टीम मंे किया गया है ।प्रतियोगिता में आयोजित खेल एथलेटिक्स, फुटबॉल, पुलिस मैदान पर, कबड्डी एवं वेट लिफ्टििंग इंडेार स्टेडियम खेल युवक कल्याण भवन में तथा, व्हालीबॉल, बासकेट बॉल, रेल्वे मैदान पर, हॉकी रानीताल मैदान पर आयोजित हुयेे।प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने पर स्पोर्टस संचालक- पश्चिम/मध्य रेल स्पोर्टस आफीसर, क्षेत्रिय खेल अधिकारी- खेल एवं युवक कल्याण जबलपुर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर तथा समस्त खेल संघों व उनके रैफरियों का सहयोग प्राप्त हुआ है।सभी टीमो के खिलाडियांे ने अनुशासन मे रहकर अपनी अच्छी खेल भावना का परिचय दिया और इस आयोजन को सफल बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, इसके लिये आपने सभी खिलाडियों तथा टीम मैनेजर को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी। खेलो के निश्पक्ष आयोजन के लिये शहर के विभिन्न खेल संगठनों के निर्णायकों का सहयोग लिया गया, साथ ही मीडिया बंधुओ का भी प्रचार प्रसार मे सराहनीय योगदान रहा, जिसके लिये भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलुपर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) ने कहा कि खेल भावना से सभी लोगो को साथ लेकर चलने की सीख मिलती है, जीत हमारा हौसला बढाती है, तो हार भी हमें बहुत कुछ सिखाती है, जो रनर रहे हेैं, उन्हे अगले वर्ष विनर कैसे बनना है, सीखना पडेगा, टीम भावना जो पुलिस के लिये नितांत आवश्यक है, खेल से हमें सीखने को मिलता है, टीम भावना से बडे से बडे लॉ एण्ड ऑर्डर पर आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है एवं घटित हुई गम्भीर घटना को सुलझाया जा सकता है।आपने अनुशासन का स्तर बनाये रखते हुये अनुशासित रहकर अच्छी खेल भावना का परिचय दिया है, वे लोग जो प्रतिस्पर्धा मे सफल हुये है एंव जो सफल नही हो पाये है सभी बधाई के पात्र है, विभिन्न स्पर्धाओ से उत्कृष्ट खिलाडियो का चयन पूर्वी जोन टीम के लिये किया गया है। जो इस वर्ष आगमी दिनो में होने वाली प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता मे पूर्वी जोन की ओर से भाग लेंगे। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप पूर्वी जोन का नाम रौशन करेंगे।आपने गरिमामयी खेल के सफल आयोजन के लिये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकंात शर्मा, रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य एवं उनकी टीम को बधाई दी एवं औपचारिक रूप से समापन की घोषणा की।अंत मे जोनल ध्वज को ससम्मान मुख्य अतिथि को साैंपा गया, जिसे आपने अगले खेलो तक के लिये पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) को सौंपा। 23 वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतिस्पर्धा में कबड्डी का फाइनल मैच जिला जबलपुर एवं जिला नरसिंहपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिला जबलपुर ने शानदार प्रदर्षन करते हुए जिला नरसिंहपुर की टीम को 28-22 से हराकर जीत हासिल की ।हॉकी का फाइनल मैच रानीताल स्टेडियम में जिला जबलपुर एवं जिला नरसिंहपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिला जबलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला नरसिंहपुर की टीम को 3-0 हराकर जीत हासिल की।फुटबाल का फाइनल मैच जिला जबलपुर एवं जिला नरसिंहपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिला नरसिंहपुर की टीम ने जीत हासिल की।बालीबॉल का फाइनल मैच जिला जबलपुर एवं जिला नरसिंहपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिला नरसिंहपुर की टीम ने जीत हासिल की।बास्केटबॉल का फाइनल मैच युवा भवन रामपुर में जिला जबलपुर एवं जिला नरसिंहपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जिला जबलपुर ने नरसिंहपुर की टीम को 35-21 गोल से पराजित कर जीत हासिल की।23 वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतिस्पर्धा में ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जिला जबलपुर ने तथा महिला वर्ग एथलेटिक में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप का खिताब जी.आर.पी. जबलपुर की प्रिया सिंह तथा पुरूष वर्ग एथलेटिक में व्यक्तिगत चैम्पियनशिप का खिताब जिला छिंदवाड़ा के आशीष यादव ने जीता।
: शाहनगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
Sat, Jun 29, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक का आयोजन
शाहनगर नि प्र । राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र क्रमांक साक्षरता 2024/2308के मुताबिक मध्यप्रदेश मे साक्षरता दर बढाने को लेकर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पन्ना के सभी ब्लाकों मे असाक्षरों को चिन्हित कर विशेष सर्वः अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी असाक्षर न रहे । इस अभियान में सभी माध्यमिक शालाओं के प्राधानअध्यापक,शिक्षक , आंगनवाणी कार्यकर्ता की ङयुटी लगाई गयी थी। जिसको लेकर शाहनगर मुख्यालय के बी आर सी भवन सभागार मे शुक्रवार 28जून को एक बिशेष बैठक का आयोजन कराया गया जिसमें बी आरसी अमित श्री वास्तव ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये बताया की सभी लोग अपने मोबाइल में एन आई एल पी एप ङाऊनलोङ करें ।सोंपे गये सर्वे क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का घर घर जाकर सर्वे करें सहित दायित्व सोंपे गये ।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की बैठक का आयोजन
शाहनगर नि प्र । राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र क्रमांक साक्षरता 2024/2308के मुताबिक मध्यप्रदेश मे साक्षरता दर बढाने को लेकर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पन्ना के सभी ब्लाकों मे असाक्षरों को चिन्हित कर विशेष सर्वः अभियान चलाया जा रहा है। कोई भी असाक्षर न रहे । इस अभियान में सभी माध्यमिक शालाओं के प्राधानअध्यापक,शिक्षक , आंगनवाणी कार्यकर्ता की ङयुटी लगाई गयी थी। जिसको लेकर शाहनगर मुख्यालय के बी आर सी भवन सभागार मे शुक्रवार 28जून को एक बिशेष बैठक का आयोजन कराया गया जिसमें बी आरसी अमित श्री वास्तव ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये बताया की सभी लोग अपने मोबाइल में एन आई एल पी एप ङाऊनलोङ करें ।सोंपे गये सर्वे क्षेत्र के प्रत्येक परिवार का घर घर जाकर सर्वे करें सहित दायित्व सोंपे गये ।
कचौरी गांव के खिरका हार केखेतों मे दो भिङे दो पक्ष
लाठी-ङन्ङों लात घून्से से जमकर मारपीट
लहुलुहान हालात मे कटनी रेफर
पुलिस ने किया दोनों पक्षों में काऊंटर केश दर्ज
शाहनगर नि प्र /थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत। शुक्रवार के रोज दोपहर 12बजे 108ऐम्बुलेन्स को सूचना मिली की हमे बचा लो नही तो हम लोग आज मर जायेंगे मामले की जानकारी मिलते ही शाहनगर की दो ऐम्बुलेन्स स्टाप में एम टी शाहरूख खाॅन पायलेट संतोष यादव एवं ई एम टी सुशील बर्मन पायलेट फहीम अहमद तत्काल कचौरी गांव के खिरका हार के खेतों मे पहूंचे जहां करीबन एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ मारपीट चल रही थी । तत्काल मारपीट मे घायलों को लेकर शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया जहां ङाकटरों ने सभी घायलों का प्राथमिक ईलाज करते हुये गंभीर परिस्थिति देखते हुये कटनी रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादी जगत सिंह राठौर पिता झल्लु सिंह राठौर उम्र 21वर्ष निवासी कचौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरी जमीन कचौरी गांव के खिरका हार में है जहां पर अनावश्यक कचौरी गांव के कुछ लोग अपना अधिकार जमा रहे है। जिसका मे विरोध करता रहा हूं तो मुझे अनुरोध सिंह , शिव सिंह ,मुन्ना सिंह , अजय सिंह , निर्माण सिंह , जगत सिंह , गणेश सिंह सभी ने मिलकर मारपीट की है और कह रहे थे की आज तो बच गये अब मिलोगे तो जाॅन से खत्म कर देंगे फरियादी की रिपोर्ट के अधार पर शाहनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक - 207/24 के तहत मामला दर्ज करते हुये आई पी सी की धारा -294, 323,506,34के तहत मामला दर्ज कर लिया है वहीं दूसरी तरफ फरियादी जगत सिंह पिता शिव सिंह राठौर 36 वर्ष निवासी कचौरी ने बताया की मेरे साथी बहादुर सिंह के साथ मारपीट की गयी है जबकी हमारी जमीन पुश्तैनी खिरका हार मे है फिर भी कचौरी गांव के जगत सिंह राठौर , झल्ला सिंह राठौर ,एवं भल्लु सिंह राठौर ने मारपीट की है। शाहनगर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के अधार पर अपराध क्रमांक 206/20 के तहत मामला दर्ज करते हुये धारा 323,294,506,34के तहत कार्यवाही करते हुये मामले की विवेचना शुरू कर दी है ।
इनका कहना है ।
विवेचक-
संतोष सिंह मशराम
सहायक उप निरीक्षक थाना शाहनगर
कचौरी गांव मे दो पक्ष जमीनी विवाद को लेकर एक दूसरे के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है विवेचना जारी है ।
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षिका को दी गई गई भाव भीनी विदाई
शाहनगर नि.प्र /- नगर के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में 29जून 2024 दिन शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय,की श्री मति रमा कचेर को विद्यालय स्टाप सहित उपस्थित वरिष्ट अधिकारीयों जनप्रतिनिधीगण एवं पत्रकारों ने भाव भीनी विदाई दी। कार्यक्रम के शुरूआती दौर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर सी एम राईज प्रभारी प्राचार्य भरत पान्ङे पूर्व सी एम राईज प्राचार्य श्री राजेन्द चौबे शासकीय कन्या शाला प्रभारी प्राचार्य श्री परशुराम उरमलिया एवं मुख्य अतिथी पूर्व सेवा नि. शिक्षिका श्री मति सरिता तिवारी विद्यालय प्राधानअध्यापक श्री उमराव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। ततपश्चात विद्यालय स्टाप के द्वारा कार्यक्रम मे पहूंचे आगंतुकों का स्वागत रोली एवं माल्यार्पण के साथ कराया गया । इस अवसर पर सी एम राईज प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल पान्ङे ने कहा की शिक्षक एवं शिक्षिका को राष्ट्र निर्माता की उपाधि दी गई है। हम श्री मति रमा कचेर मेम से यही कहेंगे की आप हम सभी शिक्षक सदैव समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है।सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । आप स्वस्थ्य रहे जिस तरीके से आपने अपने दोनो बेटे एवं बेटी को भी इसी शिक्षा विभाग से जोङकर शिक्षक एवं शिक्षिका बनाया है वह काबिलेतारिफ है ।साथ ही पूर्व सी एम राईज प्राचार्य श्री राजेन्द चौबे ने कहा की श्री मति रमाकचेर ने अपनी शासकीय सेवा के पूरे साल इसी विद्यालय मे पूरी ईमानदारी, लगनशील, निर्विवाद,एवं कर्तव्यनिष्ठा से गुजारे है। निश्चित ही कचेर मेम सहज सरल एवं सौम्य की प्रतिमूर्ति है । वो हमारी मार्गदर्शक रही हैं ।और आगे भी चाहेंगे की अपना मार्गदर्शन शिक्षा जगत को अनुग्रहित करती रहेंगी । उपस्थित कार्यक्रम मे सभी का अभार विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री उमराव सिंह ने किया।इस अवसर पर श्री मति रमा कचेर ने कहा की जिस तरीके से मुझे इस विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने जो सम्मान दिया वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर अतिथियों व विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं ने श्री मति रमा कचेर को श्री फल एवं शाल एवं श्री रामचरित मानस सहित अन्य उपहार भेंट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय स्टाप में शिक्षक श्री सुरेन्द्र ओझा ने किया कार्यक्रम में सेवा निव्रत रमा कचेर के पति श्री पुरन लाल कचेर पुत्र कुलदीप कचेर बेटी श्री मति ज्योती कचेर एवं दामाद संतोष कचेर सहित सी. ए .सी. कुलदीप सोनी , अरूण पाल सहित शिक्षक संपत मिश्रा सुरेन्द्र ओझा प्राण सिंह श्री मति सुधा जैन श्री मति सुधा सिंह जैन श्रो मति संन्जु सोनी श्री मति अनिता दुबे श्रीमति अर्चना खरे श्याम दास शुक्ला संजय खरे सहित स्टाप शामिल रहे।
: भगवानदास कौरव भाईजी का विदाई समारोह संपन्न
Sat, Jun 29, 2024
भगवानदास कौरव भाईजी का विदाई समारोह संपन्न
शासकीय हाई स्कूल सीरेगाँव में पदस्थ भगवान दास कौरव का संकुल केंद्र की समस्त शालाओ के शिक्षकों द्वारा विदाभिन्द्न किया गया जिसमें सेवानिवृत शिक्षक टी सी विश्वकर्मा शिवदयाल साहू हेमराज कौरव के आतिथ्य व प्राचार्य अर्चना झारिया की अध्यक्षता में साल श्रीफल वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्पन्न हुआ इस अवसर पर विनोद सोनी रामकुमार कौरव प्रवीण नायक ने भगवान दास कौरव भाईजी के कार्यकाल पर विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सोनी ने किया सुदर्शन कौरव रुक्मणि ठाकुर सरिता पटेल प्रतिभा राय रामकुमार राजपूत संतोष दीक्षित मनसिह कौरव प्रेम नारायण साहू मुन्ना लाल राजपूत की उपस्थिति सराहनीय रही ।