: राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव में जिले के शिक्षक सम्मानित
Mon, Jun 24, 2024
राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव में जिले के शिक्षक सम्मानित
गाडरवारा। गत रविवार को भोपाल के श्यामला हिल्स के पास क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान परिसर में शिक्षक संदर्भ समूह के तत्वाधान में शिक्षाविद डॉ गुलाब चौरसिया शताब्दी समारोह के अंतर्गत शिक्षाविद गिजु भाई के पुण्य स्मरण में आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा महोत्सव के अंतिम दिन नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों को बैच लगाकर, शिक्षाविद गिजु भाई से संबंधित साहित्य एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षकों में शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी, जिला सह समन्वयक सुश्री निर्मला मेहरा, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता,ममता नामदेव एवं भागवती मेहरा, ममता नामदेव आदि शामिल रहे।विदित हो कि दो दिवसीय कार्यक्रम में एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक प्रो जे एस राजपूत, रविप्रताप सिंह पूर्व क्षेत्रीय निदेशक एड एट एक्शन साउथ एशिया , प्रो रीता सेनावत, शरद चन्द्र बेहर पूर्व सचिव मप्र, जयदीप मंडल प्राचार्य आर आई ई भोपाल, प्रो नीलिमा भगवती अंतर्राष्ट्रीय सचिव सीटीईएफ गोहाटी, डॉ के एम भंडारकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सीटीईएफ नागपुर, अनिल त्रिवेदी अधिवक्ता हाईकोर्ट इंदौर , डॉ आर एस चंडोक अध्यक्ष सीटीईएफ जबलपुर , डॉ दामोदर जैन संस्थापक समन्वयक शिक्षक संदर्भ समूह , सुरेन्द्र नाथ दुबे संरक्षक शिक्षक संदर्भ समूह गुड़गांव ने शिक्षकों को मार्गदर्शन भी दिया।
: 964 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
Mon, Jun 24, 2024
964 वे सप्ताह कदम ने किया पौधारोपण
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 964 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें - मुकेश जी जैन। ( शांतिदूत ),श्रीमती संजू जी शर्मा, राम मोहन जी शर्मा ,चिरंजीव ध्रुव अग्रवाल ,कुमारी कनक विश्नोई ,श्रीमती तनु काबरा राठी, चिरंजीव अयान गुप्ता बिटिया अनिका गुप्ता ,मकसूद खान के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती सुनीता संदीप स्थापक ,श्रीमती विमला वेदप्रकाश बिश्नोई ,श्रीमती ऊषा ओम प्रकाश पाराशर ,श्रीमती विद्या संतोष विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना अभिषेक जैन, श्रीमती प्रियंका अभिनव जैन की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: अश्लील विज्ञापन पर फिल्म निर्माता एवं निदेशक मनीष शाह को मांगी पड़ी माफ़ी
Mon, Jun 24, 2024
अश्लील विज्ञापन पर फिल्म निर्माता एवं निदेशक मनीष शाह को मांगी पड़ी माफ़ी।
समाजसेवी आशीष राय की शिकायत पर भारत सरकार ने जारी किया था नोटिस।
पत्र लिखकर खेद प्रगट करते हुए स्वीकार की गलती
नरसिंहपुर/गाडरवारा। टीवी चैनलों में चलने वाले अश्लील विज्ञापन के विरोध में समाजसेवी आशीष राय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार को विगत दिवस एक शिकायत की थी। जिसमे हिंदी मूवी गोल्ड माइंस चैनल में अश्लील विज्ञापन का प्रसारण ब्रॉडकास्ट नियमावली के विरोध दिखाया जा रहा था। जिस पर सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की अपर सचिव अंकिता ढंडा ने चैनल के निदेशक एवं फिल्म निर्माता मनीष शाह को नोटिस तलब किया। जिसके जवाब में मनीष शाह ने खेद प्रगट करते हुए बिना किसी शर्त के अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफ़ी मांगी। एवं चैनल पर भी बकायदा स्टिगर लगाकर सार्वजनिक रूप से माफ़ी दिखाई गई।हालांकि आपको बता दे पूरा मामला "गोल्डमाइंस मूवीज़" टीवी चैनल पर प्रसारित किए अश्लील कॉन्डोम के ऐड से जुड़ा हुआ था। चैनल के निदेशक एवं फिल्म निर्माता मनीष शाह है। वह लोकप्रिय क्षेत्रीय फिल्मों को हिंदी में डब करने में माहिर हैं। इनके प्रोडक्शन क्रेडिट में बनी शानदार फिल्म पुष्पा, लियो, कैप्टन मिलर, किंग, थुप्पक्की, मिर्ची, जिल्ला, शिवलिंग - कंचना रिटर्न्स साथ कई अनेक फिल्म शामिल हैं। वही आशीष राय का कहना है कि शिकायत पर भारत सरकार द्वारा जो सख्ती दिखाई गई वह दूसरे चैनलों के लिए चेतावनी के साथ एक बड़ी मिशाल कायम होगी।