: बिसानी के बंधा तलाब का हुआ जीर्णोद्धार विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया श्रमदान
Thu, Jun 13, 2024
बिसानी के बंधा तलाब का हुआ जीर्णोद्धार
विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया श्रमदान
जितेन्द दुबे शाहनगर
शाहनगर नि .प्र.। जनपद पंचायत शाहनगर के गंगा झिरिया धार्मिक पर्यटक स्थल पर 13 जून को शासन की योजना जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पवई विधानसभा के माननीय विधायक श्री प्रहलाद लोधी जी द्वारा ग्राम पंचायत बिसानी अंतर्गत प्रसिद्ध स्थान गंगा झिरिया धाम के कुंड श्रम दान करके कुंड सफाई का कार्य किया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत बिसानी के बंधा तालाब जीर्णोद्धार के कार्य का भूमि पूजन किया। इस कार्य को मनरेगा योजना से कराया जायेगा, जिसकी स्वीकृत लागत 9.90 लाख है। इस अवसर आयोजित कार्य क्रम मे माननीय विधायक जी द्वारा जन समुदाय को जल सरंक्षण एवं वृक्षारोपण कार्य मै सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम मे पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी, जनपद शाहनगर के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित मालवीय, तहसील दार श्री मति कोमल सिंह, कनिष्ट खाद्य आपुर्ती अधिकारी मेघा चंन्देल पी ङब्ल्यु ङी उपयंत्री के के श्री वास्तव जनपद ए .पी .ओ, श्री संजय खरे,सहायक यंत्री श्री प्रशांत वर्मा, सचिव श्री सुशील द्विवेदी,शाहनगर ग्राम पंचायत सरपंच श्री मनोज जैन, सहित बड़ी संख्या मे ग्राम वासी उपस्थित हुए।
: इनरव्हील क्लब ने नगर में सोलर लाइट लगवाये
Thu, Jun 13, 2024
इनरव्हील क्लब ने नगर में सोलर लाइट लगवाये
गाडरवारा /स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा क्षेत्र में यशस्वी सेवा के लिए विख्यात इनरव्हील क्लब आफ पिंक पेटल्स की स्थानीय इकाई के व्दारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक सोलर लाइट लगाने का प्रथम चरण की शुरुआत की / उल्लेखनीय है कि यह संस्था नगर में समय समय पर अनेक समाज सेवा, प्रतिभा प्रोत्साहन, और व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य करती रहती है /इसी क्रम में शासकीय चिकित्सालय, जैन मंदिर, छीपा तिराहा,, बायपास रोड, सहित सात स्थानों पर चौदह सोलर बिजली फिटिंग प्रकाश व्यवस्था के लिए लगवाई गई है / इसके लिए नगर में इनरव्हील क्लब की सराहना की जा रही है /
: चौगान किले पर तालाबों में जल संरक्षण को लेकर जन भागीदारी से किया श्रमदान
Thu, Jun 13, 2024
चौगान किले पर तालाबों में जल संरक्षण को लेकर जन भागीदारी से किया श्रमदान
गाडरवारा -क्षेत्र की धरोहर चौगान किला पर चीचली जनपद सीईओ वन विभाग जन अभियान परिषद के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं के निर्माण, उनका जीर्णोद्धार तथा उनकी मरम्मत कर उनके पुनर्जीवन के कार्यों में नदी,तालाब,कुओं, बबडियों एवं अन्य जल स्रोतों की सफाई इत्यादि कार्य किए जा रहे हैं इसी के तहत चीचली जनपद के अंतर्गत आने वाले चौगान किला पर बने पुराने तालाबों में पत्थरों को रख कर जन भागीदारी से तालाबों का मरम्मत कार्य किया गया जिसमें चीचली जनपद सीईओ धनाराम उईके वन विभाग से अरविंद अहिरवार जन अभियान परिषद से नवांकुर संस्थाओं से रामकृष्ण राजपूत , रामेश्वर वर्मा , सुभाष उदेनिया , रोहित राजपूत , दशरथ श्रीवास एवं प्रशासनिक अमला सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।