: पीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों का किया सम्मान
Tue, Jun 11, 2024
पीएससी परीक्षा में चयनित बेटियों का किया सम्मान
गाडरवारा। गत दिवस पीएससी परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर लेखा सेवा के पदों पर चयनित हुई बेटियों श्रद्धा कौरव, साक्षी कौरव एवं सिद्धि कौरव को उनके घर जाकर माँ विजयासन इंस्टीट्यूट के संचालक व समाजसेवी मुकेश बसेड़िया एवं शिक्षक संदर्भ समूह ने मैडल पहनाकर , ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री बसेडिया ने बेटियों को पीएससी में चयनित होने पर उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियों के प्रशासनिक पदों पर चयन होने से जिले का गौरव बढ़ा है एवं आज हमारे द्वारा उनको सम्मानित करने का उद्देश्य ये है कि समाज की अन्य बेटियां भी इसी तरह मेहनत कर आगे बढ़ें । इस अवसर पर सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ आर के कौरव, बेटियों के परिजन भगवान दास कौरव, संतराम कौरव सहित शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी, बीएसी पवन राजौरिया, मधुसूदन पटैल, राजेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।
: पाँचवी-आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न
Tue, Jun 11, 2024
पाँचवी-आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न
(गाडरवारा) विगत दिवस मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में कक्षा पांचवी आठवीं 2024 की पुनः परीक्षा का विकासखंड स्तरीय मूल्यांकन कार्य पूर्ण हुआ। इस मूल्यांकन कार्य हेतु भारत ताम्रकार को मूल्यांकन केंद्र प्रभारी तथा सत्यम ताम्रकार को सहायक मूल्यांकन केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन में विषयवार माध्यमिक शाला के मूल्यांकनकर्ता शिक्षक रामकुमार कौरव, रजनी जगेत, मधुलिका दुबे, अर्चना अवस्थी, अमित बेलवंशी, शैलेश खोब्रागडे तथा प्राथमिक शाला से गिरीश ताम्रकार, धीरज जसाठी, सत्यम सोनी, भूषण साहू की उपस्थिति रही। यह मूल्यांकन कार्य जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन तथा जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक चीचली डी के पटैल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
: 962 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.
Sun, Jun 9, 2024
962 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 962 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय प्रांगण* में संपन्न हुआ जिसमें पंडित मनोज जी द्विवेदी, अंशुमान दुबे,चिरंजीव राहुल धानक, चिरंजीव पार्थ शर्मा ,चिरंजीव प्रियम् इंदुरख्या,श्रीमती सुलेखा कटारे, चिरंजीव युवांश जैन के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती दर्शना मनोज जी जैन, श्रीमती जया मनोज जी सोनी ,श्रीमती सरिता राजेश जी शर्मा ( गुट्टी भाई ),एवं श्रीमती प्राची दिवाकर रुंगटा की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।कदम संस्था लगातार 2006 से पौधारोपण कर रही है साथ ही प्रति रविवार डाक्टर कुरचानिया जी द्वारा लोगो को पौधा दिये जाते है।जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधरोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।।