: गाडरवारा,पूर्व विधायक श्री कोचर के पौत्र गर्वित कोचर का हुआ आईआईटी में चयन
Sun, Jun 9, 2024
पूर्व विधायक श्री कोचर के पौत्र गर्वित कोचर का हुआ आईआईटी में चयन
गाडरवारा। चि. गर्वित कोचर पुत्र श्री गौतम एवं श्रीमती रश्मि कोचर द्वारा जे.ई.ई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक 3753अर्जित की गई है।उल्लेखनीय है कि गाडरवारा के पूर्व विधायक स्व. श्री नगीन कोचर एवं श्रीमती शशि कोचर के दोनों पौत्र चि. रुचित एवं गर्वित का आईआईटी में चयन हुआ हैं। इन दोनों की इस उपलब्धि से कोचर परिवार में हर्ष का माहौल है कोचर परिवार को शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।
: गाडरवारा,रोटरी क्लब(3261)के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोट.श्री मनजीत सिंह अरोड़ा विजिट पर पधारे
Sun, Jun 9, 2024
रोटरी क्लब(3261)के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोट.श्री मनजीत सिंह अरोड़ा गाडरवारा विजिट पर पधारे
https://youtu.be/hh6j_HIXwzE?si=M5fKmjLbo7egaoPoगाडरवारा! रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा के द्वारा गवर्नर विजिट मीटिंग होटल सुरभि में संपन्न हुई! रोटरी जो कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए हमेशा जाना जाता है! रोटरी क्लब इंटरनेशनल संस्था है,जो की देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कार्यत हैं! रोटरी क्लब 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आज राऊकेला से गाडरवारा क्लब की विजिट पर पधारे! रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव व रोटरियन सदस्यों द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया! रोटरी की संपूर्ण जानकारी सभी रोटेरियन सदस्यों को दी एवं गाडरवारा क्लब की संपूर्ण जानकारी क्लब के सदस्यों से प्राप्त कर हर सदस्य से फेस टू फेस परिचय करते हुए क्लब की गतिविधियों को समझा एवं आने वाले वर्षों में रोटरी क्लब के द्वारा क्या बड़े कार्य और प्रोजेक्ट किया जा सकते हैं व रोटरी क्लब के कार्यों के माध्यम से क्लब को और बेहतर कैसे बनाया जाए के विषय पर संपूर्ण जानकारी प्रदान की व क्लब के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए, वर्ष2023_ 24 का लेखा-जोखा सचिव रोटे.श्री सुरेंद्र साहू व कोषाध्यक्ष श्री मनोज वसा जी द्वारा दिया गया ! सभी सदस्यों द्वारा आदरणीय गवर्नर जी को पुष्प देकर सम्मानित किया गया! मीटिंग का संचालन रोटे.प्रियंक सोनी जी व आभार वरिष्ठ रोटे.श्री डॉ. रामकुमार चौक जी द्वारा किया गया! मीटिंग में क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटे.अशोक राजपूत ,राजीव जैन, रामाकांत गुप्ता, अनिल वालिया,अरुण तिवारी,महेश रघुवंशी,मनोज राय, डॉ.उमाशंकर दुबे, राजेश गुप्ता,डॉ.यागेश तिवारी,अभिषेक बड़कुर, रतनदीप जायसवाल,विवेक त्रिपाठी, नीलेश साहू,मनीष जायसवाल,शुभम राजपूत, अक्षय जैन आदि क्लब सदस्य उपस्थित रहे!उक्त जानकारी क्लब मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दी गई!
: गाडरवारा,जल गंगा सम्बर्धन अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया
Sun, Jun 9, 2024
जल गंगा सम्बर्धन अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया
गाडरवारा - जल गंगा संवर्धन अभियान"मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने प्रदेश के जल स्रोतों को अविरल और प्रदूषण मुक्त किए जाने के लिए सामुदायिक सहभागिता से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर जल के संरक्षण एवं संबबर्द्ध हेतु श्रमदान का आवाहन किया है जो की 5 जून से 16 जून तक संपूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है इसी उपलक्ष्य में चीचली विकासखंड की नवांकुर संस्था जन शक्ति सेवा समीति उकासघाट, हरदौलजन सेवा समिति बसुरिया , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भमका के द्वारा ऊमर नदी के किनारे नमामि गंगे अभियान के तहत वृक्षारोपण कर आम एवं नीम के पौधों का रोपण किया गया।एव जल संरक्षण की शपथदिलाई साथ ही हनुमान मंदिर के पास साफ सफाई की गई इस कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि हरिओम विश्वकर्मा एपीओ धुर्वे जी रोजगार सहायक हरीश अहिरवार विकासखंड समन्वयक स्मिता डंडे नवांकुर संस्था से रामकृष्ण राजपूत रामेश्वर वर्मा नीरू राजपूत प्रदीप कौरव सीएमसीएल डीपी छात्र स्वप्निल बडारिया अभिषेक कौरव एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।