: भीमराव आंबेडकर स्टेडियम मे रेफरी सेमिनार का हुआ शुभारभ
Fri, Jun 7, 2024
भीमराव आंबेडकर स्टेडियम मे रेफरी सेमिनार का हुआ शुभारभ
पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सहारनपुर में रेफरी सेमिनार तिथि 6 से 9आरंभ हो चुका है जिसमें 22 राज्यों के रेफरी आए हुए हैं सौभाग्य का विषय है की सहारनपुर में जो इंडिया लेवल का पारा ताइक्वांडो का रेफरी सेमिनार आयोजित हो रहा है जिसमें देश भर केलगभग 35 रेफरी या माने तो कोच उसमें प्रतिभाग कर रहे हैं इस सेमिनार को लेने के लिए बेंगलुरु के श्री ए टी राजीव सेमिनार लेने आ हुए हैं इस सेमिनार में पेरिस परालिंपिक में लिए हुए टेक्निकल चेंज को बताया जाएगा जिससे कि आगामी होने वाली प्रतियोगिता में भारत की ओर से खिलाड़ी प्रतिभा कर सके यह सेमिनार पर पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अंतर्गत किया जा रहा है जिसके महासचिव श्री सुखदेव जी व टेक्निकल डायरेक्टर स्वराज जी भी यहां पर मौजूद है डा. भीम राव् स्टेडियम सहारनपुर में यह सेमिनार आयोजित होने के बाद सभी रेफेरि होने वाले 8 व 9 तारीख को राष्ट्रीय पारा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऑफशियाटिंग भी करेंगे इस राष्ट्रीय ताइक्वांडो पारा प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 100 से 120 खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागी करेंगे सेमिनार में विजुअल श्री ए डेविड IBSA के महासचिव है उन्होंने सभी कोशिश को अपनी ओर से आशीर्वाद online बच्चों का खेल में बढ़ाने के लिए क्या-क्या सुविधा गवर्नमेंट द्वारा दी जा रही है उसके बारे में बताया । इस अवसर पर क्षेत्र ग्रह अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने भी मनोबल बढ़ाया व रेफरी को सहयोग प्रदान किया ।
: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखाखैरी मे पर्यावरण दिवसका आयोजन
Thu, Jun 6, 2024
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखाखैरी मे पर्यावरण दिवसका आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सुखा खैरी में राज्य आनंद विभाग टीम नरसिंहपुर द्वारा आज दिनांक 5 जून को गाडरवारा के अंतर्गत चीचली ब्लाक में आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखा खैरी में वृक्षारोपण किया गया विभिन्न प्रकार के वृक्ष जैसे अमरूद अशोक कदंब बादाम जामुन आम करंजी जैसे फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर भविष्य में तापमान के प्रकोप से बचने के लिए जन सामान्य को प्रेरित किया विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेंद्र सिंह पटेल ने कार्यक्रम में सहभागिता रखते हुए पर्यावरण दिवस के महत्व को साझा किया एवं आनंदम सहयोगी श्री राम प्रसाद ठाकुर श्री राम किशोर चौधरी श्रीमती विनीता मेहरा श्री प्रतिपाल सिंह राजपूत द्वारा वृक्षों का रोपण हुआ वही विद्यालय के सहयोगी शिक्षकों श्री नितेंद्र प्रताप सिंह राजगौंड श्री दिलीप सिंह राजगौंड श्रीमती रेणु राठौर केशव शर्मा द्वारा भी विद्यालय प्रांगण में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने बराबर सहभागिता दी कार्यक्रम का आयोजन जिला संपर्क व्यक्ति सुश्री विप्रा मोदी की प्रेरणा से आनंदम सहयोगी एवं शिक्षकों द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। सभी ने वृक्ष लगाने का शपथ शपथ ली ।
: पूर्व विद्यार्थियों के साथ पौधे लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
Thu, Jun 6, 2024
पूर्व विद्यार्थियों के साथ पौधे लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम सांगई में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के पूर्व विद्यार्थियों शिवम केवट एवं नवोदय विद्यालय बोहानी की छात्रा कु छवि केवट के साथ माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने पौधा लगाकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर शिक्षक श्री पटैल ने पौधारोपण का महत्त्व बताते हुए पौधे की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया । इस दौरान बच्चों के परिजन भी उपस्थित रहे