: पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जा रहा थानों का औचक निरीक्षण,
Wed, May 29, 2024
नरसिंहपुर,माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ पुलिस श्री अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर नरसिंहपुर पुलिस का अभियान,
पुलिस अधीक्षक द्वारा किया जा रहा थानों का औचक निरीक्षण,
अभियान के तहत विगत 3 दिनों में लंबे समय से फरार 27 स्थायी, 160 गिरफ्तारी वारंट किए गए सूचित एवं 377 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
23 निगरानी वदमाशों, नकबजनी के प्रकरण में 27 जेल से रिहा हुये अपराधियों एवं 103 जिला बदर/निर्बधन आदेश वालों को चैक किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिला अंतर्गत माफियांओं एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में पुलिस का खौफ उत्पन्न कराना एवं आम नागरिक को पुलिस की उपस्थिति का सुखद अहसास कराना है। अभियान के तहत जिला अंतर्गत नाईट काम्बिंग गस्त भी की गयी साथ ही स्थायी फरारी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड के साथ.साथ जिला बदर अपराधियों की औचक चैकिंग करना इसी के साथ-साथ थानों में लंबित गंभीर अपराधों के आरोपियों की तलाश करना है, अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु असमाजिक तत्वों की धरपकड की जा रही है।👉 *पुलिस अधीक्षक,श्री अमित कुमार द्वारा थानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण :-* जिले के पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार द्वारा प्रतिदिन थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत तीन दिनों में थाना कोतवाली, स्टेशनगंज, गाडरवारा, गोटेगांव क्षेत्रों का औचक भ्रमण किया गया एवं नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों साथ ही चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर झुन्ड बनाकर खडे होने वाले व्यक्तियों से पूछाताछ कर चेतावनी दी गयी साथ ही होटल, ढाबा, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड को चैक किया गया एवं थाना प्रभारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।👉 *नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस श्री अधीक्षक अमित कुमार के थाना प्रभारियों के सख्त निर्देश :-* थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र ऐसे स्थानों को चिन्हित करे जिने स्थानों पर नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधों की घटनाएं अधिक होती है तथा उन स्थानों पर निरंतर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करे साथ ही थाना प्रभारी स्वयं भी सुबह शाम उक्त चिन्हित स्थानों पर भ्रमण करे। पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिये गये क्षेत्र की चाय/पान की दुकानों, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन की दुकानों पर नजर रखे एवं संदिग्ध व्यक्तियों से उनके पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक जानकारियां लेकर उनके फोटो लेकर पूछता करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही चिन्हित स्थानों पर स्थित दुकानों पर जाकर दुकानदारों को हिदायत दे कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को अनावश्यक रूप से दुकान पर बैठने न दे साथ ही उन्हे इस बात की हिदायत दी जावे कि बाहरी व्यक्तियों के बारे में आवश्यक रूप से पुलिस को सूचित करें।👉 *निगरानी वदमाश, नकबजनी/संपत्ति संबंधी अपराधी जो जेल से मुक्त हुये एवं जिला बदर/निर्बधन आदेश वालों की चैकिंग :-* जिले में चलाये जा रहे अभियान के के तहत विगत 3 दिनों में 23 निगरानी वदमाश, नकबजनी के प्रकरण में 27 जेल से रिहा हुये अपराधियों एवं 103 जिला बदर/निर्बधन आदेश वालों को चैक किया गया है।👉 *नाईट काम्बिंग गस्त के दौरान लंबे समय से फरार इनामी स्थायी वारंटियों की घरपकड :-* जिले में चलाये गये नाईट काम्बिंग गस्त आपरेशन के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुये जिले भर में लंबे समय से फरार चल रहे 27 स्थाई वारंटी एवं 160 गिरफ्तारी वारंटों को सूचित करने में सफलता प्राप्त हुयी।👉 *अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही :-* अभियान के तहत विगत दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 321 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 द.प्र.सं., 20 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 द.प्र.सं., एवं 36 व्यक्तियों के विरूद्ध 110 द.प्र.सं. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।
: थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,16 वर्षीय नाबालिक बालिका को भोपाल से किया गया बरामद
Wed, May 29, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में “आपरेशन मुस्कान” के तहत थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,16 वर्षीय नाबालिक बालिका को भोपाल से किया गया बरामद
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित कर जिला अंतर्गत अपहृत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरणों की समीक्षा उपरान्त नाबालिग बालिकाओं की पतासाजी कर दस्तयाब करने हेतु "आपरेशन मुस्कान" चलाया जाकर जिला अंर्तगत अपहरण के प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे ।
प्रार्थी द्वारा दिनांक 17/04/2024 को थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय लड़की बिना बताए कहीं चली गयी है। आस-पास एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला है। प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट थाना में अपराध क्रमांक 393/2024 धारा 363 भारतीय दंड विधान का कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपहृत 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को भोपाल से किया गया बरामद :-
नाबालिक बालिका की तलाश हेतु गठित की गयी टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी उपरान्त जानकारी प्राप्त करने हेतु तकनीकी माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गयी एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया। जिसके परिणामस्वरुप सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपहृता भोपाल में हैं। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम द्वारा अमरोहा थाना बागसेवनिया भोपाल पहुँचकर अपहृता को दिनांक 25/05/2024 को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
नाबालिक बालिका की तलाश एवं पतासाजी में इनकी रही मुख्य भूमिका :-
अपहृत नाबालिक बालिका की बरामदगी में एस.डी.ओ.पी. महोदय गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक उमेश तिवारी के साथ चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक अभिषेक पटेल, उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे, सहायक उप निरीक्षक अंतराम चौरसिया, आरक्षक जमना रजक, आरक्षक सुधांशु त्रिपाठी, आरक्षक हरिशंकर पटवा,आरक्षक धारा सिंह, महिला आरक्षक गीता अग्रवाल, नेहा पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।
: राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विक्रम स्पोर्ट्स इंदौर विजेता रही l
Wed, May 29, 2024
राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विक्रम स्पोर्ट्स इंदौर विजेता रही
करेली
24 मई से 26 से मई तक ग्राम पंचायत पिपरिया लिंगा में विशाल राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसके आयोजक आसिफ खान (रहीस मासाब) ने इस प्रतियोगिता के संबंध में बताया कि पुरुष वर्ग में विक्रम स्पोर्ट्स इंदौर विजेता रही ,और जबलपुर एकेडमी उपविजेता रही l विजेता टीम को₹21001 की राशि मनीष कौरव भिंडवार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चीचली, और रोहित सिंह पटेल के द्वारा दी गई l उपविजेता टीम को 11001 रुपए की राशि रफीक मुकदम(नन्हे ठेकेदार)के द्वारा दी गई l तृतीय टीम विजेता टीम को₹5001 की राशि विष्णु दुबे बरमान वालों के द्वारा दी गई और कप प्रदान किए गए l राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में इंदौर, जबलपुर, भोपाल ,सागर ,रायसेन,विदिशा आदि जिले की टीमों ने भाग लिया l इस कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कई प्रो कबड्डी के नामी खिलाड़ीयो ने भी आकर अपनी सहभागिता दी l बालिका वर्ग में देवरी (उदयपुरा) टीम विजेता रही l वहीं उप विजेता गाडरवारा टीम रही l प्रतियोगिता के आयोजक आसिफ खान रईस मासाब ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया l