: गाडरवारा 959 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.
Sun, May 19, 2024
959 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.
गाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 959 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय गाडरवारा प्रांगण* में संपन्न हुआ जिसमें योगेश गनोरे ,राजेश गुप्ता ,रमाकांत गुप्ता, श्रीराम अग्रवाल, आनंद शर्मा ,चिरंजीव हिमांशु साहू ,कुमारी आन्या पाराशर ,चिरंजीवी मयंक पाराशर के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमति संध्या राजेश गुप्ता, श्रीमती सुमन योगेश साहू, श्रीमती राखी गणेश
चौकसे की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करें _एसडीएम मुद्गल
Sat, May 18, 2024
राजस्व प्रकरणों का जल्दी निपटारा करे __ एसडीएम मुद्गल
Journalist --KamarRana
श्री मुद्गल ने इस बैठक में राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के दिशा निर्देश दिए।
देवरी रायसेन__बरेली एसडीएम संतोष कुमार मुद्गल तहसील देवरी पहुंचे और तहसील के मीटिंग हॉल में तहसीलदार, पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली ।
लोकसभा चुनावो के कारण राजस्व विभाग के कई काम अटके हुए पड़े हैं। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव हो जाने केबाद राजस्व विभाग हरकतमें आया है।
इसीको लेकर आज बरेली एसडीएम संतोष कुमार मुद्गल तहसील देवरी पहुंचे , और तहसील के मीटिंग हॉल में तहसीलदार ,राजस्व निरीक्षक एवं पटवारीयो की बठक ली।
एसडीएम श्री संतोष कुमार मुद्गल ने बैठक में पुराने पड़े हुए प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करना, स्वामित्वयोजना, किसान सम्मन निधि,गिरदावरी, सीमांकन, बटवारा, नामांतरण, मेड मिलान , बटान जैसे कई कार्योको जल्द से जल्द निपटने के दिशा निर्देशदिए।
एसडीएम मुद्गल ने, पटवारियों के ग्रुप बनाकर बारिश से पहले सीमांकन करने को कहा। इस मौके पर तहसीलदार दिनेश कुमार बर्गले, के साथ-साथ सभी पटवारी मौजूद रहे।
: श्री राम हर्षण कुन्ज में मनाया जानकी प्रकटोत्सव भई प्रकट कुमारी भूमि विदारी जनहित कारी भयहारी से गुन्जायमन परिसर
Fri, May 17, 2024
जितेन्द्र दुबे शाहनगर, पन्ना
श्री राम हर्षण कुन्ज में मनाया जानकी प्रकटोत्सव
भई प्रकट कुमारी भूमि विदारी जनहित कारी भयहारी से गुन्जायमन परिसर
शाहनगर ।भगवान श्रीराम की प्राणवल्लभा विदेह नंदनीअखिल ब्रह्मांड का सृजन, पालन और संहार करने वाली श्री जानकी जी का प्राकट्य उतसव बङे ही धुम - धाम के साथ मनाया गया । जानकी नवमीं के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर के श्री राम हर्षण कुन्ज श्री बिहारी बिहारणी जु सरकार मंन्दिर में ठीक 12 बजे शंख घंटी- घड़ियाल की करतल ध्वनी से गुन्जायमान वातावरण मे भई प्रकट कुमारी भूमि विदारी जनहित कारी भयहारी आरती के साथ ही माता जानकी जी का जन्म हुआ। मंन्दिर के महंत तुलसीदास जी महराज ने पुरे विधि विधान से दिव्य आरती फिर फूलों की आरती उतारी ततपश्चात उपस्थित संकीर्तन मंङली ने बधाई गीत सौहर गीत एवं मंगलगीतों का मनोहारी मे प्रस्तुतिकरण किया इस अवसर पर बतासे , रंग गुलाल इत्र टाफी एवं बच्चों के खिलोने बरसाये गये । जहां नवयुतियां थिरकतीं नजर आईं ।मंन्दिर परिसर को बङे ही सुसज्जित तरीक से फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। जिसकी छटा अनुपम थी मंन्दिर मे बिराजे श्री बिहारी बिहारणी जु सरकार की छवि अत्यंत लुभावनी एवं आकर्षक लग रही मानो साक्षात जानकी जी का आज बसुन्धरा से प्रकट हों सिहासन रूढ हैं । इस शुभ अवसर पर मंन्दिर के महंत श्री 1008 श्री तुलसीदास जी महराज ने सभी समुदाय को संबोधित करते हुये बताया की माता सीता को धन- ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है, इनकी कृपा से जीवन में सुख की कमी नहीं होती. श्री सीताय नम: मंत्र के 108 जाप से घर में सुख, समृद्धि और शांती बनी रहती है महिलाओं को चाहिये की घर मे रोज यह जाप करें ।जब तक सृष्टि है, प्रकृति है, स्त्री शक्ति है, सीता माता जी का अस्तित्व है। तत्पश्चात मंन्दिर प्रबंधन द्वारा सभी को भंङारे का प्रसाद ग्रहण कराया गया ।