: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत चलाया जा रहा ’’एक दिन एक रोड"अभियान
Fri, May 17, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत चलाए जा रहे ’’एक दिन एक रोड’’ अभियान के तहत विगत एक सप्ताह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कान फाडू, तेज आबाज सायलेंसर वाले 4 वाहनों, बिना हेतमेट पहने 38 वाहन चालकों एवं सीट बेल्ट पहनकर वाहन न चलाने वाले 39 चालकों के काटे गये चालान, किया गया 153600 रूपये समन शुल्क वसूल एवं रोड पर दुकान लगाकर यातायात बाधित करनें वालों दी गयी हिदायत।जिला अंतर्गत चलाए जा रहे ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान का मुख्य उद्देश्य :-* जिला अंतर्गत मुख्य नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने एवं यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं नियम विरूद्ध वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है ताकि आमजनों को असुविधा का सामना न करना पडे साथ ही जिले में घटित होने वालें अपराधों पर अुकंश लगाया जा सके।तेज आबाज वाले कान फाडू सायलेंसर वाले दो पहिया वाहनों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही :- पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर श्री अमित कुमार को लगातार बुलट मोटर सायकिल सवारों के द्वारा तेज साउड वाले एवं मॉडीफाई साइलेंसर लगवाकर धमा-चौकड़ी मचाये जाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायते प्राप्त होने पर तेज साउड वाले एवं मॉडीफाई कान फाडुसाइलेंसर लगवाकर धमा-चौकड़ी मचाने वाले बुलट मोटर सायकिल चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत एक सप्ताह में कान फाडू, तेज आबाज सायलेंसर वाले 4 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर उनके सायलेंसर निकाले गये है।जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही :- उल्लेखनीय है कि जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यातायात नियमों के प्रति आमजनों को जागरूक भी किया जा रहा है एवं नियम विरूद्ध वाहन चलाने वालों के विरूद्ध चलानी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में विगत एक सप्ताह में 380 बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, 39 बिना सीट बेल्ट वाले, चालान काटे गए जिनसे 153600 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है।रोड पर दुकान लगाने वाले, हाथ ठेले, एवं यातायात बाधित करने वालों को दी जा रही समझाईस :- जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड’’ के तहत यातायात पुलिस नरसिंहपुर एवं स्थानीय थाना पुलिस टीमों द्वारा जिले के मुख्य नगरीय क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए ऐसे दुकानदार जो अपनी दुकान का सामान रोड पर रखकर यातायात बाधित करते है एवं हाथ ठेले वाले दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर लगवाया गया एवं भविष्य में रोड पर दुकान न लगाने की हिदायत दी गयी साथ ही चेतावनी दी गयी कि आपके द्वारा पुनः नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो आपके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जावेगी।
: गाडरवारा,भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना पानी पीने लगाएं मिट्टी के पात्र
Fri, May 17, 2024
भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना पानी पीने लगाएं मिट्टी के पात्र
गाडरवारा / भीषण गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक स्मिता दांडे के मार्गदर्शन में चीचली की नवांकुर संस्थाओं जनशक्ति सेवा समिति उकासघाट के द्वारा पक्षियों के दाना पानी के लिए रोड किनारे लगे वृक्षों विभिन्न स्थान पर पानी के पात्र रखे गए ताकि पक्षियों को पानी पीने में आसानी हो एवं अत्यधिक गर्मी में सहजता से समय पर उन्हें दाना व पानी पीने को मिल सके, लोगों ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के साथ जल के समुचित एवं मितव्यता पूर्ण उपयोग हेतु शपथ भी ली ताकि भावी जल संकट से निजात मिल सके तथा अभी से जल संरक्षण कर जल को संचय किया जा सके, भविष्य में भी जल की उपलब्धता सहजता से हो। उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ली उक्त महत्वपूर्ण कार्य में जनशक्ति समिति से रामकृष्ण राजपूत अखिलेशसोनी सुमितराजपूत अमोल जाटव समिति के सदस्य ग्राम वासी उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा,बीपीएमयू बैठक आयोजित
Fri, May 17, 2024
बीपीएमयू बैठक आयोजित
गाडरवारा। विगत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट एवम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटैल एवम बीएसी अरुण दुबे द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, नवीन सत्र में नामांकन, जर्जर एवम मरम्मत योग्य शालाओ की जानकारी, एफएलएन मॉनिटरिंग, एफएलएन के लक्ष्य, निष्ठा प्रशिक्षण, सीखने की गुल्लक, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, पाँचवी एवम आठवी वार्षिक परीक्षा में ई ग्रेड निदानात्मक कक्षाओं का संचालन, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक एवं मासिक आईवीआरएस मैसेज, यू डाइस पोर्टल अंतर्गत स्टूडेंट्स संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। नवभारत साक्षरता के सहसमन्वयक सत्यम ताम्रकार द्वारा सामाजिक चेतना केंद्रों के विधिवत संचालन, सामाजिक चेतना केंद्र की पंजी के अद्यतन, एवं असाक्षरों के सर्वे में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति पर चर्चा की गई। इस बैठक में एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, खुशबू ब्रिजपुरिया, सत्यम ताम्रकार, ललित पराशर, अजय नामदेव, प्रमोद साहू, हेमंत पटेल, संजय सोनी, हरिओम स्थापक, गोविंद ताम्रकार, अभिषेक पराशर सहित समस्त जन शिक्षकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस बैठक का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ।