: नेपाल सिंह पटैल का निधन
Sun, May 19, 2024
नेपाल सिंह पटैल का निधन
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम बम्होरी कलां के एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 नेपाल सिंह पटैल का 43 वर्ष की उम्र में स्वास्थ्य खराब होने की वजह से निधन हो गया । स्व पटैल यशवंत एवं आशीष पटैल के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम हर्रई (ठुटी) में किया गया ।
: गाडरवारा,संत भूरा भगत जयंती का हुआ आयोजन
Sun, May 19, 2024
संत भूरा भगत जयंती का हुआ आयोजन
गाडरवारा - कतिया समाज के आराध्य गौरव मार्गदर्शक प्रेरणाश्रोत महान समाज सुधारक भगवान भोलेनाथ के परम भक्त संत शिरोमणि भूरा भगत जी महाराज की जयंती बड़े ही धूम धाम से सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति में शिव धाम डमरू घाटी के समीप शिवांगन कॉलोनी गाडरवारा में तहसील अध्यक्ष शिवदयाल नागवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि फूलसिंह पगारे, वरिष्ठ अतिथि वसंत आरसे,सुरेंद्र पगारे एवं राजकुमार गढ़वाल, देवेन्द्र कुमार पगारे,महेंद्र नागवंशी,मोहन आम्रवंशी,दशरथ नागवंशी,विनयकांत सायलवार,नरेश पगारे,सत्यनारायण राकसिया, जीवनलाल पगारे, ओमकार नागवंशी, दर्शनलाल नागवंशी, नीतेश नागवंशी, बनवारीलाल नागवंशी,मनोहरलाल आरसे, राजेश नागवंशी, जगदीश नागवंशी, अजीत नागवंशी रूद्रप्रताप नाग, शिवकुमार नागवंशी, भगवत सायलवार राजेंद्र बेलवंशी,विक्की वेलवंशी, बृजमोहन सिगोतिया सहित समस्त कतिया समाज गाडरवारा के सामाजिक बंधु तथा बड़ी संख्या में महिला शक्ति की उपस्थिति रही साथ ही महिला शक्ति का विशेष योगदान रहा जिसमे माया नागवंशी, अल्का सायलवार, ज्योति पगारे , रामवती नागवंशी तारा बाई नागवंशी युवा महिला शक्ति में तान्या पगारे, प्रज्ञा नागवंशी,कृतिका पगारे, गगन्न्या पगारे उपस्थित रहीं ।
कार्यक्रम में गाडरवारा सहित नजदीकी ग्राम कोड़िया सूकरी ,पलोहा ,पुआरियां गोटीटोरिया,पलेरा से सामाजिक बंधु उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंच संचालन देवेंद्र कुमार पगारे शिक्षक द्वारा किया गया कार्यक्रम का सुभारंभ संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज की आरती पूजन अर्चन माल्यार्पण कर किया गया l सामाजिक बंधुओ का स्वागत हल्दी कुमकुम माल्यार्पण द्वारा ज्योति देवेंद्र पगारे , राजकुमार गढ़वाल,मोहन आम्रवंशी,महेंद्र नागवंशी द्वारा किया गया l स्वागत पश्चात सामाजिक बंधुओ द्वारा अपना अपना परिचय दिया गया एवं अपने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संत शिरोमणि भूरा भगत महाराज की शिक्षा व सिद्धांतों को आत्मसात कर प्रेरणा लेने की बात कही कार्यक्रम उपरान्त शिवदयाल नागवंशी अध्यक्ष कतिया समाज गाडरवारा द्वारा आभार प्रस्तुत किया गया।
: स्वास्थ्य परामर्श केंद्र एवं पापा की परी A TO Z दुकान के द्वारा नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन
Sun, May 19, 2024
स्वास्थ्य परामर्श केंद्र एवं पापा की परी A TO Z दुकान के द्वारा नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 2 जून को
देव नेत्रालय जबलपुर की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परामर्श केंद्र एवं पापा की परी A TO Z दुकान कमानिया गेट हिरदेनगर में नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन दिन रविवार 2 जून को रखा गया है जिसमें क्षेत्रीय ग्राम की आम जनता को नि: शुल्क नेत्र शिविर का लाभ मिलेगा। इस केम्प में मोतियाबिंद,कांचियाबिंद, अख्सूर ,रेटीना एवं अन्य नेत्र रोगों का नि: शुल्क चेकअप किया जाएगा एवं नि: शुल्क आपरेशन की सुविधा भी मिलेगी। क्षेत्रीय आम जनता से अपील है कि इस शिविर में पहुंचकर नि: शुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाये यह शिविर 11.00 बजे से 4.00 बजे तक दिन रविवार 2 जून को रखा गया है। समय का विशेष ध्यान रखें एवं अपने साथ नेत्र जांच के समय आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, समग्र आई डी कार्ड, आयुष्मान कार्ड अवश्य लेकर आवें।