: सांदिपनि विद्यालय खमारपानी में एन०सी०सी कैडेट्स चयन परीक्षा आयोजित की गई
Fri, Jul 18, 2025
सांदिपनि विद्यालय खमारपानी में एन०सी०सी कैडेट्स चयन परीक्षा आयोजित की गई
रिपोर्टर शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा/खमारपानी
आज शुक्रवार को 24 बटालियन म०प्र० छिन्दवाडा के आदेशानुसार सांदिपनि विद्यालय खमारपानी में संत्र 2025-26 हेतु एन०सी०सी कैडेट्स चयन परीक्षा आयोजित की गई जिसमें संस्था में कक्षा 9वी में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया जिसमें से JW-15 सीट एवं JD-13 सीट की चयन कर चयन सूची संस्था के नोटिस बोर्ड पर लगाई इस चयन परीक्षा प्रभारी प्रभारी प्राचार्य श्री लक्ष्मीकान्त मिश्रा के मार्गशन पर संस्था प्रभारी श्री जी०एम०डोगर एन०सी०सी०ऑफिसर राजेन्द्र कुमार चौधरी अधिकारी/पी०आई० स्टाफ 24 बटालियन म०प्र० छिन्दवाडा की देख-रेख में चयन किया गया ।
: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्य
Fri, Jul 18, 2025
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत
वृक्षारोपण कार्य
गाडरवारा मध्य प्रदेश अभियान परिषद जिला समन्वय श्री जय नारायण शर्मा जी एवं सुश्री स्मिता दाडे के मार्गदर्शन मे चीचली विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपन कार्य किया जा रहा है जिसके तहत सेक्टर क्रमांक 3 तेन्दूखेडा एवं सेक्टर 5 में जनशक्ति सेवा समिति उकासघाट ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भमका के द्वारा संयुक्त रूप से उकासघाट भमका मे वृक्षारोपण कार्य किया गया जिसमें आम विही जामुन आदि के 60 पौधों का रोपण किया गया जिसमें जनशक्ति सेवा समिति से रामकृष्ण राजपूत श्रीमती नीरु राजपूत हरदौल जन सेवा समिति से रामेश्वर वर्मा एवं मातृशक्ति आदि उपस्थिति रहे।
: साहू समाज गाडरवारा ने लिया मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय
Fri, Jul 18, 2025
साहू समाज गाडरवारा ने लिया मृत्यु भोज बंद करने का निर्णय
गाडरवारा। साहू समाज गाडरवारा द्वारा आज स्थानीय महावीर भवन में सामाजिक 13वीं कार्यक्रम में पहुंचकर सभी सामाजिक सदस्यों ने श्रीमति शांति बाई को श्रद्धांजलि दी व 2 मिनट मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को,श्री चरणों में स्थान दे व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ऐसी प्रार्थना की,इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सामाजिक सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि आगामी मृत्यु भोज बंद होना चाहिएl इसीलिए आज समाज के सभी सदस्यों ने उनके यहां भोजन न करके यह संदेश दिया। अब तेहरबी मे गाडरबारा साहू समाज मृत्यु भोज नही करेगी,सिर्फ नाते रिश्तेदार ही भोजन करेगे।समाज पुष्पांजलि करके वहां से चली गई। इस बात का सभी सामाजिक सदस्यों ने समर्थन किया और आगामी सामाजिक तेरहवीं के कार्यक्रमों में मृत्यु भोज में भोजन न करने पर सब की सहमति बनी। *मध्य प्रदेश तेलघनी बोर्ड भोपाल द्वारा नियुक्त विधानसभा गाडरवारा जिला नरसिंहपुर, प्रतिनिधि नीलेश साहू जी भी आज इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।* विधानसभा प्रभारी साहू ने भी इस कुप्रथा को बंद करने हेतु अपनी सहमति जताते हुए इस निर्णय को सामाजिक निर्णय बताया।समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री शिवदयाल साहू,विनोद साहू,ओमप्रकाश साहू(बनवारी वाले)सतीश साहू,अनिल साहू(नगर पालिका)राजेंद्र साहू(कृषि विभाग),संतोष साहू,रामेश्वर साहू,जानकी साहू,रोशन साहू,दिनेश साहू,आशीष साहू(अस्शू),यशवंत साहू,गुलाब साहू,नीलेश साहू(वारदाना वाले),ललित साहू,सौरभ साहू,प्रतीक साहू,पवन साहू,रवि साहू,अखिलेश साहू,देवी साहू,बुचे साहू,गुलाब साहू,मुन्ना साहू,मनोहर साहू,मुकेश साहू शिक्षक एवं साहू समाज देव गणेश मंदिर समिति युवा संगठन के सभी सदस्यों उपस्थित रहे एवं सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई।