Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

: नशे से दूरी,है ज़रूरी ग्रामीणों एवं स्कूल वाहन चालकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की दी जानकारी, नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने हेतु दिलाई गयी शपथ।

Aditi News Team

Fri, Jul 18, 2025
नशे से दूरी,है ज़रूरी ग्रामीणों एवं स्कूल वाहन चालकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की दी जानकारी, नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने हेतु दिलाई गयी शपथ। “नशे से दूरी है ज़रूरी” विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों का भ्रमण किया गया एवं वाहन चालकों से मुलाकत कर उनकों नशा कर वाहन न चलाने हेतु सख्त हिदायत दी गयी साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी इसके उपरान्त वाहन चलकों को नशा कर वाहन न चलानें की शपथ दिलाई गयी। इसी प्रकार जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा स्कूली बच्चों को साथ लेकर जन-जागरूकता रैली निकालकर नशा मुक्त जिला बनाने का संदेश दिश गया। इसी के साथ-साथ पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड सभा का आयोजन किया आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया गया एवं उनहे नशा छोडने हेतु समझाईस दी गयी एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने हेतु क्षेत्रीय जनों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अपील की गयी। नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने हेतु दिलाई गयी शपथ। ‘‘जो होगा नशे का आदी, उसके जीवन की होगी बर्बादी।’’

Tags :

जरूरी खबरें