Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस एवं रैली आयोजित करने पर रहेगी रोक

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

जिला प्रशासन की सतत मॉनीटरिंग

सांसदों की सिहोरा से दूरी के क्रम को तोड़ न सके

: पेसा जिला समन्वयक के द्वारा किया गया चार ग्राम पंचायतों का विजिट ग्रामीणों को विस्तार से समझाया गया शासन की सभी योजनाओं के विषय में

Aditi News Team

Fri, Jul 18, 2025
पेसा जिला समन्वयक के द्वारा किया गया चार ग्राम पंचायतों का विजिट ग्रामीणों को विस्तार से समझाया गया शासन की सभी योजनाओं के विषय में रिपोर्टर शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा(बिछुआ)   मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार के निर्देशानुसार विकासखंड बिछुआ में पेसा जिला समन्वयक के द्वारा जनपद पंचायत बिछुआ की ग्राम पंचायत सिलौटाकला के ग्राम सिलोटा, ग्राम पंचायत तुमडागड़ी के ग्राम जामुनटोला, ग्राम पंचायत घाटकामठा, ग्राम पंचायत कपुरखेडा के ग्राम बिछवीटोला का विजिट कर कार्यों की समीक्षा की गई। पेसा जिला समन्वयक श्री कमलेश टेकाम के माध्यम से पेसा एक्ट अधिनियम 2022 के तहत बनी समितियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें मोबीलाइज़र के कार्यों की जानकारी के लिये डेली डायरी चेक की गई। साथ ही समय सीमा में पेसा कार्य को पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही शासन की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया, जिसमें ग्राम के प्रधान नागरिक ने अपनी समस्याओं को बताया, जिसका निवारण करने का समाधान जिला समन्वयक के द्वारा किया गया। विजिट के दौरान जनपद पंचायत बिछुआ से पेसा ब्लॉक समन्वयक श्री शुभम धुर्वे के द्वारा जल-जंगल-ज़मीन के नियम व ग्राम सभा के अधिकार बताये गए। भारतीय जीवन बीमा के विकास अधिकारी श्री दीपक सूर्यवंशी द्वारा बीमा सखी योजना के बारे में बताते हुये रोजगार मेले में बेरोजगार युवक-युवती को आने के लिए कहा गया। जनजाति सुरक्षा मंच से श्री राहुल बादशाह के द्वारा ग्रामीणों को ग्राम सभा के महत्व को बताते हुये आर्थिक स्वालम्बन की दिशा में कार्य करने को कहा गया। बैठक में ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक व पेसा मोबीलाइजर उपस्थित थे ।

Tags :

जरूरी खबरें