: पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्राँग रूम का निरीक्षण
Tue, Apr 2, 2024
पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्राँग रूम का निरीक्षणमंडला संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने मंगलवार को मंडी परिसर नरसिंहपुर में बनाये गये स्ट्राँग रूम का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम, ईव्हीएम परिवहन मार्ग, सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईव्हीएम मशीन ले जाने वाले रास्ते की सीसीटीव्ही रिकार्डिंग की जाये। मतदान उपरांत राजनैतिक दलों द्वारा लगाये जाने वाले टेंट की भी जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एडिशनल एसपी श्री नागेन्द्र पटेरिया और संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
: शाहनगर,सी एम राईज में मनाया गया प्रवेशउत्सव, प्राचार्य ने दी छात्र छात्राओं को बधाई
Tue, Apr 2, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
सी एम राईज में मनाया गया प्रवेशउत्सव, प्राचार्य ने दी छात्र छात्राओं को बधाई
शाहनगर ।नगर के सी एम राईज विद्यालय में सोमवार को छात्र छात्राओं के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया इस दौरान सभी का स्वागत कर रौली से तिलक लगाकर मिष्ठान से मूंह मीठा कर उन्हे बधाई दी एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रचार्य भरत लाल पान्ङे ने प्रवेश उत्सव के दौरान सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे को भी विद्यालयो में पढ़ाया सके। साथ ही छात्र छात्राओं के मानसिक शारिरिक एवं सांस्कृतिक एवं नैतिक आदि बहुआयामी विकास पर जोर दिया जाना चाहिये साथ ही छात्रों के बहुआयामी बिकास पर चर्चा करते हुये शिक्षकों से महान योगदान की आपेक्षा की एवं समस्त विद्यालय सैक्सन प्रभारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ समर्पित होकर इस पुनीत कार्य मे अपने अपने दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिये इस अवसर पर शिक्षक शिवराम तिवारी संपत मिश्रा अरूण पाल सिंह श्री मति नेहा तिवारी खुशीराम यादव उमाशंकर सोनी अखिलेश जैन सहित समस्त स्टाप शामिल रहा ।