: नरसिंहपुर,नागरिकों के लिये भारत निर्वाचन आयोग का सी-विजिल मोबाईल एप
Fri, Mar 29, 2024
नागरिकों के लिये भारत निर्वाचन आयोग का सी-विजिल मोबाईल एपनरसिंहपुर।भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल नामक एक सरल लेकिन प्रभावी मोबाईल एप डिजाइन और विकसित की है। यह मोबाईल एप्लीकेशन निर्वाचन के दौरान जागरूकता, विश्वास और आत्मविश्वास पैदा करके नागरिकों के साथ विश्वास आधारित साझेदारी को सुगम बनाता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सी-विजिल मोबाईल एप निर्वाचनों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने जैसे रिश्वतखोरी, मुफ्त उपहार, शराब वितरण, अनुमत्य समय के बाद लाउडस्पीकर बजाने वालों के खिलाफ नागरिकों को रिपोर्ट करने के लिए सशक्त बनाता है। इस मोबाइल एप का उपयोग करके नागरिक लाइव फोटो या वीडियो कैप्चर तैयार करते हैं। निर्वाचन तंत्र उल्लंघन का साक्ष्यिक सबूत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाता है। हर सी-विजिल मामले पर कार्रवाई की जाती है और 100 मिनट की समयावधि के दौरान की गई कार्रवाई के साथ वापिस जवाब भेजा जाता है। इसे मोबाईल के प्ले स्टोर में जाकर सी-विजिल मोबाईल एप डाउनलोड किया जा सकता है।
: स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश के मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Fri, Mar 29, 2024
स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश के मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनस्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश बास्केट बॉल दल के खिलाड़ी नितिन सोनी जबलपुर रजत पदक, निखलेश सेन भोपाल रजत पदक, सुनील सैनी भोपाल रजत पदक, भानु गोस्वामी गुना रजत पदक, बिलाल खान गुना रजत पदक, संजय तिग्गा भोपाल रजत पदक कोच श्री दुर्गेश सक्सेना गुना के मार्गदर्शन में, महिला बॉस्केट बॉल दल कु निशा खान भोपाल स्वर्ण पदक, कु सना खान भोपाल स्वर्ण पदक, कु दिव्या बिलोने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कोच इशिका दीक्षित ग्वालियर के मार्गदर्शन में अंतराष्ट्रीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रतियोगिता 2027 पर्थ ऑस्ट्रेलिया में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप शिविर 22 से 26 मार्च 2024 बास्केट बॉल महिला दल ने स्वर्ण पदक तथा पुरुष बास्केट बॉल दल ने रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम गौरांवित किया।
आज दिनांक 28 मार्च 2024 को दोपहर 01:35 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों तथा कोचेस का फूल मालाओं से सम्मानित किया।
श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश (ऑनलाइन), श्री एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्य प्रदेश, श्री भूपेंद्र भट्ट, कु प्रियंका जोनवाल, कु काजल छत्रसाल, श्री अभिषेक पाण्डे, श्री पीयूष दिवेदी, श्रीमति संगीता साहू, श्रीमति शुभा अरोरा, कोच एस ओ भारत मध्य प्रदेश, श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्रीमति चंपा देवी अध्यक्ष चिंगारी ट्रस्ट भोपाल, साइक्लिंग खिलाड़ी माही साहू अभिभावक श्रीमति मंजरी काले, शिविर से आगमन पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश दल को शुभ कामनाएं आशीर्वाद दिया।
: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया
Thu, Mar 28, 2024
कलेक्टर ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया
नरसिंहपुर।लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले ने गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के पटैल वार्ड, गुरुनानक वार्ड, गौरादेवी वार्ड एवं देव ठाकुर बाबा वार्ड के मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने इन मतदान केन्द्रों में छाया के लिए टेंट, नि:शक्तजनों के लिए रैम्प,व्हीलचेयर की उपलब्धता, विद्युत, पेयजल, महिला एवं पुरूष शौचालय आदि की जानकारी ली। इसके पशचात् उन्होने झांसी घाट चेक पोस्ट का भी जायजा लिया। यहॉ बनाई गई एसएसटी चेक पोस्ट पर तैनात दल से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की जानकारी ली और आज दिनभर यहॉ से गुजरे वाहनों की एंट्री के लिए बनाये गये रजिस्टर का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं गोटेगांव विधानसभा सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री दलीप कुमार, एसडीएम श्रीमती देवन्ती परते, नायब तहसीलदार सहित पुलिस विभाग का अमला मौजूद था।