: संघ में विनोद नेमा को मिली अहम जिम्मेदारी बनाये गये महाकौशल प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह
Fri, Feb 2, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
संघ में विनोद नेमा को मिली अहम जिम्मेदारीबनाये गये महाकौशल प्रांत के सह प्रांत कार्यवाहकरेली। वर्तमान केन्द्र की सरकार में पर्दे के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम है। बीते दिनो मध्य प्रदेश के महाकौशल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नई नियुक्तियां हुई है। जबलपुर में सम्पन्न हुई बैठक में प्रांत संघचालक का निर्वाचन किया गया, जिसमें जबलपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप दुबे को सर्वसम्मति से प्रांत संघ चालक बनाये गये। इस अवसर पर प्रांत संघचालक ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। सतना के उत्तम बनर्जी प्रांत कार्यवाह, करेली के स्वयंसेवक विनोद नेमा एवं सिवनी के अनिल चंद्रवंशी सह प्रांत कार्यवाह नियुक्त हुए।शनैः शनैः बढ़ता कदकरेली से सह प्रांत कार्यवाह जैसे बडे दायित्व पर पहुंचना बडी उपलब्धि है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के नव नियुक्त सह प्रांत कार्यवाह विनोद नेमा स्कूली जीवन से संघ में जुड़े एवं शाखा के मुख्य शिक्षक के दायित्व से शुरू हुई संघ की यात्रा में करेली तहसील कार्यवाह, नरसिंहपुर जिला व्यवस्था प्रमुख, नरसिंहपुर सह जिला कार्यवाह, नरसिंहपुर जिला कार्यवाह, सह विभाग कार्यवाह जबलपुर, विभाग कार्यवाह छिंदवाड़ा, सह प्रांत संपर्क प्रमुख महाकौशल से लेकर आज प्रांत सह कार्यवाह बने है श्रीनेमा में कुछ तो खास होगा जिससे शनैः शनैः आपका कद व पद लगातार बढ़ता जा रहा है।साफ व स्वच्छ छविसमाज में हमेशा सेवा कार्य में रूचि रखने वाले स्वभाव से विनम्र श्रीनेमा की समाज में साफ स्वच्छ छवि है। आज के चकाचौंध व सोशल मीडिया के दौर में भी आप प्रचार प्रसार से कोसो दूर रहते है जबकि हाल की के वर्षो में आपके निवास पर अनेक विशिष्ट हस्तियों का आगमन हो चुका है और यह क्रम निरंतर जारी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के सह प
: नरसिंहपुर, कलेक्टर एवं एसपी ने किया नरसिंहपुर शहर का पैदल भ्रमण
Fri, Feb 2, 2024
कलेक्टर एवं एसपी ने किया नरसिंहपुर शहर का पैदल भ्रमण
नरसिंहपुर।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को शहर के 7 विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने नगर पालिका कार्यालय नरसिंहपुर का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर श्रीमती पटले सुभाष पार्क चौराहे से शनिचरा बाजार, सिंहपुर चौराहा से गुदरी बाजार, राम मंदिर से मुशरान पार्क चौराहा से होते हुए पॉलीटेक्निक कॉलेज तक का पैदल भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया।
पैदल भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने शहर की साफ- सफाई व सघन यातायात वाले स्थान देखा। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर पड़ी भवन निर्माण सामग्री को हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाये।
: छः माह से वेतन न मिलने से नाराज अतिथि शिक्षक
Fri, Feb 2, 2024
छः माह से वेतन न मिलने से नाराज अतिथि शिक्षकभोपाल | अल्प वेतन पर सरकारी स्कूलों के नौनिहालों
का भविष्य गढ़ रहे अतिथि शिक्षक शिक्षकों को विगत छ माह से वेतन ना मिलने के कारण आखिरकार आज सब्र का बाध फूट ही पड़ा। भोपाल में बैठक आयोजित कर लम्बे समय से वेतन ना मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल वेतन भुगतान करने की मांग विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की। माह अगस्त 2023 से आज दिनांक तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है अतिथि शिक्षकों ने पूर्व में कई बार विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए हैं परंतु अधिकारियों ने सरकार के पास बजट न होने का बहाना बना कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया अतिशीघ्र वेतन भुगतान कराये जाने कि मांग की लिहाज़ा जब अतिथि शिक्षकों के द्वारा बीईओ कार्यालय में सम्पर्क किया गया तो लेखापाल के द्वारा संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिया गया वरन गुमराह करते हुए जवाब तलब किया गया। जिसका विरोध अतिथि शिक्षकों ने जमकर किया। स्मरण रहे कि पूर्व में भी अनेकों बार वेतन भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं लेकिन सरकार के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते आज विकासखंड के विभिन्न शासकीय स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों को विगत पांच माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने भरण पोषण की समस्या आ गई है, अनेको बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समय पर वेतन भुगतान करने की मांग की गई, लेकिन हमारी आवाज नहीं सुनी जा रही, अब यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं होता तो हमें मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही प्रशासन की होगी। इस दौरान अतिथि शिक्षक भूपेंद्र भट्ट, रंजीत साहू, धीरेन्द्र तिवारी, भव्या बर्मा, रवि साहू, निधि शर्मा, रेणुका जाट, प्रियंका जोनवाल, प्रमिला नाथ योगी , भीम जाट,आंचल गुर्जर, मोहित ठाकुर, एवम् भोपाल जिले के 50 से अधिक अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।