: गाडरवारा,शिशु मंदिर में राम झांकी बनाई गई
Sat, Jan 20, 2024
शिशु मंदिर में राम झांकी बनाई गईमंदिरों, मुहल्ले और गांव गांव में अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह अवसर पर विविधतापूर्ण आयोजन का सिलसिला जारी है और शेष दिनों में कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां निरन्तरता बनाये रखने के लिए जनमानस सक्रिय हैं । इसी क्रम में आज स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु विभाग में बच्चों को पोशाक प्रदर्शन के तहत राम सीता हनुमान लक्षमन के बाल स्वरूप का कार्यक्रम आचार्या संध्या कौरव के मार्गदर्शन में प्राचार्य दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्य विपिन श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजित हुआ । इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष देवकिशन सोनी, सचिव मुरली मालानी, कोषाध्यक्ष ओम काबरा सहित सदस्य जन उपस्थित थे ।
: विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए_ मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
Sat, Jan 20, 2024
_*विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल हुए _राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल शिवाजी*___
__उन्होंने कहा कि मैं आपका सेवक हूं
Reporter _kamarRana
AditiNews, IND24MP-CG
_पत्रिका_
रायसेन ( देवरी) -_ उदयपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत थालादिघावन में भारत संकल्प विकास यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम थालादिघावन में चुनाव के बाद पहली बार विकसित भारत संकल्प यात्रा में पधारे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
भारत संकल्प यात्रा में शिविरों का शुभारंभ , मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा कन्या पूजन और दीप प्रज्वलित कर किया गया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से छूट नहीं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण और नागरिक क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान आयोजित किया जा रहे हैं शिविरों में विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। मंत्री पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना आयुष्मान भारत योजना विभिन्न पेंशन योजना किसान सम्मन निधि अटल पेंशन योजना सहित अनेक योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग और विशेषकर गरीब महिलाओं किसानों और युवाओं के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। इसके साथ ही विकास के कार्य भी किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना का लाभ सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का रथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ ग्राम पंचायत और नगरों में पहुंच रहा है।
यहां भी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। ग्रामीण जन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता अनुसार लाभ लेने के लिए आवेदन भी करें।
___*बीएमओ महेंद्र धाकड़ के स्वास्थ्य विभाग के स्टाल की की प्रशंसा*__
बीएमओ महेंद्र धाकड़ जो की उदयपुरा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ है, विकसित भारत संकल्प यात्रा में उन्होंने हर जगह स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़े-बड़े स्टॉल लगवाए थे, और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर नर्सेस और कर्मचारियों को इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज का उपचार कर दवाइयां दी गई थी ,जब सभी स्टाल का भ्रमण कर, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल स्वास्थ्य विभाग के इस शिविर पर पहुंचे तो, उन्होंने बीएमओ महेंद्र धाकड़ और उनके स्टाफ की प्रशंसा की, और ग्रुप में फोटो भी खिंचवाए
*ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से की शिकायत*
___ग्राम पंचायत दिघावन में विकसित भारत संकल्प शिविर के दौरान ग्रामीण फूल सिंह कुशवाहा ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से शिकायत कहां की कि सौ सो एकड़ एवं तीन तीन ट्रैक्टर वालों को तीन-तीन आवास योजना उपलब्ध करा दी गई है। जबकि हम गरीब तिरपाल के सहारे गुजर बसर कर रहे हैं।अभी तक मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ हमको नहीं मिल पाया है। यह हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। राज मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि आपका प्लस में नाम जुड़ा है। जब आवास योजना आएंगे तो आपको जरूर इसका लाभ मिलेगा।
*मंत्री ने रामजानकी मंदिर में लगायी झाड़ू लिया सफाई अभियान में भाग,*
_____ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने राम मंदिर अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पहले देश भर में साफ सफाई अभियान शुरू किया है। जिसमें 14 जनवरी से 26 जनवरी तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते,राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने ग्राम पंचायत थाला में राम जानकी मंदिर में झाड़ू लगाकर, साफ सफाई की इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कई स्थानी नेता एवं ग्राम के जनप्रति निधि भी उपस्थित थे।
: करेली,कोई भी जरूरतमंद शासन की योजना के लाभ से वंचित न हो- मंत्री श्री पटेल,
Fri, Jan 19, 2024
कोई भी जरूरतमंद शासन की योजना के लाभ से वंचित न हो- मंत्री श्री पटेल,करेली में आयोजित विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल,3 करोड़ रुपये की राशि से निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
नरसिंहपुर।पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका परिषद करेली में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार व उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता नेमा, श्री अभिलाष मिश्रा, श्री रजत सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की सार्थकता तभी पूरी होगी, जब हम सरकार की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा पीएमजीएसवाय की शुरूआत गांव को सड़कों से जोड़ने के लिए की गई थी। उनका उद्देश्य था कि गांव में रहने वाले व्यक्ति भी बारहमासी आवागमन कर सकें। वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की है। उनका मानना है कि दरिद्र सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्राथमिकता है कि जरूरतमंद व्यक्ति को उसका अधिकार मिले, योजना का लाभ सर्वप्रथम मिले। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि उनके सीधे बैंक खातों में अंतरित हो। पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा अंत्योदय की अवधारणा दी गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी इसी अवधारणा को साकार कर रहे हैं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पता लगाने के लिए आयोजित किया गया है कि हमारे आस पड़ोस में कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना के लाभ से वंचित तो नहीं है। आज हमें यह संकल्प लेना होगा कि अगले 100 दिनों में इस नगर पालिका का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति शासन की योजना के लाभ से छूटे नहीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाना है। इसका संकल्प उन्होंने यहां मौजूद लोगों को दिलवाया। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने यहां लगाये गये विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात विकसित भारत संकल्प यात्रा 2024 के कैलेंडर का भी विमोचन किया। यहां मंच से पीएम स्वनिधि योजना, सिद्धी विनायक स्वसहायता समूह, आत्मनिर्भर स्वसहायता समूह एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन भी प्रदान किये गये। इन निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगरपालिका परिषद करेली के विभिन्न वार्डों में 298.77 लाख रुपये लागत के निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। इन कार्यो में निरंजन वार्ड में टीआर सोनी के मकान के सामने पार्क की बाण्ड्रीबॉल हेतु 7.55 लाख रुपये, शास्त्री वार्ड में डालचंद काछी के मकान से धमनी नदी तक सीसी सड़क हेतु 5.51 लाख रुपये, राधावल्लभ वार्ड में जैन धर्मशाला से उर्वशी ज्वेलर्स तक सीसी सड़क हेतु 14.98 लाख रुपये, गणेश वार्ड में शिवशक्ति चौक से सामुदायिक शौचालय तक सीसी रोड़ हेतु 8.2 लाख रुपये, अंबेड़कर वार्ड में हल्के काछी से कालूराम सोनी के मकान तक सीसी रोड़ हेतु 3.28 लाख रुपये, गणेश वार्ड में रामदास के मकान से बुंदेला वालों के मकान तक सीसी सड़क हेतु 15.33 लाख रुपये, सुभाष वार्ड में हरिशंकर ठाकुर के मकान से उपेन्द्र काले के मकान तक सीसी सड़क हेतु 12.63 लाख रुपये, निरंजन वार्ड में अजीत सिंह छावड़ा के मकान से तिगनाथ के मकान तक सीसी सड़क हेतु 25.27 लाख रुपये, जयप्रकाश वार्ड में अलका टाकीज के सामने से श्वेताम्बर मंदिर तक सीसी सड़क हेतु 26.92 लाख रुपये, राम वार्ड में सोमवारा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक हेतु 12.95 लाख रुपये, निरंजन वार्ड में पीडी परसवाल के मकान से कमल लूनावत के मकान तक सीसी रोड़ हेतु 30.95 लाख रुपये, हनुमान वार्ड में नीलेश झारिया के मकान से दानसिंह तिहैया के मकान तक सीसी सड़क हेतु 7.31 लाख रुपये, शास्त्री वार्ड में राजाराम पटेल के मकान से झिरना पार्क के बाजू में शौचालय तक सीसी रोड़ हेतु 9.11 लाख रुपये, अंबेडकर वार्ड में सरोज पचौरी से मोहन विश्वकर्मा तक एवं भूरे बाई से मुख्य सीसी सड़क एवं नाली हेतु 10.15 लाख रुपये, निरंजन वार्ड में प्रेम बड़कुर के मकान से अरविंद कौरव के मकान तक सीसी सड़क एवं नाली मरम्मत हेतु 16.32 लाख रुपये, महादेव वार्ड में डॉ. विश्वास के मकान से मुख्य सड़क तक एवं न्यू हॉलेण्ड शोरूम के पीछे से ओम प्रकाश सुरगईया तक सीसी रोड़ एवं नाली हेतु 10.93 लाख रूपये, जयप्रकाश वार्ड में संजू खजांची के मकान से कमानीय गेट एवं आलोक कठल के मकान से होते हुए बिल्लैया मकान तक सीसी सड़क हेतु 39.20 लाख रूपये, महेन्द्र वार्ड में पाराशर जी से भागचंद कोरी तक एवं शासकीय नवीन प्राथमिक शाला के सामने सीसी रोड़ तथा अखलेश साहू से पीएस राजपूत के घर तक सीसी रोड़ एवं नाली हेतु 16.11 लाख रूपये और नरसिंह वार्ड में कलीजान के मकान से बब्लू कुर्सी वाले के मकान से होते हुए बालाजी नगर की कुलिया तक नाली निर्माण एवं शब्बीर हाजी के मकान से बालाजी नगर पुलिया तथा लिबाज टेलर्स के सामने सीसी रोड़ एवं नाली हेतु 16.10 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।