Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

: नरसिंहपुर, श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर शहर मे राजपूत समाज,राजपूत करणी सेना के द्वारा भूमिपूजन का कार्यक्रम किया

Aditi News Team

Mon, Jan 22, 2024
संदीप राजपूत, नरसिंहपुर नरसिंहपुर। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर दिन पर जहाँ चारो ओर राम मय वातावरण था,वही दूसरी ओर नरसिंहपुर शहर मे राजपूत समाज,राजपूत करणी सेना के द्वारा भूमिपूजन का कार्यक्रम किया गया। राजपूत समाज,करणी सेना की कुछ दिन पूर्व हुईं अहम बैठक मे निर्णय लिया गया था कि 22 जनवरी को अयोध्या मे रामलला विराज रहे है तो हम सभी उस दिन को ऐतिहासिक रूप मे क्यों ना मनाये। बैठक मे निर्णय लिया गया कि नरसिंहपुर मे नगर के मध्य ह्रदय स्थल कहे जाने वाले सुभाष चौक के समीप वीरों के वीर कहे जाने वाले,सर्व समाज हित की रक्षा करने वाले महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित करने वास्ते क्यों ना भूमिपूजन किया जाये,जिससे हमारे नगर का गौरव बढ़ जायेगा,नगर मे महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित होना राजपूत समाज के साथ साथ सकल समाज की चाह भी है। आज वो सौभाग्य आख़िरकार राजपूत समाज,करणी सेना को प्राप्त हो ही गया,राजपूत समाज,राजपूत करणी सेना के सभी सदस्यों ने विप्र समाज / सकल समाज के नागरिकों के साथ मिलकर सुभाष पार्क के पास महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित करने के उद्देश्य से भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न किया।अब जल्द ही भूमिपूजन वाले स्थान पर महाराणा प्रताप जी मूर्ति स्थापित होंगी..सभी का आभार व्यक्त करते हुए ऐसा राजपूत समाज,करणी सेना अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह राजपूत जी ने कहा। भूमिपूजन का कार्यक्रम श्री नीरज महाराज,श्री लक्मण सिंह राजपूत के द्वारा संपन्न हुआ। भूमि पूजन के कार्यक्रम मे साईखेड़ा,गाडरवारा,करेली,आमगांव,नरसिंहपुर,गोटेगाँव,मानेगाव से राजपूत समाज के वरिष्ठ जन ,करणी सेना परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें