: गाडरवारा, कदम संस्था ने मनाई 18 वी वर्षगाठ
Sun, Jan 7, 2024
कदम संस्था ने मनाई 18वी वर्षगाठ
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही* **कदम संस्था* के साप्ताहिक पौधारोपण अभियान की *18 वीं वर्षगाँठ* ( 940 वॉ सप्ताह*) का पौधारोपण कार्यक्रम श्री वृंदावन गार्डन प्रांगण र्मे संपन्न हुआ जिसमें श्रीमती ममता पांडे, राजेंद्र साहू, संतोष जी शर्मा (डेरी ), राजीव जैन, आनंद दुबे ,नारायण सोनी,श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती कौशल्या राय, चिरंजीव साकेत नीखरा, श्रीमती उमा काबरा के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित किया। पौधारोपण के पश्चात कदम संस्था की संगोष्ठी रखी गई। जिसमे सर्वप्रथम सोनम साहू ने कदम स़स्था के किये गये कार्यो की रूपरेखा रखी गई जो 2006 से लगातार 2024 तक अनवरत 18 वर्षो से पोधारोपण हो रहा है कोराना काल मे भी अनवरत पोधारपण चलता रहा है। कार्यक्रम में नगरपलिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ,जवलपुर से कदम परिवार सदस्य राजीव चतुर्वेदी ,मिनेन्द्र डागा मुकेश जैन समाजसेवी ,सुनील श्रीवास्तव रोटरी प्रमुख,जिनेस जैन समाजसेवी ,डा स्वाति कुरचानिया,मंजु अजय खत्री उपस्थित रही । इस मोके पर सभी कदम के कार्यो को सराहा शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि कदम ने पूरे गाडरवारा को हरा भरा किया लगभग 15000 पोधे लगाये जो आज व्रक्ष वन गये इसी प्रकार जवलपुर से आये चतुवेर्दी ने भी कदम के द्वारा किये कार्यो को सराहा और मंजु अजय खत्री और उनकी पूरी टीम की तारीफ की जिनेश जैन ,स्वाति कुरचानिया,मुकेश जैन और अन्य लोगो ने अपनी वात रखी । मंच का सफल संचालन अजय खत्री ने किया और आभार शिक्षक सुरेन्द्र पटैल ने व्यक्त किया ।.
: करेली,कलेक्टर को शिकायत करने के बाद चांदसी दवाखाना सील डाक्टर विश्वास पर कार्यवाही के लिए पुलिस थाना करेली को निर्देश l
Sun, Jan 7, 2024
भागीरथ तिवारी करेली
कलेक्टर को शिकायत करने के बाद चांदसी दवाखाना सील डाक्टर विश्वास पर कार्यवाही के लिए पुलिस थाना करेली को निर्देश
https://youtu.be/qd2dsi3V_bs?si=OF60N1xJpeXucOY0करेली झोला छाप डॉक्टरो पर कोई कार्रवाई नहीं होने से शासन से बिना मान्यता से मरीजों का इलाज करते रहते हैं l मरीज के इलाज करते समय इस तरह के डॉक्टर बड़ी लापरवाही करते समय मरीज को मौत के मुंह में पहुंचने के लिए कोई कसर भी नहीं छोड़ते हैं ऐसे ही एक घटना करेली में हुई जहां पर इमालिया रोड पर स्थित चांदसी दवाखाना के डॉक्टर विश्वास ने गुर्दा रोग बवासीर का इलाज सन 2021 में करने के बाद शिकायतकर्ता सुभाष वार्ड निवासी को लगी तो 24 दिसंबर 2023 कोलगी तो पुलिस थाना करेली में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई करने की संबंधी पत्र दिया l इस पत्र को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई के दौरान 2 जनवरी 2024 को शिकायत जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नरसिंहपुर में दी पर महिला ने आप बीती सुनाई l शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर सीएम एच ओ डॉक्टर राकेश बोहरे ने आकर चांदसी दवाखाना जाकर उसके एवं बाजू वाली मेडिकल की दुकान की जांच की गई तो बिना परमिशन के एवं बिना मान्यता के इलाज करने एवं दवाई विक्रय करने को लेकर चांदसी दवाखाना को सील कर दिया और सील कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना करेली प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि चांदसी दवाखाना के संचालक डॉक्टर विश्वास पर एफ आई आर दर्ज कर अपराध पंजीकृत करें और शिकायतकर्ता से भी कहा कि पुलिस थाना करेली में जाकर अपना बयान दर्ज कराए जिससे कि डॉक्टर विश्वास पर नियमानुसार कार्रवाई हो सके l
: मुख्यमंत्री डॉ. यादव शांतिकुंज पहुँचे
Sat, Jan 6, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुँचे। शांतिकुंज व्यवस्थापक श्री महेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हार्दिक स्वागत किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शांतिकुंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैल दीदी से भेंट कर विभिन्न रचनात्मक और सृजनात्मक विषयों पर चर्चा कर आशीर्वाद लिया। डॉ. पण्ड्या एवं शैल दीदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंगल तिलक कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उन्होंने युगसाहित्य एवं गायत्री महामंत्र लिखित उप-वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि नारी सशक्तिकरण, युवा जागरण सहित समाज के नवसृजन में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रदेश का सतत् सहयोगी रहेगा।मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शांतिकुंज पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सन् 1926 से सतत् प्रज्ज्वलित सिद्ध अखण्ड दीपक का दर्शन कर समाज और प्रदेश की खुशहाली के लिये कामना की। साथ ही युगऋषिद्वय की पावन स्मारक सजल श्रद्धा प्रखर प्रज्ञा में अपनी भावांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित थे।