: गाडरवारा, अशासकीय शालाओ के प्रभारियों की बैठक आयोजित
Sat, Jan 6, 2024
अशासकीय शालाओ के प्रभारियों की बैठक आयोजितगाडरवारा । बीते दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में सभी अशासकीय विद्यालयों के प्रधानपाठको की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से युडाइस पूर्ण करने, 5 एवं 8 वी की वार्षिक परीक्षा की तैयारी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक गिरीश पटैल ने अशासकीय विद्यालयों की लंबित मान्यता, छात्रों की प्रोफाइल, 5 एवं 8 वी मूल्यांकन तथा यू डाइस के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए। बैठक में साईंखेड़ा बीएसी संदीप स्थापक द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 5 वी व 8 वी की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होगी। उन्होने इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत चर्चा की एवं बताया कि सत्र 2022 - 23 की मार्कशीट बीआरसी कार्यालय द्वारा दी जा रही है । बैठक में बीएसी योगेंद्र झारिया एवं पवन राजौरिया ने जल्द से जल्द युडाइस प्रोफाइल पूर्ण करने की बात पर जोर दिया। बैठक में समस्त जनशिक्षक सहित सभी अशासकीय शालाओ के संस्था प्रभारी ने अपनी सहभागिता दी। उक्त समीक्षा बैठक जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन एवम मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
: जबलपुर, नवागत कलेक्टर श्री दीपक कुमार सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया
Sat, Jan 6, 2024
नवागत कलेक्टर श्री दीपक कुमार सक्सेना ने पदभार ग्रहण किया
राज्य शासन द्वारा जबलपुर कलेक्टर बनाये गये भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी श्री दीपक कुमार सक्सेना ने आज शुक्रवार को अपरान्ह कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री सक्सेना ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली तथा धान उपार्जन सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की । उन्होंने आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिये । बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, शेर सिंह मीणा एवं नाथूराम गौंड भी मौजूद थे । इसके पहले कलेक्ट्रेट पहुँचने पर नवागत कलेक्टर श्री सक्सेना का अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया । पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्री दीपक कुमार सक्सेना ने ग्वारीघाट पहुँचकर माँ नर्मदा की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया ।
: नरसिंहपुर, नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने किया पदभार ग्रहण
Fri, Jan 5, 2024
नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने किया पदभार ग्रहण
नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। शासन द्वारा जारी आदेशानुसार वर्ष 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रीमती शीतला पटले को नरसिंहपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। श्रीमती पटले उप सचिव मुख्यमंत्री तथा परियोजना संचालक मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट भोपाल तथा संचालक कौशल विकास मध्यप्रदेश पद पर भोपाल से स्थानांतरित होकर आई हैं।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती अंजलि शाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।