: गाडरवारा, माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अयोजित,राजस्थानी मेला का शुभारंभ
Sat, Jan 6, 2024
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अयोजित,राजस्थानी मेला का शुभारंभगाडरवारा । स्थानीय सुखदेव भवन में आज माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा राजस्थानी मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन आदरणीय साधना जी स्थापक पूर्व विधायक गाडरवारा एवं श्री शिवाकांत जी मिश्रा अध्यक्ष - नगर पालिका परिषद गाडरवारा के कर कमलो द्वारा किया गया । उद्घाटन में नगर के सभी संगठनो के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही । सभी अतिथियों द्वारा मेले के वृहद स्वरूप की बहुत प्रशंसा की गई। माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा जी काबरा ने बताया कि समस्त कार्यसमिति के सहयोग से मेले का प्रथम दिवस सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। मंच संचालन सचिव श्रीमती लक्ष्मी काबरा द्वारा बहुत सुंदर तरीके से किया गया । । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मेले का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है , जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की आकर्षक स्टॉल सही एवं उचित दामों पर मिलने से इस मेले का जनमानस में रूचिकर बना हुआ है । इस अवसर पर महेश्वरी समाज के वरिष्ठ जन के साथ महिला मंडल की पदाधिकारी और अन्य आमंत्रित जन मौजूद रहे।
: नरसिंहपुर,नवागत कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण
Sat, Jan 6, 2024
नवागत कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण
नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में सामाजिक न्याय,ज़िला शहरी विकास अभिकरण,महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं कल्याण विकास, नजूल शाखा, रिकार्ड रूम, आधार केन्द्र, कोषालय, जनसुनवाई हॉल,संस्थागत वित्त,खाद्य विभाग,ज़िला आबकारी विभाग,योजना एवं सांख्यिकी,लोक सेवा आदि का निरीक्षण किया और यहाँ मौजूद अधिकारियों एवं स्टाफ से चर्चा कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ संबंधित विभागों द्वारा समय पर दिया जाये।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई हॉल के समीप स्थान पर रखी पुरानी सामग्री को हटवाने के निर्देश दिये। रिकॉर्ड रूम निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहाँ व्यवस्थित रूप से प्लास्टिक के डिब्बों में रखे दस्तावेज़ों को देखकर कहा कि अन्य दस्तावेजों का संधारण भी इसी तरीके से हो। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती अंजलि शाह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट का अमला मौजूद था।
: राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न
Sat, Jan 6, 2024
राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्नकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में शनिवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह,राजनैतिक दलों से श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री अमितेन्द्र नारोलिया, भब्बूलाल अहिरवार, लाल सिंह गौतम, शैलेन्द्र सिंह जाट, सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि एक जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के मान से निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार 6 जनवरी 2024 को एकीकृत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन, 6 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक की अवधि में दावे- आपत्ति दाखिल और 13 से 14 जनवरी 2024 विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे। 2 फरवरी 2024 तक प्राप्त दावे- आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा और 6 फरवरी 2024 तक निर्वाचक नामावली की स्वास्थ्य मापदंडों की जांच एवं आयोग से अंतिम प्रकाश की अनुमति प्राप्त की जायेगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जायेगा।ज़िले में 962 मतदान केंद्र है।श्रीमती पटले ने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीक़े से संपन्न कराने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं पूर्ण रूप से त्रुटिरहित होना ज़रूरी है।इसके लिए उन्होंने यहाँ मौजूद सभी दलों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की।