: दिलीप धनराज गुप्ता होंगे, जीसीसीआई मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष
Wed, Jan 3, 2024
दिलीप धनराज गुप्ता होंगे, जीसीसीआई मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्षभोपाल । जीसीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव श्री पुरीष कुमार द्वारा जारी पत्रानुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष और जीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वल्लभ भाई कथिरिया और निदेशक मंडल द्वारा सर्वानुमति से राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं संकल्पित मंदसौर के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता को गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (GCCI) का मध्य प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जीसीसीआई देशभर में गौ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने और गौ संवर्धन से युवाओं को जोड़ने के लिए कार्य करता है।मंदसौर जिले के निवासी दिलीप धनराज गुप्ता की नियुक्ति होने पर मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि गो प्रेमी भागीरथ तिवारी , अभय हिंदुस्थानी,सुभाष तेनगुरिया, राम गोपाल सोनी,प्रमोद नेमा छोटू पटेल आदि सभी ने बधाइयां प्रेषित करते हुए वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है।
: सिहोरा ,गोसलपुर में नव वर्ष में गायों को खिलाए गुड के औषधि युक्त लड्डू
Wed, Jan 3, 2024
अनिल जैन, सिहोरा
नव वर्ष में गायों को खिलाए गुड के औषधि युक्त लड्डू
सिहोरा - गोसलपुर की दयोदय गौशाला में नववर्ष के उपलक्ष अर्ह जीवदया भारत संस्था दिल्ली के द्वारा भेजे गए औषधि युक्त गुड़ के लड्डुओं को गोवंश को खिलाया गया। विदित हो कि अर्ह जीवदया भारत संस्था गौ वंश की रक्षा के लिए और उनके संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है ।इस संस्था के द्वारा सर्वप्रथम जबलपुर मंडला, आरोन, कटंगी, गोसलपुर और तेंदूखेड़ा गौशालाओं का चयन लड्डू वितरण हेतु किया गया था। इन संस्थाओं को मिलाकर कुल 5000 गोवंश को औषधि लड्डुओं का प्रथम चरण में भोजन कराया गया है। संस्था के आयोजकों ने बताया कि एक सप्ताह में कम से कम दो लड्डुओं को खिलाने से लाभ प्राप्त होता है। पहले चरण में पांच गौ शालाओं में एक महीने तक यह कार्य करने का संकल्प लिया गया है जिसमे गोसलपुर की गौ शाला शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोसलपुर गौशाला संस्था के सदस्य अनिल जैन ,विमल जैन,अंकुर जैन सुनील जैन मिंकु जैन धर्मेंद्र जैन अमित जैन और जितेंद्र जैन मौजूद रहे।
: मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर हुआ जोरदार स्वागत
Wed, Jan 3, 2024
मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर हुआ जोरदार स्वागतमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया । मुख्यमंत्री डॉ यादव का दोपहर करीब 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना आगमन हुआ । उनके साथ खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी डी शर्मा भी थे । विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने की । विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेंद्र जामदार, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष वरकड़े एवं श्री नीरज सिंह, निः शक्त जन आयुक्त श्री संदीप रजक, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री सुभाष तिवारी "रानू", श्री आशीष दुबे, श्री अखिलेश जैन, श्री अभय सिंह ठाकुर, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, पूर्व मंत्री श्री अंचल सोनकर, श्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू एवं शरद जैन, पूर्व विधायक श्रीमती नन्दिनी मरावी, पूर्व निःशक्त जन आयुक्त श्री दीपांकर बैनर्जी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, अश्विनी परांजपे, श्री जी एस ठाकुर, श्री रत्नेश सोनकर आदि ने किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।