: गाडरवारा, शिक्षक संगठनों ने दी स्कूल शिक्षा मंत्री बधाई
Tue, Jan 2, 2024
शिक्षक संगठनों ने दी स्कूल शिक्षा मंत्री बधाई
गाडरवारा क्षेत्र के विधायक राव उदयप्रताप सिंह जी के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री की घोषणा से क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है। गाडरवारा विधायक राव उदयप्रताप सिंह इसके पूर्व क्षेत्र के सांसद के रूप में भी प्रतिनिधित्त्व कर चुके हैं। सहज, सरल और विनम्र व्यक्तित्व के धनी ऐसे जनप्रतिनिधि को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में स्थान देना निश्चित ही क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। ज्ञात हो कि दशकों से अपने जनप्रतिनिधि को सूबे के मंत्रीमंडल में देखने की बाट जोह रहे विधानसभा गाडरवारा के नागरिक और कर्मचारी – अधिकारी इस खबर को सुनकर अत्यंत प्रसन्न हुए। अपनी ख़ुशी जाहिर करने अनेक नागरिकों एवं शिक्षा विभाग से जुडे लोगों ने लक्ष्मी टाऊनशिप स्थित निवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला अधिकारियों के अलावा प्राचार्य संघ, राज्य शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ, आजाद अध्यापक संघ सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं चावरपाठा तथा चीचली विकास खण्ड के अनेक कर्मचारियों की उपस्थिति रही। जिनमें अनूप कुमार शर्मा, प्रतुल कुमार इन्दुरख्या, एस के मिश्रा, जयमोहन शर्मा,महेश अधरूज, संदीप स्थापक, नागेन्द्र त्रिपाठी, सुशील शर्मा, सतीश नाईक, चन्द्रकांत विश्वकर्मा, राजेश गुप्ता, संजय सोनी, मलखान मेहरा, योगेंद्र झारिया,लक्ष्मीकांत कौरव, दौलत सिंह पटेल, विजेंद्र कौरव, विक्रम शर्मा,मधुसूदन पटैल, शैलेन्द्र यादव, सुमित यादव, विजय नामदेव, राघवेन्द्र चौधरी, मनीष शंकर तिवारी, वेणीशंकर पटेल,मनमोहन शर्मा, बलदेव खंगार, कमलेश त्रिपाठी, विजय नामदेव, पुरूषोत्तम बसेडिया, सूर्यकांत पाठक, सचीन्द्र गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, हरिदास वर्मा, राजकुमार दुबे, समीम कुरैशी, रमेश पटैल, खीरसिह पटैल, राधेश्याम, श्रीराम पटैल, मोहन पटैल, सरदार घोषी, विजय नागा, कमलेश कौरव, दीपक दुबे, राघवेन्द्र चौधरी के साथ अनेक शिक्षक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।उक्त अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवम प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सहावन सुशील शर्मा ने अपनी साहित्यिक कृतियां स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह को भेंट कीं।इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधि नागेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि हमारी विधानसभा को शिक्षा विभाग की कमान मिलना हमारे लिए भी अत्यंत जिम्मेदारी की बात है। निश्चित ही एक-एक शिक्षक अपने कर्तव्य निर्वहन से इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।
: भोपाल,जनसम्पर्क आयुक्त श्री यादव ने पदभार ग्रहण किया
Mon, Jan 1, 2024
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री संदीप यादव ने आज मंत्रालय में सचिव जनसंपर्क का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम का पदभार भी ग्रहण कर लिया है।आयुक्त श्री यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनसम्पर्क संचालनालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनसम्पर्क की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री यादव ने विभाग के विभिन्न प्रभागों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।
: मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जबलपुर प्रवास के संबंध में जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न
Mon, Jan 1, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जबलपुर प्रवास के संबंध में जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्नमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 3 जनवरी को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुये आज कलेक्टर सभागार में उनके कार्यक्रमों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रमों के स्वरूप तथा विभागीय एजेंडे पर चर्चा की गई। इस दौरान विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री संतोष बरकड़े के साथ श्री प्रभात साहू, श्री रानू तिवारी, श्री आशीष दुबे सहित प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।