: सिहोरा ,गोसलपुर में नव वर्ष में गायों को खिलाए गुड के औषधि युक्त लड्डू
Wed, Jan 3, 2024
अनिल जैन, सिहोरा
नव वर्ष में गायों को खिलाए गुड के औषधि युक्त लड्डू
सिहोरा - गोसलपुर की दयोदय गौशाला में नववर्ष के उपलक्ष अर्ह जीवदया भारत संस्था दिल्ली के द्वारा भेजे गए औषधि युक्त गुड़ के लड्डुओं को गोवंश को खिलाया गया। विदित हो कि अर्ह जीवदया भारत संस्था गौ वंश की रक्षा के लिए और उनके संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है ।इस संस्था के द्वारा सर्वप्रथम जबलपुर मंडला, आरोन, कटंगी, गोसलपुर और तेंदूखेड़ा गौशालाओं का चयन लड्डू वितरण हेतु किया गया था। इन संस्थाओं को मिलाकर कुल 5000 गोवंश को औषधि लड्डुओं का प्रथम चरण में भोजन कराया गया है। संस्था के आयोजकों ने बताया कि एक सप्ताह में कम से कम दो लड्डुओं को खिलाने से लाभ प्राप्त होता है। पहले चरण में पांच गौ शालाओं में एक महीने तक यह कार्य करने का संकल्प लिया गया है जिसमे गोसलपुर की गौ शाला शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोसलपुर गौशाला संस्था के सदस्य अनिल जैन ,विमल जैन,अंकुर जैन सुनील जैन मिंकु जैन धर्मेंद्र जैन अमित जैन और जितेंद्र जैन मौजूद रहे।
: मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर हुआ जोरदार स्वागत
Wed, Jan 3, 2024
मुख्यमंत्री डॉ यादव का डुमना विमानतल पर हुआ जोरदार स्वागतमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया । मुख्यमंत्री डॉ यादव का दोपहर करीब 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना आगमन हुआ । उनके साथ खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी डी शर्मा भी थे । विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने की । विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेंद्र जामदार, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष वरकड़े एवं श्री नीरज सिंह, निः शक्त जन आयुक्त श्री संदीप रजक, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री सुभाष तिवारी "रानू", श्री आशीष दुबे, श्री अखिलेश जैन, श्री अभय सिंह ठाकुर, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, पूर्व मंत्री श्री अंचल सोनकर, श्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू एवं शरद जैन, पूर्व विधायक श्रीमती नन्दिनी मरावी, पूर्व निःशक्त जन आयुक्त श्री दीपांकर बैनर्जी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, अश्विनी परांजपे, श्री जी एस ठाकुर, श्री रत्नेश सोनकर आदि ने किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।
: हिट एण्ड रन नवीन कानूनी प्रावधान के संबंध में हड़ताल को समाप्त करने के लिये बैठक हुई
Tue, Jan 2, 2024
माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में हिट एण्ड रन के संबंध में नवीन कानूनी प्रावधान के विरोध में की जा रही हड़ताल को समाप्त करने के लिये ट्रक एवं स्कूल बस यूनियन ऑपरेटर्स के साथ अपर मुख्य सचिव गृह, सचिव परिवहन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई।अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित नवीन कानूनों के संबंध में यूनियन के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि धारा 106 (2) भारतीय न्याय संहिता में जुर्माने की राशि को विशिष्ठ रूप से वर्णित नहीं किया गया है, 7 लाख या 10 लाख संबंधी जुर्माने की राशि के प्रावधान का प्रचार भ्रामक होकर असत्य है। उन्होंने बताया कि यदि वाहन चालक एक्सिडेंट में हुई मृत्यु के विषय में समय पर पुलिस को सूचना दे देता है तो उस स्थिति में नये कानून में भी जमानती धारा का प्रावधान है।अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजौरा ने बताया कि प्रस्तावित भारतीय न्याय संहित की धारा 106(2) में केवल उसी स्थिति में 10 वर्ष की अधिकतम सजा का वर्णन है तथा कोई न्यूनतम सजा परिभाषित नहीं की गई है, जबकि कोई मोटरयान चालक किसी सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद बिना पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचना दिया मौके से फरार हो जाता है। यदि किसी व्यक्ति से दुर्घटना हो जाती और वह इस संबंध में पुलिस या मजिस्ट्रेट को सूचना दे देता है तब धारा 106(2) के भारतीय न्याय संहिता के प्रावधान उस पर लागू नहीं होते है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि कानून में उल्लेखित दण्ड माननीय न्यायालय द्वारा पूरी विधिक प्रक्रिया के पालन के पश्चात निर्धारित किया जाता है।अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजौरा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न ट्रक, स्कूल एवं बस ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधियों को प्रावधानों से अवगत कराकर स्थितियाँ स्पष्ट करते हुए सेवाएँ यथावत जारी रखने के लिये सहयोग करने और हड़ताल समाप्त करने का आहवान किया गया।