: कौंडिया, कन्या हाईस्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Mon, Dec 18, 2023
कन्या हाईस्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजितकौंडिया के शासकीय कन्या हाईस्कूल में अखिल भारतीय महिला परिषद दिव्या शाखा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 125 छात्राओ के स्वास्थ्य की जांचे की गई औऱ दवाएँ वितरित की गई। शिविर का विधिवत शुभारंभ ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया तदोपरांत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य जयमोहन शर्मा सहित शिक्षको व छात्राओ ने किया। कार्यक्रम मे प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि प्रसंन्नता की बात है कि जैन महिला मंडल द्वारा स्कूल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर पुनीत कार्य किया जा रहा है। उदघाटन कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ हरिनारायण ममार, राजकुमार रघुवंशी, उमाशंकर अग्रवाल, अशोक पटैल , अरविंद अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल , मनोज वसा , अजय खत्री ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर खुशी जताई। शिविर में मनोज वसा द्वारा छात्राओ को ब्रश एवं टूथपेस्ट दिए गए। शिविर में बीएमओ डॉ ए पी सिंह के मार्गदर्शन में डॉ सीमा वर्मा, डॉ नीरज गुप्ता,भौतिक जैन, डॉ योगेश तिवारी, त्रिभुवन प्रताप सिंह कौरव सहित नर्स सरिता यादव, संगीता मरावी का योगदान रहा। शिविर में श्रीमती सपना जैन, मंजू जैन, मालती जैन, नम्रता जैन, सुषमा जैन, मिली जैन, वर्षा जैन, संगीता जैन, अंजली जैन, ज्योति जैन, वैशाली जैन उपस्थित रहे। शिविर की व्यवस्थाओं को बनाने में कन्या हाईस्कूल के समस्त स्टाफ का योगदान उल्लेखनीय रहा ।
: गाडरवारा, जेई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु स्कूलों में विद्यार्थी आंकलन परीक्षा आयोजित
Mon, Dec 18, 2023
जेई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु स्कूलों में विद्यार्थी आंकलन परीक्षा आयोजितगाडरवारा। जिले सहित क्षेत्र के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों के कक्षा 11 वी गणित एवं जीव विज्ञान संकाय के जेई एवं नीट परीक्षा में अभिरुचि रखने वाले छात्र छात्राओं की योग्यता आंकलन परीक्षा बीते सोमवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की गई । विदित हो कि जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गए निर्देशों के परिपेक्ष्य मे उक्त परीक्षा आयोजित हुई । इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी द्वारा जारी आदेश के परिपालन में उक्त आंकलन परीक्षा हेतु ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्र जिले से भेजे गए थे। स्कुलो में आंकलन परीक्षा को लेकर जेई एवं नीट परीक्षा में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं में उत्साह देखा गया। इस अभिनव प्रयोग को छात्र छात्राओं ने हित मे बताया।
: गाडरवारा, कन्या नवीन स्कूल में विदाई कार्यक्रम आयोजित
Mon, Dec 18, 2023
कन्या नवीन स्कूल में विदाई कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। सोमवार को स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षक सतीश नाईक एवं संजय सोनी के उच्च पद प्रभार प्रक्रिया अंतर्गत क्रमशः शासकीय हाईस्कूल बिचुआ एवं शासकीय हाईस्कूल लिलवानी प्राचार्य बनने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षको ने विदा हो रहे शिक्षको को माला पहनाकर एवं उपहार प्रदान कर विदाई दी । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक ने कहा कि सतीश नाईक एवं संजय सोनी ने कन्या नवीन विद्यालय में बेहतर सेवाएं दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां, बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, प्राचार्य अनूप शर्मा, प्रतुल इंदुरख्या, एस के मिश्रा ,सुनीता पटैल, आशिमा वर्मा, मुमताज खान, जयमोहन शर्मा , चन्द्रकांत विश्वकर्मा, सायरा अली, विनय शंकर शर्मा, सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता सहित अनेक स्कूलो के शिक्षक उपस्थित रहे।