: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब
Sun, Dec 17, 2023
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब
अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत हुए मुख्यमंत्रीविभिन्न समाजों, संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने कियामुख्यमंत्री डॉ.यादव का आत्मीय स्वागतस्वागत यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रथ परसवार होकर किया उज्जैनवासियों का अभिवादनजगह-जगह मंच लगाकर उज्जैनवासियों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दशहरा मैदान से प्रारम्भ हुई स्वागत यात्रा में मुख्यमंत्री का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की स्वागत यात्रा दशहरा मैदान से होते हुए सुराना पैलेस होटल, कंट्रोल रूम तिराहा, वर्षा झोन कॉर्नर से फ्रीगंज गुरूद्वारा होते हुए निखार फैशन की ओर बढ़ी। शहर की विभिन्न मार्गों में लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने प्रिय मुख्यमंत्री पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से लोगों ने पुष्पों की वर्षा की। शहर में लगभग 300 स्वागत मंच बनाये गये थे। मुख्यमंत्री की यात्रा आगे शहीद पार्क सर्कल, टॉवर चौक होते हुए तीन बत्ती चौराहा पहुंची। सभी जगह विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनन्दन किया। हर कोई अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिये आतुर नजर आया। जनता अपने प्रिय मुख्यमंत्री को अपने समीप देख आनन्द से आल्हादित हो गई। यात्रा आगे सिंधी कॉलोनी तिराहा से शास्त्री नगर, विवेकानंद कॉलोनी से लोटि स्कूल चौराहा पहुंची। यात्रा मार्गों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शहरवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। रथ सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ.यादव जब विभिन्न स्थानों से होकर गुजरे तो लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साह से स्वागत किया। स्वागत यात्रा आगे धन्नालाल की चाल, फ्रीगंज, चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नईसड़क से होते हुए कंठाल चौराहा, सराफा पहुंची।
रथ पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, आलोट विधायक श्री चिंतामणि मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक श्री पारस जैन, यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल सहित अन्य आदि जनप्रतिनिधि सवार थे। सम्पूर्ण स्वागत यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री दिलीप सिंह शेखावत, श्री शान्तिलाल धबाई, श्री राजेन्द्र भारती, श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री विशाल राजौरिया, श्री सनवर पटेल, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री जगदीश पांचाल, पूर्व नगर निगम सभापति श्री सोनू गेहलोत, श्री अशोक प्रजापत, श्री वीरेन्द्र कावड़िया, श्री रूप पमनानी, श्री ओम जैन, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री हेमन्त व्यास, श्री इकबाल सिंह गांधी, जिला पंचायत सदस्य श्री शोभाराम मालवीय, पार्षद, जनप्रतिनिधि आदि अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
: जेई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थी आंकलन परीक्षा 18 दिसंबर को
Sat, Dec 16, 2023
जेई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थी आंकलन परीक्षा 18 दिसंबर कोगाडरवारा। जिले सहित क्षेत्र के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों के कक्षा 11 वी गणित एवं जीव विज्ञान संकाय के जेई एवं नीट परीक्षा में अभिरुचि रखने वाले छात्र छात्राओं की योग्यता आंकलन परीक्षा 18 दिसंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। विदित हो कि जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गए निर्देशों के परिपेक्ष्य मे उक्त परीक्षा आयोजित होगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि उक्त आंकलन परीक्षा हेतु ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्र परीक्षा वाले दिन ऑनलाइन भेजे जाएंगे ।।
: बीआरसी ने किया शालाओ का निरीक्षण
Sat, Dec 16, 2023
बीआरसी ने किया शालाओ का निरीक्षणगाडरवारा। बीते शुक्रवार को साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटेल ने समीपी ग्राम बगदरा की शासकीय प्राथमिक शाला एवं ग्राम चामचौन की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश शिक्षको को दिए। इस दौरान उंन्होने छात्र छात्राओं से संवाद कर उनके शेक्षणिक स्तर की जानकारी ली। बगदरा में उन्हें कक्षा तीसरी, चौथी एवं पाँचवी के बच्चों ने पहाड़ा सुनाया जिसे सुनकर उंन्होने अन्य बच्चों से तालियां बजवाकर पहाड़ा सुनाने वाले बच्चों का प्रोत्साहन कराया । उन्होंने 5 एवं 8 के मासिक टेस्ट में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि 4 से 8 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं नजदीक है। छात्र छात्राओं को इन परीक्षाओ की बेहतर ढंग से तैयारी कराएं। एफएलएन की भी पढ़ाई भी सुव्यवस्थित ढंग से हो । निरीक्षण के समय सांगई के शिक्षक मधुसूदन पटैल सहित बगदरा में प्रधानपाठक राकेश अग्रवाल, प्रकाश नामदेव, बलदेव खंगार, अंजुलता नेमा एवं चामचौन में उमा ठाकुर व नारायण पटैल आदि उपस्थित रहे ।