: उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सपत्नीक किए माँ शारदा के दर्शन
Fri, Dec 15, 2023
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सपत्नीक किए माँ शारदा के दर्शनउप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज प्रातः मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने सपत्नीक मैहर मंदिर में हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, मैहर और रीवा के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सर्किट हाउस में कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड से प्रशासनिक गतिविधियों और विकास के संबंध में चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई
Thu, Dec 14, 2023
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्री गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।शपथ विधि कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सचिव विधानसभा श्री अवधेश प्रताप सिंह ने किया।इस अवसर पर विधायकगण, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी. पी. आहूजा, विधानसभा के अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
: गाडरवारा, मारवाड़ी महिला सम्मेलन का मिलन समारोह सम्पन्न
Thu, Dec 14, 2023
मारवाड़ी महिला सम्मेलन का मिलन समारोह सम्पन्नगाडरवारा । स्थानीय अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का दीपावली मिलन तथा अन्नकूट उत्सव को जयमालाजी काबरा के निज निवास पर हर्षमिश्रित वातावरण में विभिन्न प्रेरक लघु कार्यक्रमों के साथ उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया।सभी बहनों ने भजन गाए ।अन्नकूट महात्म्य पर प्रकाश डाला गया । सभी बहनों ने अपने पसंद की सामग्री ठाकुर जी को समर्पित कर पूजा अर्चना और सभी को प्रसादी वितरण किया गया । इस अवसर पर महिला सम्मेलन की संगठनात्मक चर्चा हुई जिसमें आगामी के कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई जिसमें गौशाला जाकर गायों को गुड खिलाकर गौ संरक्षण के लिये जन मानस में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ऐसा निर्णय लिया गया । कार्यक्रम के अंत में ज्वलंत समस्या को देखते हुए अपनी संस्कृति और संस्कारो के बढावा देने की महत्ता प्रतिपादित करते हुए बच्चे बच्चियों को धर्मानुरागी व सामाजिक दायित्व निभाने की जरूरत महसूस करते हुए उक्ताशय के लिए चिंता प्रकट की ।