: गाडरवारा, 936 वे सप्ताह मे कदम स़ंस्था ने किया पोधारोपण.
Sun, Dec 10, 2023
936 वे सप्ताह मे कदम स़ंस्था ने किया पोधारोपण.गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 936 वें सप्ताह का पौधारोपण एन.पी.एस. स्कूल के पीछे स्थित नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ ।जिसमें डा.श्रीमती स्वाति कुरचनियां, शरद मौलासरिया, आशीष राय, मुकेश कौरव ,मनीष ममार के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती आशा मुकेश जैन, श्रीमती ज्योति जयमोहन शर्मा ,श्रीमती रागनी सुनील सोनी, श्रीमती मंजू सुनील नीखरा,श्रीमती सुधा कमलेश दूरवार श्रीमती डाली शैलेंद्र नागर की शादी की सालगिरह के अवसर विशेष पर पौधा रोपित हुआ ।पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दींइस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: नरसिंहपुर,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
Sat, Dec 9, 2023
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूकविश्व एड्स दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हमलोग शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना द्वारा सुभाष पार्क नरसिंहपुर एवं करेली में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से एचआरजी एवं लोगों को एड्स के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला एड्स नियंत्रण समिति के सदस्य एवं परियोजना स्टाफ मौजूद थे।
: नरसिंहपुर, मौसम की विपरीत परिस्थितियों से फसलों के बचाव के लिए किसानों को समसामयिक सलाह
Sat, Dec 9, 2023
मौसम की विपरीत परिस्थितियों से फसलों के बचाव के लिए किसानों को समसामयिक सलाहनरसिंहपुर।जिले में अरहर, धान, चना, मसूर व मटर आदि फसलों में मौसम के कारण विपरीत परिस्थितियों में किसानों को कृषि विभाग ने किसानों को समसामयिक सलाह दी है।कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि अरहर फसल जो इस समय फूल एवं अगिति अरहर फसल में फली लगना शुरू हो गया है। गिरते तापमान के कारण फसल में कीट का प्रकोप से बचाव के लिए किसान इमेमेंक्टिन बेंजोएट 200 ग्राम प्रति हेक्टेयर या क्लोरेंटानीलीप्रोंन 100 से 120 ग्राम प्रति हेक्टेयर 500 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें। धान की देर से पकने वाली प्रजातियां जैसे पूसा- सुगंधा एक, दो, तीन व पांच, क्रांति आदि खेत में या तो खड़ी होगी या काटकर खेत में रखी होगी। ऐसी स्थिति में किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को देखते हुए खेत से धान की कटाई ना करें तथा जो लोग कटाई कर चुके हैं वे फसल की ढेर को खोल दें व उलट- पलट कर दें, जिससे फसल की अंदर की गर्मी बाहर हो जाए और धान के बीच दाने का जमना न हो सके। चना, मटर व मसूर की फसल में पानी निकासी की उचित व्यवस्था रखें। इनमें उकठा रोग आने की संभावना ज्यादा होती है। किसान अपने खेत में पानी का जमाव नहीं होने दें। जहां फसल में पीलापन या सूखना दिखाई दे रहा हो, उसमें टेबुकोनोजोल 500 ग्राम या कार्बनडाजिम 500 ग्राम प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। गेहूं की फसल को नुकसान की संभावना नहीं है यदि किसान सरसों की फसल या आलू की फसल लगाए हैं, तो पत्तियों पर लगने वाले काला धब्बा रोग आने की संभावना है। इसके बचाव के लिए किसान मैंकोजेब 750 से 1000 ग्राम प्रति हेक्टेयर 500 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें। गन्ना फसल की बुवाई मौसम साफ होने पर करें अन्यथा गन्ने के ऊपर चढ़ाए जाने वाली मिट्टी कठोर हो जाएगी और गन्ना सुचारू रूप से जमाव नहीं कर पाएगा। उप संचालक कृषि श्री उमेश कुमार कटहरे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम की विपरित परिस्थितियों में फसलों के बचाव के लिए किसानों को सलाह दें।