: धान उपार्जन कार्य के लिए 5 अतिरिक्त उपार्जन केन्द्र निर्धारित
Sat, Dec 9, 2023
धान उपार्जन कार्य के लिए 5 अतिरिक्त उपार्जन केन्द्र निर्धारितनरसिंहपुर, 08 दिसम्बर 2023. राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ वर्श 2023- 24 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य एक दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक पंजीकृत कृषकों किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले में धान उपार्जन कार्य के लिए 5 अतिरिक्त उपार्जन केन्द्र का निर्धारण व संशोधन आदेश जारी किया है।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए गोटेगांव तहसील के अंतर्गत बालाजी वेयर हाउस गर्रा रोड हेतु सेवा सहकारी समिति सिमरीबड़ी, श्री शक्ति वेयर हाउस गुंदरई- मेख हेतु सेवा सहकारी समिति बरहेटा व केजीएन वेयर हाउस उमरिया हेतु सेवा सहकारी समिति बढ़ैयाखेड़ा और गाडरवारा तहसील के अंतर्गत सांई आशीष वेयर हाउस चीचली रोड गाडरवारा हेतु आदिम जाति सहकारी समिति छैनाकछार व दिव्या वेयर हाउस ककरा रोड गाडरवारा हेतु सेवा सहकारी समिति बोहारी को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार उपरोक्त समितियां निर्धारित स्थल पर धान उपर्जान का कार्य पंजीकृत किसानों से करेगी तथा उपार्जन केन्द्र पर मानव संसाधर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बिजली, जन सुविधायें, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सर्वेयर, तुलाई, परिवहन आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित करेगी। कृषक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी केन्द्र पर उपार्जन अवधि की किसी भी दिनांक का फसल विक्रय के लिए स्लॉट बुक, धान विक्रय के लिए आवेंगे, धान में छन्ना लगाकर साफ- सुथरा अच्छी गुणवत्ता लेकर आयें। इसका उप संचालक कृषि अपने मैदानी अमले के मध्यम से व्यापक प्रचार- प्रसार करेगा। समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अपने- अपने अनुविभाग के अंतर्गत अनुविभाग स्तरीय गठित उपर्जान समिति द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत भ्रमण कराकर समस्त विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी करेंगे। उपार्जन केन्द्रों पर भौतिक एवं सुविधायें, उपार्जित मात्रा की सही प्रविष्टि एवं गुणवत्ता नियंत्रात्मक कार्यवाही व क्रियान्वयन उपायुक्त सहकारी संस्थायें एवं महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा सुनिश्चित किया जावेगा।
: ग्वारी की प्राथमिक शाला में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गोलियाँ
Sat, Dec 9, 2023
ग्वारी की प्राथमिक शाला में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गोलियाँगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ग्वारी की शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर खून की जांच की। इस अवसर पर कुल 38 में से 28 बच्चों के खून की जांच हुई जिनमे खून की कमी वाले बच्चों को आयरन की गोलियाँ दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम से सीएचओ प्रियंका नागवंशी, एएनएम देवी साहू सहित शिक्षक धर्मेंद्र पटैल, मन्नूलाल मेहरा, आगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला गौंड, सहायिका विनीता गौड़ भी उपस्थित रहे।
: सांगई के स्कूल में बालमेला आयोजित
Sat, Dec 9, 2023
सांगई के स्कूल में बालमेला आयोजितगाडरवारा। बीते शनिवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला की बालसभा कार्यक्रम के तहत बालमेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ साईंखेड़ा बीएसी पवन राजौरिया द्वारा मातारानी की पूजा अर्चना एवं रिबिन काटकर किया गया। इस मौके पर पवन राजौरिया ने अपने उदबोधन में कहा कि बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करने एवं उनमें व्यावसायिक समझ विकसित करने के लिए बालमेला का आयोजन एक सराहनीय पहल है। बालमेले के आयोजन से बच्चों का मनोरंजन होने के साथ साथ उनमें गणितीय ज्ञान का भी विकास होता है। मेले में श्री राजौरिया ने बच्चों द्वारा लगाई गई दुकानों का भ्रमण करते हुए उनके द्वारा विक्रय की जाने वाली सामग्री की जानकारी ली एवं कुछ सामग्री भी खरीदी। बालमेले में बच्चों ने समोसा, भेलपुरी, आलूबंडा,फुल्की, मिठाई, मसेला, अमरूद, इमली, केंत, लेखन सामग्री, सिंघाड़े, पुंगा, चिप्स, पपीता, गुब्बारे सहित अन्य सामग्रियों की दुकानें लगाई एवं जमकर बिक्री की। शाला के शिक्षको ने भी मेले में खरीददारी कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बालमेले के समापन कार्यक्रम में दुकान लगाने वाले उत्कृष्ट बच्चों को ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम में बगदरा ग्राम के माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि बालसभा का उपयोग बालमेले में कर बच्चों को व्यवसाय से जुड़े आयाम सिखाना भी एक बेहतर नवाचार है। कार्यक्रम में शाला के प्रधानपाठक दशरथ जाटव ने बालमेले में उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया । संपूर्ण बालमेला कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने करते हुए कहा कि हम लोगो द्वारा बच्चों को कुछ नया सिखाने के उद्देश्य से ही बालमेला आयोजित किया गया है। बालमेले के आयोजन में प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, लता कहार, किरणलता ठाकुर, शिखा कहार, फूलवती केवट , नेतराम केवट सहित शाला के समस्त बच्चों का योगदान उल्लेखनीय रहा ।