: गाडरवारा, श्यामस्वरूप खरे का निधन
Tue, Dec 12, 2023
श्यामस्वरूप खरे का निधनगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई निवासी श्यामस्वरूप खरे का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आप श्री विष्णुस्वरुप खरे के भाई। स्व खरे सांगई के स्कूल में लगातार 20 वर्षो से अधिक समय से बच्चों को स्वप्रेरणा से निःशुल्क संस्कृत पढ़ा रहे थे। उन्हें अनेक संघ संगठनो व समाजसेवियों ने सम्मानित भी किया था। उनकी शवयात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
: गाडरवारा, सहायक संचालक ने किया निरीक्षण
Tue, Dec 12, 2023
सहायक संचालक ने किया निरीक्षणगाडरवारा। बीते मंगलवार को सयुक्त संचालक कार्यालय लोक शिक्षण जबलपुर से सहायक संचालक राम श्रीवास्तव द्वारा स्थानीय शासकीय बालक उच्च मा वि (बीटीआई) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से पढ़ाई अन्य गतिविधियो की जानकारी ली । उन्होंने शिक्षको से पाठ्यक्रम,परीक्षा की तैयारी ,आईसीटी लेब, प्रयोगशाला लाग बुक सहित अन्य शैक्षणिक जानकारियाँ ली। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है । बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए सभी शिक्षक उल्लेखनीय प्रयास करें। निदानात्मक कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई में कमजोर छात्रो की कठिनाइयों का भी निदान करें। इस अवसर पर प्राचार्य अनूप शर्मा, श्रीमती आरती पाठक , सुनीता पटैल सहित शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, इनर व्हील क्लब ने शासकीय स्कूल में बच्चों को स्वेटर वितरित
Tue, Dec 12, 2023
इनर व्हील क्लब ने शासकीय स्कूल में बच्चों को स्वेटर वितरितगाडरवारा । स्थानीय इनर व्हील पिक पेटल्स द्वारा शासकीय स्कूल के प्राइमरी बच्चों को स्वेटर वितरित की गई। सभी 105 बच्चों को स्वेटर दी गई । इस अवसर बच्चों को मनोरंजन के लिए उन्हें. विविध मनोरंजक खेल खिलाए गए और पुरस्कार वितरण किए गए। वंदना राठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें इनर व्हील क्लब की सेक्रेटरी अंकित जैन एडिटर रिमझिम जैन आइसो विजेता कौरव क्लब के अन्य सदस्य खुशी जैन विशाखा कटहल आकांक्षा जैन स्वाति जैन रिद्धि जैन गरिमा सोनी स्वाति डागा सुरभी बंसल उपस्थित रहे।नगर में सर्वत्र सराहना की जा रही है । उल्लेखनीय है कि उक्त संस्था नगर समाज सेवी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है ।