: गाडरवारा, आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशन
Sun, Nov 5, 2023
आदर्श स्कूल के छात्रो ने किया नाम रोशनगाडरवारा। नरसिंहपुर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बालरंग कार्यक्रम के तहत लोकनृत्य विधा में स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय के छात्रों चित्रांशु चौधरी, आयुष मेहरा , कपिल सोनी, गगन धानक, लखन जाटव एवं नवीन जाटव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला को गौरवांवित किया है। शाला के मार्गदर्शी शिक्षको श्रीमती अर्चना नामदेव एवं अतिथि शिक्षक रंजीत सराठे के निर्देशन में छात्रो ने उक्त सफलता अर्जित की है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को शाला में प्राचार्य एस के मिश्रा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि जिला स्तर पर बालरंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर प्रसन्नता की बात है।आगामी समय मे विद्यालय के सभी छात्र इसी तरह उत्कृष्ट कार्य कर विद्यालय को गौरवांवित करें। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, विधानसभा निर्वाचन के लिए डाक मतपत्र से मतदान की शुरुआत 6 नवम्बर से
Sun, Nov 5, 2023
विधानसभा निर्वाचन के लिए डाक मतपत्र से मतदान की शुरुआत 6 नवम्बर सेगाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन में संलग्न शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मतदान के लिए डाक मत पत्र से मतदान की प्रक्रिया 6 नवम्बर से शुरू हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओ के लिए डाक मत पत्र से मतदान हेतु बनाये गए सुविधा केंद्र शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर में 6 नवम्बर से 9 नवम्बर तक एवं एनटीपीसी सभाकक्ष बीटीआई परिसर गाडरवारा में 7 नवम्बर से 9 नवम्बर तक सुबह 9 बजे से मतदान किया जा सकता है। डाक मत पत्र से मतदान प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा मतदान दलों का गठन कर दल में शामिल कर्मचारियों को निर्धारित दिनांकों में समय पर उपस्थित रहकर मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।
: गाडरवारा,931 वे सप्ताह कदम संस्था ने किया पोधारोपण
Sun, Nov 5, 2023
931 वे सप्ताह कदम संस्था ने किया पोधारोपणगाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 931 वें सप्ताह* का पौधारोपण नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें -डी के उपाध्याय जी श्रीमति विद्या देवी की कौरव ,बिटिया शुभि शर्मा, कुमारी निकिता पटैल ,श्रीमती तृप्ति शर्मा (स्थापक ) ,चिरंजीव गर्व परचानी के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित किया गया ।जन्मदिवस पर पौघा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।महाराष्ट्र के सांगली जिले से पधारी समाज सेविका श्रीमती चंद्रलेखा जी गोरे ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम को देखा और बहुत प्रभावित हुईं और अपने गृहनगर में भी जन्मदिवस पर वृक्षारोपण करने की प्रेरणा ली । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।