Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: गाडरवारा, पीपरपानी में छात्र छात्राओं ने मतदान के लिए लिखे पत्र 

Aditi News Team

Sun, Nov 5, 2023
पीपरपानी में छात्र छात्राओं ने मतदान के लिए लिखे पत्र गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पीपरपानी के शासकीय हाई स्कूल में विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत छात्र- छात्राओं द्वारा मतदान जागरूकता हेतु अपने परिवार के सदस्यों को पत्र लिखकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य राजेन्द्र मेहरा ने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी अपने आसपास के लोगो को भी विधानसभा चुनाव में मतदान करने के प्रति प्रेरित करें। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहें। उक्त आयोजन जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन, स्वीप प्रभारी जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं डीईओ एच पी कुर्मी, डीपीसी आर पी चतुर्वेदी के आदेशानुसार किया गया

Tags :

जरूरी खबरें